जब सुर मिले तो तस्वीर बदली, गंगा दशहरा पर श्रमदान की सुखद बयार से संवर गई सावन कुण्ड की प्राचीन बावड़ी सांसद श्री गुर्जर की अगुआई में कलेक्टर श्री चंद्रा से लेकर आम नागरिकों ने श्रमदान कर दिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश....
Updated : May 25, 2026 09:44 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नीमच में एक अनूठा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। ग्राम सावनकुण्ड स्थित ऐतिहासिक बावडी नीमच पर राज्य सभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर की अगुआई एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की प्रेरणादायक मौजूदगी में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन एक साथ उतरे। किसी ने झाडू, तसला थामा, किसी ने फावड़ा उठाया और किसी ने कुदाल संभाली। सब कतारबद्ध होकर बावडी की सफाई में जुट गए। यह दृश्य "मिले सुर मेरा तुम्हारा, तो सुर बने हमारा" की भावना को साकार कर रहा था। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इस सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का जिला प्रशासन ने आयोजन किया गया था। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाया जज्बा, मैदान में उतरकर थामा फावड़ा व तसला इस सामूहिक श्रमदान में सांसद श्री गुर्जर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा बाई धनगर, श्री प्रेमसिह परिहार, व जनअभियान परिषद के वालिन्टियर्स, जनप्रतिनिधियों ने कंधे से कंधा मिलाकर बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। वहीं प्रशासनिक मोर्चे पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, जनपद सीईओ श्री आरिफ खान,जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विरेन्द्र सिह ठाकुर, सहित अनेक अधिकारी भी पूरे जोश के साथ श्रमदान की इस कतार में शामिल हुए। इनके साथ आम नागरिक भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बने। सामूहिक श्रमदान ने दिया जल संरक्षण का सशक्त संदेश इस आयोजन ने एक बड़ा संदेश दिया। जब शासन और समाज मिलकर चलते हैं, तो बदलाव जरूर आता है। प्राचीन बावड़ी की यह सफाई केवल एक बावड़ी को स्वच्छ करने का प्रयास नहीं था। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए जल धरोहरों को सहेजने का संकल्प था। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ऐसे आयोजन समाज में जल संरक्षण की अलख जगा रहे हैं। साथ ही सहभागिता, एकजुटता और पर्यावरण चेतना को भी नई ऊर्जा दे रहे हैं।
और खबरे
जल गंगा संवर्धन अभियान, नपा ने श्रीमती जायसवाल की उपस्थिति में पारसी बावड़ी पार्क पर चलाया सफाई अभियान...
May 25, 2026 10:39 AM
सैलाना पुलिस का बड़ा धमाका, 9 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित अवैध हथियार बरामद...
May 25, 2026 10:34 AM
सरवानिया महाराज मण्डलम कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को लेकर कई कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....
May 25, 2026 10:16 AM
सरवानिया महाराज नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूती देने युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....
May 25, 2026 10:15 AM
सीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्न, निदेशक श्री दर्शन लाल गोला ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित, 12 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हुए भूतपूर्व सैनिक....
May 25, 2026 09:46 AM
जल है तो कल है, गंगा दशहरा पर नीमच में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, जल चौपाल में बोले राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर- जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान, कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया- तालाब गहरीकरण से बढ़ी जल भराव क्षमता, किसानों को मिली निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी...
May 25, 2026 09:45 AM
जब सुर मिले तो तस्वीर बदली, गंगा दशहरा पर श्रमदान की सुखद बयार से संवर गई सावन कुण्ड की प्राचीन बावड़ी सांसद श्री गुर्जर की अगुआई में कलेक्टर श्री चंद्रा से लेकर आम नागरिकों ने श्रमदान कर दिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश....
May 25, 2026 09:44 AM
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरडिया में आयोजित, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ....
May 25, 2026 09:30 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान, पालसोड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई जल गंगा कलश यात्रा....
May 25, 2026 09:25 AM
सरवानिया महाराज पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, पुलिस टीम का हुआ सम्मान....
May 25, 2026 09:17 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ रातभर चला प्रदेशव्यापी विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान, कॉम्बिंग गश्त में 2500 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान में उतरे, 2100 से अधिक वारंट तामील/वारंटी गिरफ्तार....
May 25, 2026 06:38 AM
पांच दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का समापन, यह शिविर दिव्यांगो को आत्म निर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा – विष्णुसेन कछावा....
May 25, 2026 06:34 AM
संस्था कृति , के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कवियत्री गोष्ठी सम्पन्न...
May 25, 2026 06:33 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 25, 2026 06:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 25, 2026 06:27 AM
तरुण बाहेती की नई टीम घोषित, दिग्गजों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा पर संगठन दांव, वरिष्ठों के अनुभव के साथ युवा चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी....
May 24, 2026 05:55 PM
भाजपा युवा मोर्चा की घोषणा में धाकड़ समाज की उपेक्षा से आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी
May 24, 2026 04:50 PM
मौसी के यहां घूमने आया 8 वर्षीय मासूम नहाने के दौरान तलाई में डूबा, दर्दनाक हादसे में हुई मौत
May 24, 2026 04:45 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य सचिव ने दिए पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश.....
May 24, 2026 04:39 PM