चेक पोस्ट खत्म करने के फैसले पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जताया आभार, कहा- दस- बारह साल की लंबी लड़ाई का मिला परिणाम, कमिश्नर स्तर तक सुधार, लेकिन आरटीआई स्तर पर अब भी लंबे समय से जमे अफसर....
Updated : August 13, 2025 12:07 PM
राजेश कोठारी सिंगोली
राजनीति
जावद। मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने विधानसभा में मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट खत्म करने का फैसला 10 से 12 साल की लंबी लड़ाई का नतीजा है। इस निर्णय से न केवल ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक लाभ हुआ है, बल्कि कई मानव जीवन भी दुर्घटनाओं से बच सके हैं सखलेचा ने कहा कि नीमच से उदयपुर मार्ग पर चेक पोस्ट के कारण घंटों ट्रैफिक जाम लगता था और कई बार हादसे भी होते थे। चेक पोस्ट हटने से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई। उन्होंने बिल में किए गए सुधारों की भी सराहना की। मोटरयान कर नियम 13.1 में पेनाल्टी 2 गुना से बढ़ाकर 4 गुना की गई है, बसों के लिए किलोमीटर के आधार पर जुर्माने की जगह प्रति सीट 1000 रुपये की फिक्स पेनाल्टी तय की गई है, वहीं मालवाहक वाहनों पर प्रति टन 1000 रुपये की पेनाल्टी लागू की गई है। इसके अलावा पुराने मैन्युअल टेस्टिंग सिस्टम को ऑटोमेटिक कर डिस्क्रिशन कम किया गया है। सखलेचा ने कहा कि यह बदलाव ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने और भ्रष्टाचार घटाने की दिशा में बड़ा कदम है। हालांकि उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि मुख्यमंत्री और मंत्री स्तर पर सुधारों के बावजूद नीचे के स्तर पर, खासकर 2-2 साल से जमे आरटीआई अधिकारियों पर भी ध्यान दिया जाए, ताकि “तू डाल-डाल, मैं पात-पात” वाली स्थिति खत्म हो सके। विधायक सखलेचा ने उम्मीद जताई कि सरकार इसी गति से आगे बढ़कर और भी पारदर्शी एवं सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था लागू करेगी। आपने मंत्री जी और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर स्तर तक भी सुधार किया, लेकिन नीचे जो 2-2 साल से जमे हुए पुराने आरटीआई बैठे हुए हैं, यह आप सबसे, यह कहते हैं ना कि ‘तू डाल-डाल, मैं पात-पात’ वाली कहावत से कैसे बचाना, मेरा ख्याल है इतना इशारा मंत्री जी और सरकार के लिए काफी होगा।
और खबरे
श्री कामधेनु बालाजी मंदिर शिखर पर फहराई धर्म ध्वजा...
November 25, 2025 03:58 PM
संविधान दिवस पर संगम विश्वविद्यालय में होगा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन...
November 25, 2025 03:55 PM
सांसद खेल महोत्सव में आठ प्रकार की खेल गतिविधियां होगी आयोजित - सांसद श्री गुप्ता...
November 25, 2025 01:44 PM
विधायक परिहार ने की स्व.भेरूलाल किलोरिया की स्मृति में 5 लाख की घोषणा
November 25, 2025 01:36 PM
26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ अल्टो कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार, रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
November 25, 2025 01:23 PM
कुमावत समाज ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, छात्रावास हेतु भूखंड निरस्तीकरण पर कड़ा विरोध...
November 25, 2025 12:53 PM
विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर झांसी रानी सम्मान से राठौड़ का अभिनन्दन, बालिकाओं को शिक्षा दो, संस्कार दो, डर निकाल कर निडरता दो - लक्ष्मण सिंह राठौड़...
November 25, 2025 12:50 PM
चीताखेडा के श्री चन्द प्रभु जिनालय के शिखर कलश पर चढ़ाई वार्षिय धर्म ध्वजा....
November 25, 2025 12:27 PM
ओरेंज द वर्ल्ड के अन्तर्गत इनरव्हील ने किया छात्राओं को जागरूक....
November 25, 2025 11:03 AM
एसआईआर अभियान में नीमच जिले ने हांसिल की बड़ी उपलब्धी, जिले में 79.07 प्रतिशत ईम्युरेशन फार्म हुए डिजिटाईज्ड- जावद वि.स.82.49 प्रतिशत फार्म डिजिटाईज कर पहले स्थान पर, जिले में 4 लाख 89 हजार से अधिक फार्म डिजिटाइज किए गए...
November 25, 2025 10:30 AM
तहसीलदार श्री निगम ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर, एस.आई.आर.कार्य की प्रगति का जायजा लिया...
November 25, 2025 10:29 AM
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 94 आवेदकों की सुनी समस्याएं..
November 25, 2025 10:29 AM
खिमला, नीमच में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान, 1920 मेगावाट की पम्प स्टोरेज परियोजना पर चल रहा है तेज गति से काम, मुख्यमंत्री ने अक्टूबर 2023 में किया था शिलान्यास...
November 25, 2025 10:28 AM
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश जोगा का 02 दिवसीय जिला नीमच भ्रमण, पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, पुलिस चोकियों का किया निरीक्षण....
November 25, 2025 10:05 AM
डंपर दुर्घटना में आदिवासी युवक की मौत के बाद चक्का जाम कर किया प्रदर्शन, प्रशासन की समझाइश के बाद खुला जाम...
November 25, 2025 08:14 AM
कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बूथ लेवल अधिकारी कुमारी नीलू गौड़, मातृ-वियोग के क्षणों में भी निभाया बूथ लेवल अधिकारी का दायित्व....
November 25, 2025 02:09 AM
डायल - 112 की त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई ने बचाया नागरिकों का जीवन....
November 25, 2025 02:06 AM
नीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, रात्रि मे कॉम्बिंग गश्त के दौरान 153 गैर जमानती वारंट तामील, मायनर एक्ट के अंतर्गत, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 18 प्रकरणों में की कार्यवाही....
November 25, 2025 02:04 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 25, 2025 02:03 AM