ए फ़ॉर अंबेडकर बी फ़ॉर भगत सिंह होना चाहिए - श्री संदीप वैष्णव, विद्यार्थी जीवन सफल होने के साथ सार्थक भी होना आवश्यक है - श्री संदीप वैष्णव..
Updated : July 14, 2025 03:27 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
धार्मिक
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई मनासा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत के प्रान्त संगठन मंत्री श्री संदीप जी वैष्णव विशेष अतिथि पर्यावरण मित्र संस्था के संस्थापक श्री आनंद जी मानवत नगर अध्यक्ष सुलेख जी बाहेती नगर मंत्री आदित्य जी पोरवाल मंच पर उपस्थित रहे। प्रतिभा सम्मान समारोह में मनासा नगर के दसवीं एवं बारहवीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप मालवा प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री संदीप जी वैष्णव ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना जीवन केवल सफल नहीं बल्कि सार्थक बनाना चाहिए। विद्यार्थी परिषद अपने 77 में वर्ष पूर्ण कर चुकी है और स्थापना के समय से ही विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रध्वज तिरंगा हो एवं राष्ट्रगान वंदे मातरम हो एवम राष्ट्रभाषा हिन्दी हो, इसकी मांग की है, नई शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा तक हिंदी की अनिवार्यता विद्यार्थी परिषद की इस मांग को पूर्ण करती है। विद्यार्थियों को ए फॉर एप्पल बी फॉर बॉल सी फॉर कैट की बजाय ए फ़ॉर अंबेडकर बी फ़ॉर भगत सिंह सी फ़ॉर चंद्रशेखर आजाद पढ़ने की आवश्यकता है प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए आनंद जी मानवत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रतिभाओं का संगम है। हम सबको पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है साथ ही पॉलिथीन डिस्पोजल एवं प्लास्टिक युक्त वस्तुएँ कम से कम उपयोग करें, जिससे गौ माता की भी रक्षा होगी। कार्यक्रम के समापन में सभी विद्यार्थियों को सीड बॉल का वितरण भी किया गया एवं आग्रह किया गया कि इस अपने घर के आसपास लगाएं। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। स्वागत भाषण अभाविप नगर अध्यक्ष सुलेख बाहेती जी ने दिया एवं आभार नगर मंत्री आदित्य पोरवाल ने माना। संचालन शुभम जी ग्वाला ने किया एवम कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।
और खबरे
लूट के मामले में 5 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार...
April 14, 2026 08:25 AM
12 ग्राम एमडीएमए (मौली) पाउडर सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, हुण्डई वेन्यू कार जब्त...
April 14, 2026 08:22 AM
वन विभाग ने जन-सहयोग से जलेश्वर महादेव क्षेत्र में जल संरचनाओ की साफ-सफाई गर्मी में वन्यजीवों और ग्रामीणों को मिलेगी राहत....
April 14, 2026 08:13 AM
बाबा साहेब ने अपना जीवन, पढ़ाई, ज्ञान प्राप्ति, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है - श्री सखलेचा, नीमच में अम्बेडकर जयंती के जिला स्तरीय समारोह में 8 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित.....
April 14, 2026 08:10 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान में नीमच जिले में सरोवरों का कार्य पूर्ण....
April 14, 2026 08:05 AM
आज मनाई जाएगी संत शिरोमणि सेन महाराज जयंती, जिलेभर में होंगे भव्य आयोजन....
April 14, 2026 05:50 AM
बाबा साहेब ने समाजोद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया - श्री मांगरिया....
April 14, 2026 05:37 AM
यशनगर जाट मे निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न, शिविर मे 67 हितग्राहियों की हुई जॉच....
April 14, 2026 05:34 AM
मध्यप्रदेश पलिस की आधुनिक तकनीक से अंतर्राज्यीय सायबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही, e-Zero FIR, फर्जी कॉल सेंटर, म्यूल अकाउंट व ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश.....
April 14, 2026 03:55 AM
मनासा नरेश खाटू श्याम मंदिर में बथनी एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाए बाबा के जयकारे, लंबी कतारों में लगे रहे भक्त...
April 14, 2026 03:44 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 14, 2026 03:41 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 14, 2026 03:40 AM
विधिक जागरूकता शिविर में खिलाड़ियों का सम्मान, 13 खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट की ओर अग्रसर, 1 मई से निःशुल्क सेल्फ डिफेंस समर कैंप, प्रतियोगिता भी होगी आयोजित....
April 13, 2026 04:23 PM
जिहादी मानसिकता फैलाने की कोशिश, संत समाज नहीं होने देगा सफल – विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार...
April 13, 2026 04:17 PM
19 अप्रैल को मनासा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, ब्राह्मण समाज में उत्साह, होगा भव्य चल समारोह...
April 13, 2026 03:47 PM
नीमच में काली फिल्म व बिना हेलमेट चालकों पर यातायात की कार्रवाई, 44 चालान काटे.…
April 13, 2026 03:45 PM
ई-टोकन नियम की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...
April 13, 2026 02:59 PM
सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल से घाट तक पहुंचने वाले मार्ग सुगम और बाधारहित रखें जाएं – संभागायुक्त श्री सिंह....
April 13, 2026 02:53 PM
नपा नीमच द्वारा विविध वसूली मद में 25.73 करोड़ की वसूली...
April 13, 2026 02:09 PM