FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट 5 ने निरंतर 306 दिन विद्युत उत्पादन का बनाया नया रिकार्ड…..

  Updated : August 05, 2025 05:28 AM

राजेंद्र भट्ट कुकड़ेश्वर

  प्रशासनिक

मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई, जब मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 5 ने 1 अक्टूबर 2024 से लगातार संचालन करते हुए 305 दिनों के पिछले रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया। यह रिकार्ड इससे पूर्व सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 10 के नाम पर दर्ज था। इस रिकार्ड के पूर्व अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 5 ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 300 दिनों तक लगातार संचालन का कीर्तिमान स्थापित किया था, जो कि इसकी विश्वसनीयता और दक्षता को दर्शाता है। अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 5 वर्तमान में भी लगातार विद्युत उत्पादन करने में जुटी हुई है. प्लांट उपलब्धता 99.46 फीसदी हासिल हुई अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की यूनिट नंबर 5 ने न केवल 306 दिनों से लगातार विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया बल्कि इस दौरान उच्च दक्षता व स्थिरता प्रदर्शित की। इस दौरान यूनिट की प्लांट उपलब्धता 99.46%, प्लांट लोड फैक्टर 97.17% एवं ऑक्जलरी विद्युत खपत मात्र 9.1% रही।

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह का पिछला रिकार्ड 305 दिन का था - इससे पूर्व सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 10 ने 305 दिनों तक लगातार संचालन का रिकार्ड बनाया था। इस रिकार्ड को अब ATPS की यूनिट नंबर 5 ने पीछे छोड़ दिया है।

तकनीकी दक्षता व संचालन की उत्कृष्टता - अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की यूनिट नंबर 5 की सफलता व आंकड़े यूनिट की तकनीकी दक्षता व संचालन की उत्कृष्टता को दर्शाते हैं। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की समर्पित टीम के निरंतर परिश्रम व तकनीकी विशेषज्ञता का परिणाम है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दी बधाई - ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई व मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने अमरकंटक ताप विद्युत गृह के यूनिट नंबर 5 के अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में एक मील का पत्थर है। 306 दिनों से निर्बाध संचालन समर्पण, कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता व विश्वसनीयता से लक्ष्य अर्जित करने का यह सर्वश्रेष्ठ व अनुकरणीय उदाहरण है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच मंडी में आज के भाव, 51,752 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 16, 2026 05:43 PM

निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुँए के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, न संकेतक, न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता...

April 16, 2026 01:53 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान नीलकंठ महादेव बोरखेड़ी नदी के घाट की साफ-सफाई की...

April 16, 2026 01:51 PM

सभी राजस्‍व अधिकारी रास्‍ता विवाद के प्रकरणों का 15 जून के पूर्व निराकरण करें - श्री चंद्रा किसानों के खेतों में आने जाने का कोई मार्ग अवरूद्ध ना रहे कलेक्‍टर ने राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश...

April 16, 2026 01:49 PM

एडीएम श्री बी एस कलेश ने स्वयं भरा जनगणना फॉर्म...

April 16, 2026 01:48 PM

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने स्व-गणना पोर्टल पर स्वयं भरा अपना जनगणना फॉर्म नागरिकों से डिजिटल माध्यम से जनगणना में भागीदारी की अपील की..

April 16, 2026 01:47 PM

आंगनवाड़ी केंद्र पर नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया गया...

April 16, 2026 01:44 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत रतनगढ़ में घाट सफाई व जल चौपाल का आयोजन….

April 16, 2026 01:42 PM

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट बोर्ड कक्षाओं का उत्कृष्ट परिणाम रहा....

April 16, 2026 01:38 PM

संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर संगोष्ठी का आयोजन..

April 16, 2026 01:17 PM

ज्ञानज्योति कनेरा विद्यार्थियों ने थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया पुलिस की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू....

April 16, 2026 01:16 PM

जियाखेड़ी की श्रद्धा ने 10वीं में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा...

April 16, 2026 01:15 PM

कक्षा 1 से 12वीं तक एक भी विद्यार्थी न छूटे दाखिले से, कमजोर परीक्षा परिणामों पर संस्था प्रमुख और शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर श्री चंद्रा के सख्त निर्देश...

April 16, 2026 12:05 PM

22 अप्रैल को जिला पंचायत नीमच की साधारण सभा बैठक, विभिन्न विभागों की होगी समीक्षा....

April 16, 2026 12:00 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन के तीन प्रकरणों में, 4 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....

April 16, 2026 11:58 AM

सभी शासकीय सेवक स्व जनगणना जानकारी ऑनलाइन दर्ज करवाए - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की जिले के नागरिकों से स्‍वगणना विकल्‍प का उपयोग करने की अपील....

April 16, 2026 11:55 AM

चल्‍दू के दुर्घटना पीडित परिवार को मिली 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता, कलेक्‍टर ने रेडक्रास से प्रदान की सहायता राशि....

April 16, 2026 11:53 AM

कुकड़ेश्‍वर में चलाया गया स्‍वच्‍छता अभियान- बावड़ी की सफाई की....

April 16, 2026 11:53 AM

निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न...

April 16, 2026 11:52 AM