कलेक्टर श्रीमती गर्ग के प्रशासकीय निर्देशन में जिला सहकारी बैंक ने दर्ज की उपलब्ध्यिों की मिसाल, जिला सहकारी बैंक ने रिकार्ड प्रगत्ति के साथ रचा विश्वास का नया अध्याय....
Updated : July 29, 2025 11:08 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कच्छारा द्वारा बताया गया कि जिला सहकारी बैंक मंदसौर के प्रशासक एवं कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के कुशल प्रशासकीय निर्देशन में 29 जुलाई 2025 को उनके बैंक प्रशासक कार्यकाल का सफलतम एक वर्ष पूर्ण हुआ। यह वर्ष बैंक के लिए न केवल संगठनात्मक दृष्टि से, बल्कि वित्तीय और जनहित के स्तर पर भी अत्यंत उल्लेखनीय सिद्ध हुआ है। श्रीमती अदिति गर्ग द्वारा 29 जुलाई 2024 को जिला सहकारी बैंक मंदसौर के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण करते समय बैंक की वित्तीय स्थिति का अवलोकन कर बैंक का एन.पी.ए. 10.16 प्रतिशत से कम कर 5 प्रतिशत से कम लाने का चुनौतिपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाकर बैंक की वसूली में बैंक के कर्मचारियों के साथ-साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी लगाया गया एवं लक्ष्यानुसार बैंक का एन.पी.ए. 4.48 प्रतिशत पर लाया गया। यह श्रीमती गर्ग के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धि है। बैंक का एन.पी.ए. कम होने से अमानतदारों एवं ग्राहकों का जिला सहकारी बैंक के प्रति विश्वास बढा है।
श्रीमती गर्ग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बैंक ने पारदर्शिता, नवाचार और समर्पण को प्राथमिकता देते हुए उपलब्धियां अर्जीत की - बैंक द्वारा वर्ष 2024-25 में सदस्य स्तर पर (संस्था स्तर पर) 132 करोड़ 85 लाख के कालातीत ऋणों की ऐतिहासीक वसूली की गई। उक्त कालातीत ऋण की वसूली से 19 हजार 702 कालातीत कृषक अब नियमित किसान की श्रेणी में आकर म.प्र. शासन की कृषक हितैषी किसान क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत ‘‘0’’ प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर सकेगें बैंक द्वारा वर्ष 2024-25 में शासकीय योजना अन्तर्गत आचार्य विद्यासागर ऋण योजना, पशुपालन साख सीमा ऋण, मत्स्य पालन साख सीमा ऋण एवं अन्य शासकीय योजनाओं के ऋण वितरण के लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति कर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभान्वित किया गया है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी द्वारा चलाये गये‘‘टी.बी.मुक्त भारत अभियान’’ में भी श्रीमती गर्ग के मार्गदर्शन में बैंक एवं सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं निक्षय मित्र बनकर 401 फूड बास्केट का वितरण किया गया। इसके साथ ही बैंक द्वारा एक्सरे मशीन हेतु आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई। सहकारी बैंक द्वारा मंदसौर जिले की 5 एवं नीमच जिले की 5 पैक्स में जन औषधि केन्द्र प्रांरभ किये गये, मंदसौर एवं नीमच जिले की सभी 172 पैक्स में सीएससी सेंटर प्रांरभ हुए। केन्द्र शासन की मंशा अनुसार सहकारी संस्थाओं की आय में वृद्धि एवं व्यवसाय विविधिकरण के उद्धेश्य से मंदसौर जिले की पैक्स नाहरगढ़ में 26 मई 2025 को इफको (एमसी) आउटलेट प्रांरभ किया गया। जिसके माध्यम से कृषकों को कम दर पर कृषि दवाईयां, बीज उपचार, खरपतवार नाशक एवं पौध की ग्रोथ के लिये न्यूट्रीशियन उपलब्ध करवाये जा रहे है। संस्था नाहरगढ़ के उक्त नवाचार कार्य को प्रदेश स्तर पर सराहा गया है एवं उक्त संस्था का प्रदेश स्तर के अधिकारियों द्वारा भृमण एवं अध्ययन किया गया। बैंक एवं बैंक से सम्बद्ध सहकारी संस्थाओं को इस एक वर्ष के दौरान कई उपलब्धिंया प्रदेश स्तर पर प्राप्त हुई है। जिला सहकारी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा श्रीमती गर्ग के बैंक प्रशासक पद पर एक वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की गई।
और खबरे
पंचमढी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती के परिवार से मिले राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी...
November 09, 2025 02:56 PM
दो दिवसीय महान मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवम्बर से, जवाहर फाउण्डेशन, जिला यूनेस्को एसोसिएशन व पूर्वांचल जन चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन....
November 09, 2025 02:52 PM
मादक पदार्थ तस्करी मामले में फरार वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार...
November 09, 2025 02:50 PM
हिंदू धर्म में सभी जाति समान है सभी जाति महान है विश्व हिंदू परिषद के प्रबुद्ध जन संगोष्ठी आयोजन में बोले मुख्य वक्ता खगेंद्र भार्गव...
November 09, 2025 02:48 PM
इनरव्हील डायमंड का वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम सम्पन्न....
November 09, 2025 02:44 PM
वृक्ष धरा के फेफड़े, करें न इन पर घात, रोपित पोधो की सुरक्षा हेतु पर्यावरण मित्रो ने किया 2 घंटे श्रमदान....
November 09, 2025 02:42 PM
69वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में तीसरे दिन रहा उज्जैन संभाग का दबदबा 2 स्वर्ण 1 रजत व 4 कास्य पदक जिते, उज्जैन का प्रतिनिधित्व करते हुए नीमच की काजल सालवी ने जीता आज की प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक....
November 09, 2025 01:38 PM
योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की मुहिम, हर विवाह का होगा पंजीयन, सामूहिक विवाह में कार्यक्रम स्थल पर ही प्रमाण-पत्र देने का सुझाव..
November 09, 2025 12:37 PM
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह तहत नीमच में वृहद मैराथन दौड़ संपन्न.…
November 09, 2025 12:20 PM
सूरज की किरणों से बिजली उत्पादन में प्रदेश में अग्रणी है नीमच जिला, सिंगोली में 500 मेगावाट क्षमता का सोलर प्रोजेक्ट, भगवानपुरा, डीकेन में सौर ऊर्जा से उत्पादित हो रही है 151 मेगावाट बिजली...
November 09, 2025 12:20 PM
न.पा. नीमच ने बोरी बंधान कर दो फीट पानी किया आरक्षित...
November 09, 2025 12:19 PM
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, कल धनेरिया कला से निकलेगी विशाल पद यात्रा....
November 09, 2025 12:17 PM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 09, 2025 03:50 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 09, 2025 03:49 AM
गांव हरवार की बेटी पूजा जाट ने बढ़ाया नीमच जिले का गौरव....
November 08, 2025 05:47 PM
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत किया गया श्रम दान...
November 08, 2025 05:44 PM
291 करोड़ की लागत के नीमच सिंगोली सड़क मार्ग के निर्माण का विधायक सखलेचा की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ, किसी भी नगर के विकास के लिए सड़क मार्ग जरूरी होता है - विधायक सखलेचा....
November 08, 2025 05:42 PM
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर संघर्ष हमारे लिए हे, हर पत्रकार को अपने लिए जागरूक होने की आवश्यकता हे - जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, 11 नवंबर को पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर नीमच में विशाल रैली
November 08, 2025 05:39 PM
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, 10 नवंबर को धनेरिया कला से पद यात्रा का आयोजन...
November 08, 2025 11:13 AM