स्वतंत्रता सेनानी वरदीचंद सालवी हुए पंचतत्व में विलीन.....
Updated : August 02, 2025 11:27 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
शोक-समाचार
चीताखेड़ा :- समीपस्थ ग्राम कराड़िया महाराज के ही नानूराम बड़े भाई एवं स्वर्गीय लालूराम, पूर्व सरपंच स्वर्गीय रामप्रसाद, पप्पू लाल, श्याम लाल, दोलतराम (डिपी ज्वैलर्स) के पुज्य पिताजी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ वरदीचंद सालवी का शुक्रवार को 96 वर्ष की आयु में आकस्मिक दुःखद निधन हो गया। जिनकी अंतिम शवयात्रा शनिवार को उनके निवास स्थान कराड़िया महाराज से पूरे ससम्मान के साथ निकाली गई। मौके पर मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने अर्थी को कंधा लगाया तो वहीं शवयात्रा में शामिल हर व्यक्ति अर्थी को कंधा लगाकर पूण्य लाभ लें रहा था। कराड़िया महाराज से ग्वाल तालाब मार्ग पर प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनी सड़क पर पानी की निकासी नहीं होने से लबालब भरी सड़क पर पानी एवं किचड़ भरे मार्ग से गुजरी शवयात्रा। स्वतंत्रता सेनानी रहे कांग्रेस वरदीचंद सालवी मृदु भाषी, हंसमुख, मिलनसार ,सोम्य, परोपकारी, राजनीतिक एवं देश भक्त प्रवृत्ति व्यवहारिक व्यक्ति थे । वे जरुरतमंदों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहते थे और कुशल किसान होने के साथ साथ सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते थे। वरदीचंद सालवी ओमप्रकाश,आशिष, नवीन, अक्षय, आनंद, सुनील, नितेश, मानव के पूज्य दादाजी थे। वरदीचंद सालवी ने 9 अगस्त 1942 को जेलभरो आंदोलन में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सीताराम जाजू, स्वतंत्रता सेनानी केसरीमल पोरवाल और स्वतंत्रता सेनानी नक्षत्रमल जैन के साथ नीमच के कोठी स्कूल में गिरफ्तारी देने वालों में सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।वरदीचंद सालवी की उम्र बहुत कम होने के कारण इन्हें 6 घंटे बंद रखने के बाद रिहा कर दिया गया था। इन्होंने विगत 70 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में निःस्वार्थ भाव से सेवा की। श्री सालवी के देह पर कांग्रेस पार्टी का प्रतीक चिन्ह वाला ध्वज ओढ़ाकर पूरे ससम्मान के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से अंतिम शवयात्रा निकाली गई। अंतिम शवयात्रा में रिस्ते नातेदारों, समाजजनों सहित कई ग्रामों से बड़ी संख्या हर वर्ग के लोग शामिल हुए। दिवंगत श्री सालवी के शव को उनके छोटे भाई व पुत्रों एवं परिजनों द्वारा मुखाग्नि दी गई। इससे पूर्व उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व मंडी समिति सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने सलामी देकर सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। शवयात्रा में बद्रीलाल पाटीदार, पूर्व सरपंच मोहनसिंह तोमर, भंवरलाल पाटीदार, दिनेश पाटीदार, प्रेमसिंह राणावत, दशरथ सिंह राणावत, नवीन पाटीदार, रामप्रसाद धनगर सहित कई वरिष्ठ जनों ने शौक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
और खबरे
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM
विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...
June 18, 2026 02:59 AM
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 18, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 18, 2026 02:44 AM
चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...
June 17, 2026 04:52 PM
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....
June 17, 2026 04:50 PM
महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...
June 17, 2026 04:48 PM
3 फीट जमीन के विवाद में दंपती की हत्या, एफएसएल जांच शुरू, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जावद के कानका गांव में दो भाइयों के बीच था महज तीन फीट जमीन का विवाद, पति की मौके पर मौत, बीच-बचाव में घायल पत्नी ने उदयपुर में तोड़ा दम, तनाव को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद, कुछ आरोपी पुलिस की हिरासत में....
June 17, 2026 04:12 PM
सुश्री नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उग्र विरोध,चुनाव आयोग का पुतला दहन, विजय टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस,एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का लगाया आरोप...
June 17, 2026 04:04 PM
11 केवी बिजली लाइन बनी काल, करंट लगने से सास-बहू की मौत, गांव में पसरा मातम...
June 17, 2026 04:03 PM
19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन, दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर एवं विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी करेंगे शिरकत...
June 17, 2026 03:47 PM
हरवार सहित आसपास के गांवों में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत...
June 17, 2026 03:41 PM