FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चीताखेड़ा की विजयश्री, गांव से टीवी शो तक का सफ़र, इंडियाज़ बिगेस्ट फूडी में बनाई अपनी जगह...

  Updated : August 12, 2025 08:19 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेड़ा :- नीमच ज़िले के छोटे से गाँव चीताखेड़ा की छोटे से किसान परिवार की बेटी विजयश्री ने साबित कर दिया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती,,, इसी तर्ज पर किसान की बेटी विजयश्री माली ने हिम्मत और मेहनत के बल पर कोई भी सपना साकार हो सकता है। अतरंगी विशी’ नाम से मशहूर विजयश्री आज एक सफल यूट्यूबर हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर 1 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं, जबकि फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स उन्हें पसंद करते हैं. विजयश्री माली ने अपने गाँव से शुरुआत कर सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बनाने हेतु कई बड़े यूट्यूब इवेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं और सिल्वर व गोल्डन प्ले बटन हासिल कर चुकी हैं। अब वे अपनी सफलता को एक नए मुकाम पर ले जाते हुए टीवी शो ‘इंडियाज़ बिगेस्ट फूडी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।मुंबई में शो के लिए चयनित होने के बाद जब विजयश्री माली के अपने पैत्रिक गाँव लौटने पर चीताखेड़ा के मंडी समिति सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर,राजेश जैन, कालू सिंह जाट, भंवरलाल बसेर, दशरथ माली, अक्षय जैन,भगत मांगरिया, नागेश्वर जावरिया, मनसुख जैन, विकास प्रजापत, शहीद शाह सहित कई वरिष्ठ लोगों का हुजूम घर पहुंच गया और उनको फूल मालाओं से आत्मिय भव्य स्वागत किया बचपन से पढ़ाई में तेज़ विजयश्री ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं और नौकरी के लिए जयपुर पहुँचीं।शहर में काम करने का अनुभव आसान नहीं था। नए माहौल, नए लोगों और सीमित साधनों के बीच उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए जी-जान लगा दी। लेकिन फिर आया कोविड का दौर — अचानक उनकी नौकरी चली गई और ज़िंदगी एकदम बदल गई। आर्थिक परेशानी, अनिश्चित भविष्य और चारों ओर मायूसी के बावजूद विजयश्री ने हार नहीं मानी। ऐसे मुश्किल समय में उन्होंने अपने जुनून और जज्बे कमजोर नहीं पड़ने दिया और अतरंगी विशी , नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया। शुरू में सिर्फ़ एक मोबाइल फोन और साधारण कैमरे के साथ वीडियो बनाए, कई बार इंटरनेट की धीमी स्पीड और लोगों की हंसी-मज़ाक भी झेली। लेकिन कंटेंट की मेहनत और क्रिएटिव आइडियाज़ से धीरे-धीरे उनके वीडियो वायरल होने लगे। और आज वह एक सफल यूट्यूबर और रियलिटी शो का हिस्सा है
इनका कहना - गाँव की मिट्टी ने मुझे पहचान दी, मेरे मम्मी पापा ने मेरा होंसला बढ़ाया। अब मैं उसी मिट्टी का नाम और ऊँचा करने का सपना देख रही हूँ विजयश्री, ‘अतरंगी विशी आज विजयश्री सिर्फ़ एक कंटेंट क्रिएटर नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं - यह साबित करते हुए कि गाँव से निकली आवाज़, अगर सच्ची और मेहनती हो, तो पूरे देश में गूंज सकती है।)

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

August 14, 2025 08:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 14, 2025 07:52 AM

ज्ञानज्योति विद्यालय में मनाई दुर्गा दास राठौर जयंत....

August 13, 2025 11:00 PM

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ज्ञानज्योति में निकली ऐतिहासिक तिरंगा जागृति यात्रा...

August 13, 2025 10:56 PM

भादवामाता में जयतु भारतम जयतु संस्कृतम् उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा, वेदपाठी विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश....

August 13, 2025 09:52 PM

नीमच में भव्य तिरंगा रैली कल, सर्वसमाज, पूर्व सैनिक एवं सामाजिक संस्थाएं होंगी शामिल...

August 13, 2025 09:32 PM

15 अगस्त पर वितरण होने वाली शुध्द देशी घी मिठाई का नगर भाजपा अध्यक्ष व स्वास्थ अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश...

August 13, 2025 09:14 PM

10 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार....

August 13, 2025 09:11 PM

वर्ष दर वर्ष बढ़ती हरियाली की सौगात, निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान...

August 13, 2025 09:08 PM

खाटू नरेश के दिव्य दर्शन हेतु चीताखेड़ा से जत्था पैदल हुआ रवाना....

August 13, 2025 07:04 PM

देश भक्ति के नारों से गूंजा शहर, नपा ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, विधायक, नपाध्यक्ष, कलेक्टर एसपी भी शामिल रहे रैली में...

August 13, 2025 06:33 PM

रचना राइजिंग वीमेन क्लब के चुनाव सम्पन्न, डॉ. स्वीटी खंडेलवाल अध्यक्ष, पूजा सिंहल सचिव, कोषाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव बनी....

August 13, 2025 06:26 PM

चेक पोस्ट खत्म करने के फैसले पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जताया आभार, कहा- दस- बारह साल की लंबी लड़ाई का मिला परिणाम, कमिश्नर स्तर तक सुधार, लेकिन आरटीआई स्तर पर अब भी लंबे समय से जमे अफसर....

August 13, 2025 05:37 PM

14 अगस्त को भाजपा मण्डल सिंगोली में भव्य तिरंगा यात्रा...

August 13, 2025 03:56 PM

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्यवाही, 04.950 किलोग्राम अवैध अफीम और 72.670 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार.....

August 13, 2025 03:46 PM

जयतु भारतम जयतु संस्कृतम् उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा, वेदपाठी विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश....

August 13, 2025 03:39 PM

सीआरपीएफ में लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2025 का आयोजन हुआ...

August 13, 2025 03:37 PM

माधुर्य से पूर्ण संस्कृत भाषाओं की रानी है जो सबके मंगल की कामना करती है - डॉ . संजय जोशी....

August 13, 2025 11:29 AM

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बनाई मानव श्रृंखला दिया स्वच्छता का संदेश.....

August 13, 2025 10:59 AM