FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

लोकदेवता रुणीजा के नाथ बाबा रामदेव का 25 अगस्त से लगेगा 3 दिवसीय भव्य मेला, तैयारियां जोरों पर...

  Updated : August 14, 2025 09:14 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- चीताखेड़ा -हरनावदा के बीच झील में स्थित अतिप्राचीन लोकदेवता रुणिजा के नाथ पीरों के पीर बाबा रामदेव के अलौकिक मंदिर पर मेला समिति के तत्वावधान में इस बार आगामी दिवस 24 अगस्त 2025 रविवार से 26 अगस्त 2025 मंगलवार तक लगेगा 3 दिवसीय 73 वां भव्य मेला। मेले में दूर-दूर शहरी एवं ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मेलार्थियों के पहुंचने की संभावना है। बाबा रामदेव के दिव्य दर्शन मात्र से मांगी गई मनोवांछित मुरादें शीघ्र पूरी हो जाती हैं, कोडियन को काया, अंधन को आंख, बांझन को पुत्र की कृपा बरसाने वाले के चमत्कार से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती जा रही हैं। बाबा रामदेव के अलौकिक दरबार में दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दुकानदार अपनी दुकानें लेकर आते हैं। मेले में रतलाम, मंदसौर, मल्हारगढ़ ,निंबाहेडा,चित्तौड़गड ,नीमच, जावद सहित कई शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दिव्य दर्शन कर मेले में मेले का आनंद लेते हैं। कई भक्त अपनी मुरादे पूरी होने पर बाबा के दरबार में स्वदेशी वाद्य यंत्र ढोलक झांझ मजीरा और हारमोनियम संगीत की स्वरलहरियों के साथ निशान (ध्वजा) लेकर भजन कीर्तन करते हुए पैदल बाबा की चौखट पर आकर मत्था टेक कर बाबा का धन्यवाद करते हैं। मेला समिति अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया अपनी टीम के साथ मेले को सफल बनाने के लिए रात दिन व्यवस्था में लगे हुए हैं। पीरों के पीर बाबा रामदेव अलौकिक दरबार की भव्यता बढ़ाने हेतु निर्माण कार्य चल रहा है। वर्तमान में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मंदिर में फर्सीकरण हेतु एक लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे जिससे समिति ने फर्सीकरण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। दानदाताओं के आर्थिक सहयोग से मुख्य गर्भगृह में मार्बल की टाइले लगाने का कार्य भी पूरा कर लिया है और मंदिर का रंग-रोगन कार्य चल रहा है। बाबा रामदेव दो वर्ष पूर्व एक गुमटीनुमा हुआ करता था आज उसी मंदिर का समिति ने उसका जिर्णोद्धार कार्य शुरू कर भव्य मूर्तरूप दे दिया है। मेला समिति सचिव शांतिलाल जैन, उपाध्यक्ष भगत मांगरिया, सहित समिति के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक रुप से दानराशि प्रदान कर मूर्तरूप देने में सहयोग प्रदान करें। एवं आगामी दिवस को मेले में पहुंचकर मेले को सफल बनाएं और बाबा के दिव्य दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

August 16, 2025 07:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 16, 2025 07:07 AM

सरस्वती शिशु मंदिर उमर में हर्ष उल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर्व....

August 15, 2025 08:17 PM

पुलिस लाइन में मनाया आजादी का पर्व, पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर जवानों को बांटी मिठाई....

August 15, 2025 07:18 PM

स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया...

August 15, 2025 06:42 PM

हरवार में स्तंत्रता दिवस मनाया, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण....

August 15, 2025 06:29 PM

नगर कांग्रेस एवं मंडलम कांग्रेस अठाना ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, जयघोष के साथ अध्यक्ष प्रकाश डोसी ने किया झंडावंदन....

August 15, 2025 06:21 PM

सिंगोली नगर में हर्ष उल्लास से मनाया आजादी का पर्व....

August 15, 2025 06:00 PM

स्वतंत्रता दिवस पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, वरिष्ठ कांग्रेसजनो एवं समाज सेवियों का किया सम्मान...

August 15, 2025 05:58 PM

स्वाधीनता पर टैलेंट अकैडमी ने फिर मारी बाजी जीती शील्ड....

August 15, 2025 05:50 PM

ग्राम आमद के अस्‍वथ बच्‍चों को मिली तत्‍काल उपचार सुविधा- सभी 9 बच्‍चें अब स्‍वस्‍थ है एसडीएम ने कुकड़ेश्‍वर एवं मनासा अस्‍पताल पहुंचकर बच्‍चों की उपचार व्‍यवस्‍था का लिया जायजा.....

August 15, 2025 04:09 PM

स्‍वतंत्रता दिवस पर देश की प्रगति में सभी अपना योगदान का संकल्‍प लें - श्री दत्‍ता, सी.टी.सी.नीमच में मनाया गया स्‍वाधीनता दिवस समारोह...

August 15, 2025 04:08 PM

कलेक्‍टोरेट नीमच में कलेक्टर श्री चंद्रा ने ध्वजारोहण किया....

August 15, 2025 04:06 PM

स्‍वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में मध्‍यान्‍ह भोजन में विशेष भोज आयोजित, विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी ने हाई स्‍कूल बघाना में विद्यार्थियों के साथ भोजन किया....

August 15, 2025 04:06 PM

शासकीय प्रा वि. किशनपूरा में देशभक्ति गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मना...

August 15, 2025 03:44 PM

79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक गरिमामय वातावरण के साथ मनाया गया, देश मेरा रंगीला....तिरंगों ने जमाया देश प्रेम का रंग....

August 15, 2025 10:06 AM

धरणीधर जन्मोत्सव पर धाकड़ - समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, गंगेश्वर महादेव रघुनाथपुरा से कई गांवों में घुमते हुए वाहन रैली पहुंची बम्बोरा...

August 15, 2025 09:14 AM

सिंगोली में चहुंओर लहराया तिरंगा, देश भक्ति का छाया रंग, कैसे भूल सकता है कोई आज का दिन, 14 अगस्त को भारत का हुआ था बटवारा - विधायक सखलेचा....

August 15, 2025 09:10 AM

श्री धरणीधर भगवान की जयंती के उपलक्ष में गोल डूंगरी चौराहे पर निशुल्क महासर्जिकल शिविर का हुआ आयोजन...

August 14, 2025 09:26 PM