सूरज की किरणों से बिजली उत्पादन में प्रदेश में अग्रणी है नीमच जिला, सिंगोली में 500 मेगावाट क्षमता का सोलर प्रोजेक्ट, भगवानपुरा, डीकेन में सौर ऊर्जा से उत्पादित हो रही है 151 मेगावाट बिजली...
Updated : November 09, 2025 12:20 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- सूरज की किरणों से बिजली के उत्पादन में नीमच जिला प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। नीमच जिला सौर ऊर्जा का हब बन रहा है। नीमच जिले के सिंगोली में 500 मेगावाट क्षमता का सौलर प्रोजेक्ट स्थापित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 20 दिसम्बर 2024 को आगर में आयोजित कार्यक्रम में 330 मेगावाट क्षमता के सिंगोली सोलर प्रोजेक्ट का लोकापर्ण किया है। सिंगोली सोलर प्रोजेक्ट के तहत यूनिट-3 ग्राम बडी में 170 मेगावाट क्षमता की स्थापित है। यूनिट एक बडावदा 160 मेगावाट एवं यूनिट-2 ग्राम कवई 170 मेगवाट क्षमता के सौलर प्रोजेक्ट से विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया है। इन दो यूनिट को मेसर्स टी.सी.सूर्या द्वारा स्थापित किया गया है। इनमें प्रतिवर्ष 68 मिलीयन यूनिट बिजली बन रही है। जिसे भारतीय रेल और म.प्र.बिजली कम्पनी द्वारा लिया जा रहा है। सिंगोली सौलर परियोजना 704 हेक्टेयर जमीन पर स्थापित है, जो सिंगोली तहसील के ग्राम बडावदा, बडी कवई, खेडा मॉ का डोल, थडोद और अरनिया गांव में स्थापित है। इस प्रोजेक्ट में सिंगल एक्सेस ट्रेकर टेक्नॉलॉजी का उपयोग किया गया है।
ग्राम भगवानपुरा में स्थित है 151 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट - नीमच जिले की जावद जनपद के ग्राम भगवानपुरा में 151 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट का निर्माण वेल्सपन सोलर एमपी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था और यह फरवरी 2014 से चालू है। वर्तमान प्रधानमंत्री एवं गुजरात के तत्कालिन मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने फरवरी 2014 में भगवानपुरा सौलर प्लांट का लोकार्पण किया था। यह प्लांट 305 हेक्टेयर भूमि पर फैला हुआ है और इसकी लागत लगभग 1100 करोड़ रुपये थी। यह प्लांट प्रतिवर्ष लगभग 216,372 टन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है और लगभग 624,000 घरों को बिजली प्रदान करता है।
तकनीकी विशेषताएं - यह प्लांट पॉलीक्रिस्टलाइन सिलिकॉन फोटोवोल्टिक तकनीक का उपयोग करता है। इसमें 235 वॉट की क्षमता वाले सोलर पैनलों का उपयोग किया गया है। यह प्लांट 132 केवी के उच्च वोल्टेज पर बिजली उत्पादन करता है।यह प्लांट भारत में स्थापित सबसे बड़े सौर ऊर्जा प्लांट्स में से एक है।
और खबरे
भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ हत्याकांड का खुलासा, बाप ने ही साथियों के साथ की थी हत्या...
December 12, 2025 01:16 PM
दो पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली चित्तौड़गढ़ पुलिस की आर्म्स एक्ट की दो अलग अलग कार्यवाही....
December 12, 2025 08:57 AM
भरी पंचायत में मारपीट कर नाक तोड़ने वाले तीन आरोपीयों 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास....
December 12, 2025 07:59 AM
नेशनल लोक अदालत में कर एवं प्रभार वसूली के लिये सभी नगरीय निकायों को निर्देश, नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर को...
December 12, 2025 03:06 AM
रामपुरा पुलिस की हाथ भट्टी की अवेध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही....
December 12, 2025 03:02 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 12, 2025 02:58 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 12, 2025 02:56 AM
आर.सी.एम.एस. में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में नीमच जिला प्रदेश में पहले स्थान पर...
December 11, 2025 12:44 PM
कई दिनों से बंद देवरान बाईपास का कार्य हुआ-पूर्ण प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण....
December 11, 2025 12:43 PM
बीएसएनएल के प्रकरणों का लोक अदालत में निराकरण करवाए, 10 से 50 प्रतिशत की छूट पाए...
December 11, 2025 12:42 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न....
December 11, 2025 12:39 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया....
December 11, 2025 12:33 PM
अथवा बुजर्ग के स्वर्गीय प्रभुलाल मेघवंशी की तृतीय पुण्यतिथि पर जरूरतमंद आदिवासी बस्तियों मे 300 कम्बलो का किया वितरण, पिता के बिना जीवन की परिकल्पना असम्भव - श्री मेघवंशी...
December 11, 2025 11:31 AM
जाजू कॉलेज की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण....
December 11, 2025 11:05 AM
चीताखेड़ा-नीमच पहुंच सड़क मार्ग जगह-जगह पड़े गड्ढों से सड़क बनी कब्रगाह, क्षेत्र की जनता में आक्रोश, जर्जर होने से अब चलने लायक भी नहीं बची है यह सड़क....
December 11, 2025 07:29 AM
सरवानिया महाराज में सात दिवसीय भगवान श्री देवनारायण कथा का आयोजन 13 दिसम्बर से, तैयारी पूर्ण...
December 11, 2025 03:03 AM
54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते वाइट कलर की अल्टो कार जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार...
December 11, 2025 03:00 AM
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभागीय टीम ने चीताखेड़ा में की कार्यवाही, घी, मसाले, दाल, दलिया सहित 8 नमूने लिए....
December 11, 2025 02:57 AM
नीमच के युवा खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते पहली बार पदक दक्षिण अफ्रीका में 4 खिलाडिय़ों ने रचा इतिहास, बढ़ाया देश का मान विश्व चैंम्पियनशिप में सिद्धांत व आयुष ने रजत, अस्मि और स्तुति ने कांस्य पर किया कब्जा...
December 11, 2025 02:55 AM