ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं का असीम भंडार है - श्रीवास्तव., श्री आईजी माताजी मन्दिर अल्हेड़ में मंच की रांगोली प्रतियोगिता संपन्न...
Updated : October 26, 2025 12:16 PM
महावीर सिंह चंद्रावत
सामाजिक
मनासा ;- ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं का असीम भंडार है आवश्यकता है समय समय पर उन्हें मंच प्रदान करने की। ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश संस्था ने रांगोली के माध्यम से प्रतिभाओं को निखारने का पुनीत कार्य किया है। मंच का यह कार्य सराहनीय है। रांगोली प्रतियोगिता में छोटी छोटी बालिकाओं ने रंगों के माध्यम से अपने मन मे उत्पन्न कल्पनाओं को साकार रूप दिया है सभी बधाई की पात्र है। उक्त विचार ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश द्वारा श्री आईजी माताजी मन्दिर परिसर में आयोजित रांगोली प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अल्हेड़ सरपंच आनन्द श्रीवास्तव ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश के चेयरमैन दिलीप पाटीदार जावी ने संबोधित करते हुए कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू है आज जो सफल हुए है असफल को उनसे प्रेरणा लेने चाहिये और आगामी प्रतियोगिता में सफल होने के लिये अग्रसर होना चाहिए और असफल को सफल का अनुशरण करना चाहिये। कार्यक्रम में विशेष रूप से मंच चेयरमैन दिलीप पाटीदार जावी, ग्राम पंचायत अल्हेड़ सरपंच आनन्द श्रीवास्तव, मंच जिला-सह संयोजक सदाशिव सेन, जिला पंचायत सदस्य श्यामलाल वसीटा, समाजसेवी डॉ लोकेश शर्मा, युवा समाजसेवी महावीर वीरवाल मंचासीन थे। रांगोली प्रतियोगिता दो स्तर में आयोजित की गई। प्रथम स्तर में प्रथम स्थान पूजा कुमावत, द्वितीय स्थान एंजल चौहान, तृतीय स्थान लाक्षिता चंदेल, चतुर्थ स्थान साधना कुमावत, पंचम स्थान वैदिका पाटीदार ने प्राप्त किया। द्वितीय स्तर में प्रथम स्थान टीना चौहान, द्वितीय स्थान संतोष कुमावत, तृतीय स्थान रीना पाटीदार, चतुर्थ स्थान माया चौहान, पंचम स्थान जिया चौहान ने प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मंच द्वारा नकद राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सहभागी शेष सभी प्रतिभागियों को अल्हेड़ सरपंच आनन्द श्रीवास्तव द्वारा नकद राशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजन में कुशाल मालवीय, टीना चौहान, रीना पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन व आभार मंच जिला सह-संयोजक सदाशिव सेन ने माना।
और खबरे
सरवानिया नगर परिषद की पहल से बदली वर्षों पुरानी तलाई की तस्वीर, सौंदर्यीकरण से बना आकर्षक पर्यटन व सेल्फी प्वाइंट...
March 10, 2026 11:09 AM
दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
March 10, 2026 10:42 AM
एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न...
March 10, 2026 10:40 AM
जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्पादक समूहों की बैठक....
March 10, 2026 10:38 AM
नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...
March 10, 2026 10:22 AM
बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...
March 10, 2026 10:09 AM
पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....
March 10, 2026 09:22 AM
आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....
March 10, 2026 09:20 AM
मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....
March 10, 2026 08:42 AM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...
March 10, 2026 07:11 AM
इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को रतलाम पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब किया....
March 10, 2026 07:06 AM
प्रतिबंध के बावजूद भूसे का अवैध परिवहन जारी, ओवरलोड पिकअप पलटने से खुली पोल, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जावद–अठाना मार्ग से लगातार निकल रहे भूसे से भरे वाहन....
March 10, 2026 06:26 AM
माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ की अभिनव पहल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया समाज की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन...
March 10, 2026 03:16 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध अफीम की खेती पर बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में छतरपुर टीकमगढ़ दमोह में कार्रवाई, 3 करोड़ से अधिक कीमत की 7890 किलोग्राम फसल जब्त....
March 10, 2026 02:40 AM
डायल 112 हीरोज, सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला....
March 10, 2026 02:39 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 10, 2026 02:37 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 10, 2026 02:31 AM
समेलिया में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से पाया काबू....
March 09, 2026 04:38 PM
भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..
March 09, 2026 04:33 PM