पंचमढी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती के परिवार से मिले राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी...
Updated : November 09, 2025 02:56 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। पंचमढ़ी में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है, जिसमें प्रदेश के जिला कांग्रेस अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी भाग लिया। खास बात यह रही कि राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और जिलाध्यक्षों से जमीन पर बैठकर चर्चा की। शिविर में राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों के परिवार से मुलाकात के दौरान नीमच कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती के परिवार से मुलाकात कर चर्चा की। राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों ने कहा कि हमें यह आशंका रहती है कि हम काम तो कर रहे हैं लेकिन, हमारे काम का मूल्यांकन होगा या नहीं? आप रिपोर्टिंग और इवेल्युएशन की चिंता मत कीजिए। मैं आप लोगों के काम पर खुद नजर रखूंगा। आप अपनी चिंता छोड़िए, सिर्फ काम पर ध्यान दीजिए। आपकी चिंता हम और पार्टी करेगी। राहुल ने कहा कि जो लोग मेरे खिलाफ बोलते हैं, वो मेरे गुरु हैं। मैं इसकी परवाह ही नहीं करता कि मेरे बारे में कौन क्या बोलता है। ध्यान भटकाने के लिए लोग मेरे बारे में बोलते हैं वैसे यदि आपके बारे में भी बोलें तो इनकी परवाह किए बिना जमीन पर काम करते रहिए। अपनी जमीन मत छोड़ना। कामयाबी आपके कदमों में होगी।
जिलाध्यक्षों के परिवार से मिले राहुल- जिला अध्यक्षों के परिवारों से ली जानकारी राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के बच्चों, पत्नी से एक-एक कर चर्चा की। उन्होंने जिलाध्यक्षों के बच्चों से पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, फ्यूचर के टारगेट के बारे में पूछा। जिलाध्यक्षों के परिवार से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती के परिवार से भी चर्चा की। राहुल गांधी से पारिवारिक रूप से मुलाकात करने के बाद श्री बाहेती ने कहा कि पहली बार ऐसा लग रहा है कि हम किसी राजनीतिक ट्रेनिंग में नहीं बल्कि परिवार के बीच मिलने आए हैं। अब तक ऐसा होता था कि पॉलिटिक्स में सिर्फ हम ही, नेताओं से मिलते थे और सिर्फ काम की बात होती थी। पहली बार परिवार का हालचाल हमारी पार्टी के मुखिया मिलकर पूछ रहे हैं। इस अवसर पर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। हमें गर्व है कि हमारे बीच आज ऐसा नेतृत्व उपस्थित है जो देश में सच्चाई,संवेदना और न्याय की राजनीति को मजबूत कर रहा है। राहुल जी का सरल व्यक्तित्व और उनकी संवेदनशील दृष्टि हर कार्यकर्ता और परिवार के हृदय में नई ऊर्जा भर देती है।
और खबरे
पंचमढी में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती के परिवार से मिले राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी...
November 09, 2025 02:56 PM
दो दिवसीय महान मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवम्बर से, जवाहर फाउण्डेशन, जिला यूनेस्को एसोसिएशन व पूर्वांचल जन चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन....
November 09, 2025 02:52 PM
मादक पदार्थ तस्करी मामले में फरार वांछित आरोपी गुजरात से गिरफ्तार...
November 09, 2025 02:50 PM
हिंदू धर्म में सभी जाति समान है सभी जाति महान है विश्व हिंदू परिषद के प्रबुद्ध जन संगोष्ठी आयोजन में बोले मुख्य वक्ता खगेंद्र भार्गव...
November 09, 2025 02:48 PM
इनरव्हील डायमंड का वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम सम्पन्न....
November 09, 2025 02:44 PM
वृक्ष धरा के फेफड़े, करें न इन पर घात, रोपित पोधो की सुरक्षा हेतु पर्यावरण मित्रो ने किया 2 घंटे श्रमदान....
November 09, 2025 02:42 PM
69वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में तीसरे दिन रहा उज्जैन संभाग का दबदबा 2 स्वर्ण 1 रजत व 4 कास्य पदक जिते, उज्जैन का प्रतिनिधित्व करते हुए नीमच की काजल सालवी ने जीता आज की प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक....
November 09, 2025 01:38 PM
योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की मुहिम, हर विवाह का होगा पंजीयन, सामूहिक विवाह में कार्यक्रम स्थल पर ही प्रमाण-पत्र देने का सुझाव..
November 09, 2025 12:37 PM
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह तहत नीमच में वृहद मैराथन दौड़ संपन्न.…
November 09, 2025 12:20 PM
सूरज की किरणों से बिजली उत्पादन में प्रदेश में अग्रणी है नीमच जिला, सिंगोली में 500 मेगावाट क्षमता का सोलर प्रोजेक्ट, भगवानपुरा, डीकेन में सौर ऊर्जा से उत्पादित हो रही है 151 मेगावाट बिजली...
November 09, 2025 12:20 PM
न.पा. नीमच ने बोरी बंधान कर दो फीट पानी किया आरक्षित...
November 09, 2025 12:19 PM
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, कल धनेरिया कला से निकलेगी विशाल पद यात्रा....
November 09, 2025 12:17 PM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 09, 2025 03:50 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 09, 2025 03:49 AM
गांव हरवार की बेटी पूजा जाट ने बढ़ाया नीमच जिले का गौरव....
November 08, 2025 05:47 PM
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत किया गया श्रम दान...
November 08, 2025 05:44 PM
291 करोड़ की लागत के नीमच सिंगोली सड़क मार्ग के निर्माण का विधायक सखलेचा की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ, किसी भी नगर के विकास के लिए सड़क मार्ग जरूरी होता है - विधायक सखलेचा....
November 08, 2025 05:42 PM
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर संघर्ष हमारे लिए हे, हर पत्रकार को अपने लिए जागरूक होने की आवश्यकता हे - जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, 11 नवंबर को पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर नीमच में विशाल रैली
November 08, 2025 05:39 PM
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, 10 नवंबर को धनेरिया कला से पद यात्रा का आयोजन...
November 08, 2025 11:13 AM