FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आजादी के 77 वर्ष बाद भी सड़क, शिक्षा व शमशान तक की मुलभुत सुविधा पाने के लिए भी तरस रहे हैं ग्रामीण....

  Updated : August 13, 2025 06:39 AM

सत्यनारायण सुथार

  सामाजिक

आखिर कब सुधरेंगे हालात,जन्म के बाद स्कूल और मृत्यु के बाद मोक्षधाम की राह भी नहीं है आसान, जान जोखिम मे डाल रोज बच्चे बरसाती नाले को कर रहे है पार,एक दशक से अधिक समय से छोटे से पुल की है, दरकार, ग्राम पंचायत जाट के मुक्तिधाम सहित झोपड़ियां, बरखेड़ा मार्ग के हालात बद से बदतर, जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनेताओ का नही है इस तरफ कोई ध्यान

जाट :- नीमच जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर जावद विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे सबसे बड़ी पंचायत ग्राम पंचायत जाट के अंतर्गत आने वाले आदिवासी गांव झोपड़ियां जहां पर ग्राम पंचायत जाट के सरपंच लालूराम भील स्वयं भी निवास करते हैं।यहां के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं शिक्षा स्वास्थ्य सड़क से लेकर मुक्तिधाम की समस्याओं से निजात पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।वर्षों बीत जाने के बाद भी सड़क शिक्षा एवं शमशान की राह आसान नहीं है। ग्रामीणों को मृतक के अंतिम संस्कार के लिए गहरे पानी और कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है।गत रविवार को भी सुथार समाज की महिला की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम स्थल पर पहुंचने के लिए लोगों को बहते पानी,कीचड़ व झाड़ियां के बीच निकलना पड़ा।ज्ञात रहे कि ग्राम जाट के सबसे पुराने इसी मुक्तिधाम परिसर पर स्थानीय जैन समाज, माहेश्वरी समाज,गुर्जर समाज,सुथार समाज, कुमावत समाज,रैगर समाज,ब्राह्मण,शर्मा समाज,माली समाज, हरिजन समाज के लोग अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा को लेकर निकलते हैं।साथ ही मुस्लिम पठान समाज का कब्रिस्तान भी इसी रास्ते से होकर आता है।यह रास्ता जाट से झोपड़िया तक जाता है।साथ ही झोपड़ियां से मिडिल स्कूल में पढ़ने के लिए स्कूली बच्चे दो बरसाती नालो को पार कर इसी रास्ते से होकर रोज जाट पहुंचते हैं।कई बार जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्थानीय राजनेताओं व क्षेत्रीय विधायक सकलेचा को समस्या से लिखित व मौखिक कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई सुध नहीं ली गई।सिंगोली तहसील क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जाट में मुक्तिधाम पहुंचने के मार्ग में भी दो बड़े-बड़े बरसाती नालो को पार कर पानी में उतरकर भारी कठिनाइयों का सामना करते हुए शव यात्रा को ले जाना पड़ता है। इतना ही नहीं इसी मार्ग पर स्कूली बच्चों को नाला पार कर अपनी जान जोखिम में डालकर प्रतिदिन आना जाना पड़ता है।और इसी रास्ते पर जाट से लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित झोपड़ियां,बरखेड़ा, तरौली का रोड भी पड़ता है। जो कि एकदम दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है।ग्राम के देवीलाल भील, अमित भील, सत्यनारायण भील, मोतीलाल माली, लाभचंद भील, मांगीलाल भील, हेमराज भील, शांतिलाल रेगर, मोहनलाल माली, गोपाल रैगर,जयकुमार रेगर एवं बड़ी संख्या में जाट एवं झोपड़ियां के ग्रामीण जनों ने बरसाती नाले के यहां एकत्रित होकर उक्त समस्या का शिघ्र निराकरण कर पुलिया एवं सड़क निर्माण की मांग की। इस संबंध में जनपद पंचायत जावद के सीईओ आकाश धारवे से संपर्क करना चाहा लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गयाl

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

August 14, 2025 08:01 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 14, 2025 07:52 AM

ज्ञानज्योति विद्यालय में मनाई दुर्गा दास राठौर जयंत....

August 13, 2025 11:00 PM

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ज्ञानज्योति में निकली ऐतिहासिक तिरंगा जागृति यात्रा...

August 13, 2025 10:56 PM

भादवामाता में जयतु भारतम जयतु संस्कृतम् उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा, वेदपाठी विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश....

August 13, 2025 09:52 PM

नीमच में भव्य तिरंगा रैली कल, सर्वसमाज, पूर्व सैनिक एवं सामाजिक संस्थाएं होंगी शामिल...

August 13, 2025 09:32 PM

15 अगस्त पर वितरण होने वाली शुध्द देशी घी मिठाई का नगर भाजपा अध्यक्ष व स्वास्थ अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश...

August 13, 2025 09:14 PM

10 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार....

August 13, 2025 09:11 PM

वर्ष दर वर्ष बढ़ती हरियाली की सौगात, निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान...

August 13, 2025 09:08 PM

खाटू नरेश के दिव्य दर्शन हेतु चीताखेड़ा से जत्था पैदल हुआ रवाना....

August 13, 2025 07:04 PM

देश भक्ति के नारों से गूंजा शहर, नपा ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, विधायक, नपाध्यक्ष, कलेक्टर एसपी भी शामिल रहे रैली में...

August 13, 2025 06:33 PM

रचना राइजिंग वीमेन क्लब के चुनाव सम्पन्न, डॉ. स्वीटी खंडेलवाल अध्यक्ष, पूजा सिंहल सचिव, कोषाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव बनी....

August 13, 2025 06:26 PM

चेक पोस्ट खत्म करने के फैसले पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जताया आभार, कहा- दस- बारह साल की लंबी लड़ाई का मिला परिणाम, कमिश्नर स्तर तक सुधार, लेकिन आरटीआई स्तर पर अब भी लंबे समय से जमे अफसर....

August 13, 2025 05:37 PM

14 अगस्त को भाजपा मण्डल सिंगोली में भव्य तिरंगा यात्रा...

August 13, 2025 03:56 PM

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्यवाही, 04.950 किलोग्राम अवैध अफीम और 72.670 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार.....

August 13, 2025 03:46 PM

जयतु भारतम जयतु संस्कृतम् उद्घोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा, वेदपाठी विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश....

August 13, 2025 03:39 PM

सीआरपीएफ में लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2025 का आयोजन हुआ...

August 13, 2025 03:37 PM

माधुर्य से पूर्ण संस्कृत भाषाओं की रानी है जो सबके मंगल की कामना करती है - डॉ . संजय जोशी....

August 13, 2025 11:29 AM

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बनाई मानव श्रृंखला दिया स्वच्छता का संदेश.....

August 13, 2025 10:59 AM