आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ज्ञानज्योति में निकली ऐतिहासिक तिरंगा जागृति यात्रा...
Updated : August 13, 2025 10:56 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

आयोजन
निंबाहेड़ा :- कनेरा कस्बे के स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में संचालित ज्ञानज्योति पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को तिरंगा जागृति यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा प्रभारी देवाशीष पोखरा एवं योगेंद्र धाकड़ ने बताया कि प्रातः 101 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई ।तिरंगा यात्रा को कनेरा थाना अधिकारी महेंद्र सिंह राठौड़ ,भारतीय जनता पार्टी कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, कनेरा ग्राम पंचायत सरपंच एवं प्रशासक रामचंद्र मालवीय , संस्था प्रधान राम प्रसाद धाकड़ ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया ।तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए थाना अधिकारी महेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के लिए उत्सर्ग होने वाले बलिदानियों को याद रखने एवं जन-जन में आजादी के महत्व को जागृत करने के लिए ऐसे आयोजन बहुत लाभकारी होते हैं ।संस्था प्रधान राम प्रसाद धाकड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारो के साथ मां भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने लिए लाखों सपूतों ने स्वतंत्रता संग्राम रूपी यज्ञ हवन में अपने आप को समर्पित कर दिया ऐसे समस्त लाखों अनाम बलिदानियों को और उनके बलिदान को स्मरण करने जन-जन तक आजादी के महत्व को बताने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर बसंती माता मंदिर, आयुर्वेदिक अस्पताल, सुखानंद दरवाजा ,बस स्टैंड ,सुभाष चौक ,प्रताप चौक ,बेनीपुरिया रोड, पुराना ज्ञानज्योति, पीपल चौक ,काल भैरव मंदिर ,महाराणा प्रताप स्मारक ,बालाजी चौराहा होते हुए पुनः स्वामी विवेकानंद कॉलोनी स्थित विद्यालय में संपन्न हुई । भैया बहनों ने अपने हाथों में तिरंगा ध्वज लिए भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद वंदे मातरम आदि गगनचुंबी तारों से समस्त कस्बे को गूंजायमान किया ।तिरंगा यात्रा ने सैनिकों की एक सुंदर झांकी बनाई गईं।तिरंगा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं जनसमुदाय द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महेश शर्मा, मोहित मोची, देवाशीष पोखरा ,रत्नेश शर्मा ,मयंक टेलर, आशिक, कन्हैयालाल जोगणिया ,भूपेंद्र शर्मा ,विक्रम, अनुराधा धाकड़,निशा शर्मा, नेहा लोहार ,कविता , सुनीता भाभी, तरुणा,अंजली छिपा, कविता पासी, कोमल ,आशा गुर्जर सहित विद्यालय स्टाफ एवं भैया बहन उपस्थित है।
और खबरे
लोकदेवता रुणीजा के नाथ बाबा रामदेव का 25 अगस्त से लगेगा 3 दिवसीय भव्य मेला, तैयारियां जोरों पर...
August 14, 2025 09:14 AM

प्रदेश में 99 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बने अपार आईडी, अपार आईडी एक राष्ट्र-एक छात्र आईडी के रूप में करेगी काम....
August 14, 2025 08:25 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
August 14, 2025 08:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 14, 2025 07:52 AM

ज्ञानज्योति विद्यालय में मनाई दुर्गा दास राठौर जयंत....
August 13, 2025 11:00 PM

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ज्ञानज्योति में निकली ऐतिहासिक तिरंगा जागृति यात्रा...
August 13, 2025 10:56 PM

भादवामाता में जयतु भारतम जयतु संस्कृतम् उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा, वेदपाठी विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश....
August 13, 2025 09:52 PM

नीमच में भव्य तिरंगा रैली कल, सर्वसमाज, पूर्व सैनिक एवं सामाजिक संस्थाएं होंगी शामिल...
August 13, 2025 09:32 PM

15 अगस्त पर वितरण होने वाली शुध्द देशी घी मिठाई का नगर भाजपा अध्यक्ष व स्वास्थ अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश...
August 13, 2025 09:14 PM

10 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार....
August 13, 2025 09:11 PM

वर्ष दर वर्ष बढ़ती हरियाली की सौगात, निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान...
August 13, 2025 09:08 PM

खाटू नरेश के दिव्य दर्शन हेतु चीताखेड़ा से जत्था पैदल हुआ रवाना....
August 13, 2025 07:04 PM

देश भक्ति के नारों से गूंजा शहर, नपा ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, विधायक, नपाध्यक्ष, कलेक्टर एसपी भी शामिल रहे रैली में...
August 13, 2025 06:33 PM

रचना राइजिंग वीमेन क्लब के चुनाव सम्पन्न, डॉ. स्वीटी खंडेलवाल अध्यक्ष, पूजा सिंहल सचिव, कोषाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव बनी....
August 13, 2025 06:26 PM

चेक पोस्ट खत्म करने के फैसले पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जताया आभार, कहा- दस- बारह साल की लंबी लड़ाई का मिला परिणाम, कमिश्नर स्तर तक सुधार, लेकिन आरटीआई स्तर पर अब भी लंबे समय से जमे अफसर....
August 13, 2025 05:37 PM

14 अगस्त को भाजपा मण्डल सिंगोली में भव्य तिरंगा यात्रा...
August 13, 2025 03:56 PM

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्यवाही, 04.950 किलोग्राम अवैध अफीम और 72.670 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार.....
August 13, 2025 03:46 PM

जयतु भारतम जयतु संस्कृतम् उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा, वेदपाठी विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश....
August 13, 2025 03:39 PM

सीआरपीएफ में लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2025 का आयोजन हुआ...
August 13, 2025 03:37 PM
