पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी,धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को राहत दिलाए - पूर्व मंत्री उदय लाल आंजना....
Updated : June 30, 2025 04:18 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
राजनीति
निंबाहेड़ा। नगर के क्षेत्र निकटवर्ती गांव मांगरोल निवासी प्रेमचंद की पिछले माह संदिग्ध अवस्था में हुई मृत्यु के मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर निंबाहेड़ा क्षेत्र के गायरी समाज द्वारा सैकड़ो की संख्या में एकत्रित होकर नेहरू पार्क से पुलिस प्रशासन वह राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला एवं धरना दिया साथ ही मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी विकास पंचोली को ज्ञापन सौंपा ।इस अवसर पर राजस्थान शासन के पूर्व पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना भी पहुंचे और उन्होंने कहा कि वर्तमान में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है आए दिन हत्याएं हो रही है पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियों को बचाया जा रहा है।पुलिस प्रशासन द्वारा सरकार के दबाव में कार्य किया जा रहा है। एक निर्दोष की हत्या के मामले में गायरी समाज द्वारा आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है पुलिस तो एनडीपीएस के मुकदमो के जरिए पैसा वसूलने में लगी हुई है। जुलूस में गायरी समाज के सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष हाथों में प्रशासन होश में आओ प्रेमचंद को न्याय दो न्याय दो स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शामिल थे जिन्होंने पुलिस प्रशासन हाय हाय भजनलाल सरकार हाय हाय पर्ची सरकार हाय हाय के नारे लगाते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर धरना दिया उन्होंने मंडी चौराहा पर प्रेमचंद के हत्यारे व पुलिस का पुतला भी जलाया।गायरी समाज द्वारा मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में बताया कि 09जून 2025 को शाम को लगभग 4 बजे गायरी समाज के प्रेमचंद पिता वरदीचंद जाति गायरी निवासी मांगरोल तहसील निम्बाहेडा जिला चितौडगढ को अभियुक्त गणपत लाल पिता गोपाल लाल जाति जाट निवासी लक्ष्मीपुरा पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा जबरन अपने साथ ले गया तथा 10जून2025 को प्रेमचंद गायरी के साथ अभियुक्त गणपत द्वारा गम्भीर मारपीट की जिससे प्रेमचंद के शरीर पर तथा अण्डकोष में एवं शरीर में अन्य जगहों पर चोटें आई जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जिस पर प्रेमचंद जी के पुत्र सत्यनारायण द्वारा एक रिर्पोट पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा में 11जून2025 को दर्ज कराई जिसके एफ.आई.आर. नं. 187/2025 पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा हैं जो धारा 103 (1), 140 (3), 127 (2) बी.एन.एस. में दर्ज होकर पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा जांच कर रही है। अभियुक्त गणपत उंची राजनीतिक पहुंच वाला व्यक्ति हैं जिस कारण पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा उसे हर सम्भव बचाने का प्रयास कर रही है तथा पुलिस अभियुक्त गणपत से मिल कर झूठी टेक्टर से निचे आने से आत्महत्या करने से मृत्यु होने की कहानी रच कर अभियुक्त को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास कर अभियुक्त को बचाने का हर सम्भव प्रयास कर रही है जब कि प्रेमचंद जी की अभियुक्त गणपत द्वारा गम्भीर मारपीट करने से मृत्यु हुई है परन्तु पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा सी.आई. संजय शर्मा द्वारा फर्जी एवं मनगढन्त कहानी रची जाकर पुरे मामले में परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे हत्या जैसे मामलों में बढ़ौतरी होगी तथा अपराधियों में कानून का डर भी खत्म हो जायेगा तथा पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा द्वारा नकली गवाह बना कर भी आरोपी को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है इस कारण उक्त प्रकरण की जांच पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा से अन्य उच्च अधिकारी से करवाया जाना आवश्यक है या प्रकरण की जांच सी.आई.डी. सी.बी. या एस.ओ.जी. से करवाई जाना आवश्यक है। प्रेमचंद उनके परिवार में कमाने वाला एक मात्र व्यक्ति था तथा उनके बच्चे बच्ची तथा पत्नि एवं बूढ़ी मां का एक मात्र सहारा थे जिससे परिवार पर आर्थिक बोझ के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति बिगडी गई है जिस कारण प्रेमचंद जी के परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता तथा उनके लड़के को सरकारी नौकरी दिलाई जावे तथा मामले में दोषी अभियुक्त एवं जांच अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कराई जावे।
और खबरे
क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक सकलेचा के हाथों कल होगा करोडो के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण....
April 11, 2026 03:55 PM
पॉलिथीन उपयोग वाली दुकानों पर नपा की कार्यवाही, 40 किलो पॉलिथीन जप्त, 14500 का जुर्माना वसूला....
April 11, 2026 02:38 PM
नीमच का गौरव, अनिल कुमार जैन बने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए महाप्रबंधक...
April 11, 2026 02:00 PM
इज्तिमाई शादी सम्मेलन को लेकर तैयारीयों का निरीक्षण करते हुए कमेटी के मेंबर....
April 11, 2026 12:36 PM
मत करो अपने शहर को मैला, पर्यावरण मित्रों ने शहीद वाटिका में चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता सर्वेक्षण में पर्यावरण के साथ बाग बगीचों का भी है महत्व.…
April 11, 2026 12:34 PM
जघन्य हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, 5000 रुपए अर्थदंड...
April 11, 2026 12:09 PM
समावेशी विकास हेतु मानव अधिकारों का संरक्षण ज़रूरी - अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री सिंह का नीमच में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत...
April 11, 2026 12:04 PM
बांछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार एवं बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए - श्री सिंह, पंख अभियान बाछड़ा समुदाय के कल्याण की सराहनीय पहल है मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने नीमच में ली अधिकारियों की बैठक...
April 11, 2026 12:04 PM
प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती, महात्मा फूले के विचार आज के दौर में भी प्रासंगिक - माली...
April 11, 2026 11:33 AM
दलपतपुरा, नायनखेडी और पीठ के जंगलों में भीषण आग, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा...
April 11, 2026 11:23 AM
828 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त....
April 11, 2026 10:48 AM
पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीबीएन मध्य प्रदेश यूनिट ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ किया जब्त, एक गिरफ्तार...
April 11, 2026 09:06 AM
ढाई साल की मेहनत रंग लाई, विधायक डोडियार के दमदार प्रयासों से सैलाना-बाजना को मिली ₹43.45 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 9 हाई स्कूल, 60 आंगनवाड़ी और छात्रावास बाउंड्रीवाल स्वीकृत...
April 11, 2026 09:01 AM
दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रचार प्रसार के निर्देश श्री प्रवीण कुमार दहेज प्रतिषेध अधिकारी...
April 11, 2026 06:31 AM
नीमच में कालोनी विकसित करने की अनुमति जारी...
April 11, 2026 06:31 AM
कलेक्टर द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए उडन दस्ता गठित, नीमच में कन्ट्रोल रूम स्थापित....
April 11, 2026 06:30 AM
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा -10 से 25 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित होगे....
April 11, 2026 06:25 AM
पोषण पखवाड़ा 2026, स्कूलों में विविध कार्यक्रम, बच्चों के शुरुआती 6 वर्षों के मस्तिष्क विकास पर विशेष जोर...
April 11, 2026 06:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
April 11, 2026 03:56 AM