अक्षित नलवाया ने अखबारों पर 1 हजार से अधिक पेंटिंग्स से डॉ. कलाम को दी अनोखी श्रद्धांजलि, अक्षित ने अखबार पर 3,500 वर्गफुट में रचा कला का इतिहास....
Updated : August 18, 2025 03:03 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मंदसौर निवासी अक्षित नलवाया ने अपनी कला साधना और लगन से इतिहास रचते हुए अखबारों पर 1 हजार से अधिक पेंटिंग्स बनाकर रिकॉर्ड बनाया है। विशेष रूप से उन्होंने महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पेंटिंग्स बनाकर उन्हें अपनी कला के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की है। इन कलाकृतियों का निर्माण मात्र एक माह की अवधि में किया गया, जिनका कुल आकार लगभग 3,500 वर्गफुट है. इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने अक्षित को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि, "अक्षित ने अपनी कला के माध्यम से न केवल जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा प्रस्तुत की है। अक्षित नलवाया ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, "डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा है। बचपन से ही उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और मिसाइल मैन ऑफ इंडिया बनकर देश का गौरव बढ़ाया। मैंने अपनी कला में उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनकी झलक प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। अक्षित ने बचपन से ही कला के प्रति गहरी रुचि दिखाई और अपनी कला यात्रा की शुरुआत लोटस वैली स्कूल से की। कोविड-19 के समय सीमित साधनों के बावजूद उन्होंने अपनी कला को कैनवास से आगे बढ़ाते हुए सिक्कों, नारियल, मोरपंख, चॉक, पत्थर और घरेलू वस्तुओं पर भी रचनाएँ बनाईं। उनकी कलाकृतियाँ परिष्कृत एवं यथार्थवादी शिल्प की मिसाल हैं। अक्षित का बनाया भगवान पशुपतिनाथ का डूडल आर्ट इतना सराहा गया कि उसे मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने अपने आधिकारिक पेज पर भी साझा किया। अक्षित का संकल्प है कि वे निरंतर अपनी कला को और निखारकर उच्च स्तर पर पहुँचे और अपने मंदसौर जिले एवं मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें।
और खबरे
सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया ध्वजारोहण, जावद में होगा सेवादल का तीन दिवसीय कार्यक्रम - यादव....
October 26, 2025 01:59 PM
इस बार रबी में मूंगफली एवं सूरजमुखी की बुवाई करेगा किसान, बीज भी निशुल्क मिलेगा....
October 26, 2025 12:34 PM
पं. श्री भीमाशंकर जी शास्त्री के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 31 अक्टूबर से.....
October 26, 2025 12:26 PM
पर्यावरण मित्रों ने अभियान स्वच्छता की दिवाली के तहत किया 2 घंटे श्रमदान, कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई कर प्लास्टिक पोलेथिन थैलियों एवं गंदे कचरे के लगाए ढेर....
October 26, 2025 12:19 PM
ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं का असीम भंडार है - श्रीवास्तव., श्री आईजी माताजी मन्दिर अल्हेड़ में मंच की रांगोली प्रतियोगिता संपन्न...
October 26, 2025 12:16 PM
पुश्तैनी जमीन को परिवारजन की सहमति के बिना दान करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार...
October 26, 2025 12:14 PM
अजयराज सिंह हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार...
October 26, 2025 11:42 AM
टमाटर उत्पादन में देश में नंबर-1 है मध्यप्रदेश, टमाटर के बीज पर किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान....
October 26, 2025 04:12 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 26, 2025 04:10 AM
152 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार स्कोडा कार जब्त...
October 25, 2025 12:28 PM
नाबालिक लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व फर्जी आधार कार्ड एंव स्टाम्प शपथपत्र बरामद...
October 25, 2025 12:24 PM
स्वच्छता, साहित्य और संस्कृति का समन्वय - कृति की कार्तिक काव्य गोष्ठी एवं दीपावली मिलन में गूंजे काव्य स्वर...
October 25, 2025 11:51 AM
समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए 8 लाख 53 हजार 911 किसानों ने कराया पंजीयन, गत वर्ष 7 लाख 84 हजार 845 किसानों ने कराया था पंजीयन....
October 25, 2025 03:43 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 25, 2025 03:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 25, 2025 03:30 AM
सुरक्षा सैनिक भर्ती के लिए जनपदों व निकायों में शिविरों का आयोजन....
October 24, 2025 02:13 PM
आत्ममंथन की ज्योति से आलोकित निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ समापन की ओर....
October 24, 2025 01:48 PM
स्कीम नंबर 36 में शासकीय कर्मचारी नीरज गोस्वामी कर रहा था बिजली चोरी, विभाग ने की कार्यवाही....
October 24, 2025 01:43 PM
शातिर नकबजनी को पकडने मे बघाना पुलिस को मिली सफलता...
October 24, 2025 08:05 AM