FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्न, निदेशक श्री दर्शन लाल गोला ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित, 12 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हुए भूतपूर्व सैनिक....

  Updated : May 25, 2026 09:46 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, नीमच में 25 मई 2026 को 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों (भूतपूर्व सैनिक) का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड समारोह आरटीसी परेड ग्राउंड में जोश एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री दर्शन लाल गोला, निदेशक/प्राचार्य, सीटीसी, केरिपुबल, नीमच ने परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर उप निरीक्षक/कैडेट मंजीत सिंह एवं परेड द्वितीय कमान अधिकारी उप निरीक्षक/कैडेट करण कुमार कौशल ने किया। इस अवसर पर श्री प्रमोद कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक आरटीसी नीमच, श्री छोटन ठाकुर, कमांडेंट आरटीसी नीमच, श्री प्रमोद कुमार साहू, कमांडेंट ग्रुप केंद्र नीमच, श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता (पीएमजी), कमांडेंट/मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी, श्री हरविंदर सिंह, कमांडेंट 04 सिग्नल, श्री आशीष भटनागर, उप कमांडेंट, श्री राजेश पांचाल, सहायक कमांडेंट, श्री विशाल कुमार चौहान, सहायक कमांडेंट एवं श्री मनोज कुमार, सहायक कमांडेंट सीटीसी नीमच सहित केरिपुबल के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, गणमान्य जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी, जवान एवं उनके परिजन उपस्थित थे। 12 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण: इन नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण 02 मार्च 2026 से आरंभ हुआ था। 12 सप्ताह की अवधि में इन्हें बल के अनुशासन के साथ शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, युद्ध कौशल, कानून, प्रबंधन एवं निहत्थी लड़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त भीड़ व दंगा नियंत्रण, पुलिस-जनसंपर्क, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों का भी प्रशिक्षण दिया गया, ताकि ये जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना विकसित कर सकें।
जंगल सर्वाइवल प्रशिक्षण: प्रशिक्षुओं को जंगल सर्वाइवल प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने का अभ्यास कराकर राष्ट्र विरोधी ताकतों से लोहा लेने हेतु तैयार किया गया है।
उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं का सम्मान: इनडोर एवं आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री दर्शन लाल गोला ने नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब ये पूर्ण सैनिक बनकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात होकर अपनी सेवाएं देंगे इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के माता-पिता एवं परिजन भी पहुंचे। परेड के दौरान उप निरीक्षक/कैडेट्स द्वारा सजीव सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रण-कौशल का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं परिजनों ने सराहा। कार्यक्रम का समापन सामुहिक समूह चित्र एवं मीडिया कर्मियों से परस्पर संवाद के साथ हुआ। यह जानकारी के.रि.पु.बलके सी.टी.सी.कार्यालय नीमच से प्राप्‍त हुई है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जल गंगा संवर्धन अभियान, नपा ने श्रीमती जायसवाल की उपस्थिति में पारसी बावड़ी पार्क पर चलाया सफाई अभियान...

May 25, 2026 10:39 AM

सैलाना पुलिस का बड़ा धमाका, 9 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित अवैध हथियार बरामद...

May 25, 2026 10:34 AM

सरवानिया महाराज मण्डलम कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को लेकर कई कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....

May 25, 2026 10:16 AM

सरवानिया महाराज नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूती देने युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....

May 25, 2026 10:15 AM

सीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्न, निदेशक श्री दर्शन लाल गोला ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित, 12 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हुए भूतपूर्व सैनिक....

May 25, 2026 09:46 AM

जल है तो कल है, गंगा दशहरा पर नीमच में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, जल चौपाल में बोले राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर- जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान, कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया- तालाब गहरीकरण से बढ़ी जल भराव क्षमता, किसानों को मिली निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी...

May 25, 2026 09:45 AM

जब सुर मिले तो तस्वीर बदली, गंगा दशहरा पर श्रमदान की सुखद बयार से संवर गई सावन कुण्‍ड की प्राचीन बावड़ी सांसद श्री गुर्जर की अगुआई में कलेक्टर श्री चंद्रा से लेकर आम नागरिकों ने श्रमदान कर दिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश....

May 25, 2026 09:44 AM

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरडिया में आयोजित, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ....

May 25, 2026 09:30 AM

​जल गंगा संवर्धन अभियान, पालसोड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई जल गंगा कलश यात्रा....

May 25, 2026 09:25 AM

सरवानिया महाराज पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, पुलिस टीम का हुआ सम्मान....

May 25, 2026 09:17 AM

मध्यप्रदेश पुलिस का अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ रातभर चला प्रदेशव्यापी विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान, कॉम्बिंग गश्त में 2500 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान में उतरे, 2100 से अधिक वारंट तामील/वारंटी गिरफ्तार....

May 25, 2026 06:38 AM

पांच दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का समापन, यह शिविर दिव्यांगो को आत्म निर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा – विष्णुसेन कछावा....

May 25, 2026 06:34 AM

संस्था कृति , के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कवियत्री गोष्ठी सम्पन्न...

May 25, 2026 06:33 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 25, 2026 06:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 25, 2026 06:27 AM

तरुण बाहेती की नई टीम घोषित, दिग्गजों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा पर संगठन दांव, वरिष्ठों के अनुभव के साथ युवा चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी....

May 24, 2026 05:55 PM

भाजपा युवा मोर्चा की घोषणा में धाकड़ समाज की उपेक्षा से आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी

May 24, 2026 04:50 PM

मौसी के यहां घूमने आया 8 वर्षीय मासूम नहाने के दौरान तलाई में डूबा, दर्दनाक हादसे में हुई मौत

May 24, 2026 04:45 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्‍य सचिव ने दिए पेयजल समस्‍याओं के त्‍वरित समाधान के निर्देश.....

May 24, 2026 04:39 PM