संस्था कृति , के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कवियत्री गोष्ठी सम्पन्न...
Updated : May 25, 2026 06:33 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच :- ए नर तुम कभी नारी जैसी प्रीत निभाओ ना उर्मिला सी करो प्रतीक्षा ,राधा जैसे बन जाओ ना ये शब्द थे श्रीमती उमा शुक्ला के जो उन्होंने कृति संस्था के महिला प्रकोष्ठ की गोष्ठी में अपनी कविता पढ़ते हुए कहे | गोष्ठी का प्रारम्भ संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी और पूर्व अध्यक्ष प्रकाश भट्ट द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ. वरिष्ठ कवियत्री श्रीमती रेणुका व्यास ने माँ पर कविता यूँ प्रस्तुत की –मां मैं बचपन का प्यार भुला नही पाती माँ तू मुझ पर कभी नही चिल्लाती | इसी क्रम में श्रीमती पंकज धींग कि कविता की पंक्तियाँ थी- माँ सोते हुए हुए भी जागती है जागते हुए भी जागती है कैसे लिखूं गुण गान तेरा. अलका चौपडा ने स्त्री के दर्द पर प्रस्तुत अपनी कविता में कहा – फिर दहेज की बली चढ़ी एक बेटी की आवाज जब सुन नही सके माता-पिता और समाज | वर्षा पटवा की मातृ शक्ति कविता के शब्द थे त्याग, तपस्या धैर्य की मूरत हर रिश्ते का सम्मान हूँ मैं मातृ शक्ति के रूप में सृष्टि का आधार हूँ मैं श्रीमती पूनम भारती की ने कहा – माँ तेरी चिठ्ठियों में दीखता हुआ तेरा चेहरा /शब्दों की खामोशी ,में बोलता हुआ तेरा चेहरा | महक शर्मा की कविता के शब्द थे – कागज़ चाहता है चूमना शब्दों को/ विचारों को जंजीर ने जकड़ लिया है /क्या लिखा ऐसा जो अभी तक लिखा नहीं गया |श्रीमती आशा साम्भर की कविता के बोल थे – सागर से गहरी माँ /किन्तु सागर सी खाड़ी नही है | परमेश्वर की जननी है माँ /किन्तु परमेशवर सी दुर्लभ नही माँ |श्रीमती निर्मला उपाध्याय ने अपनी कविता प्रस्तुत करते हुए कहा –पहली बार मिले थे जैसे / वैसे ही फिर एक बार मिलो |चांदनी रात है ,तुम मेरे साथ हो /कुछ तो बोलो कुछ तो समझो | श्रीमती पुष्प लता सक्सेना ने पर्यावरण पर अपनी कविता में कहा – लटकता गुलमोहर,लहराता पीपल/ सकोरे में से पानी पीती चिड़िया/यह मेरे आशियाने की दुनिया, जहाँ है प्यार और सुकून |अंत में श्रीमती सविता चौधरी ने –कविता में माँ के लिए कहा – माँ तुम तो ममता की मिसाल थी /संस्कारों की पाठशाला थी / फिर क्यों तुम्हारी सोच बदली | गोष्ठी के प्रारम्भ में कृति के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने सभी उपस्थित कवियत्रियों का स्वागत करते हुए संस्था के महिला प्रकोष्ठ और प्रभारी श्रीमती आशा साम्भर को इस आयोजन के लिए बधाई दी| गोष्ठी का संचालन श्रीमती सविता चौधरी ने किया | आभार संस्था के सचिव रघुनंदन पाराशर ने व्यक्त किया | गोष्ठी में संस्था के सदस्य किशोर जेवरिया, नीरज पोरवाल ,राजेश जायसवाल, कमलेश जायसवाल , शरद पाटीदार , गणेश खंडेलवाल , डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा ,नरेन्द्र पोरवाल , अक्षय पुरोहित अदि उपस्थित थे |
और खबरे
पांच दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का समापन, यह शिविर दिव्यांगो को आत्म निर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा – विष्णुसेन कछावा....
May 25, 2026 06:34 AM
संस्था कृति , के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कवियत्री गोष्ठी सम्पन्न...
May 25, 2026 06:33 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 25, 2026 06:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 25, 2026 06:27 AM
तरुण बाहेती की नई टीम घोषित, दिग्गजों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा पर संगठन दांव, वरिष्ठों के अनुभव के साथ युवा चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी....
May 24, 2026 05:55 PM
भाजपा युवा मोर्चा की घोषणा में धाकड़ समाज की उपेक्षा से आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी
May 24, 2026 04:50 PM
मौसी के यहां घूमने आया 8 वर्षीय मासूम नहाने के दौरान तलाई में डूबा, दर्दनाक हादसे में हुई मौत
May 24, 2026 04:45 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य सचिव ने दिए पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश.....
May 24, 2026 04:39 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य सचिव ने दिए पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश.....
May 24, 2026 04:38 PM
नीमच के जंगलों में दिखा आसमान का राजा, ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026 में 285 गिद्ध दर्ज, रामपुरा रेंज में दिखा अत्यंत दुर्लभ राज गिद्ध, नौतपा की भीषण गर्मी में 92 बीटों में चला तीन दिवसीय सर्वे अभियान
May 24, 2026 04:37 PM
नीमच जिले के थानों में गुंडों की परेड, एसपी राजेश व्यास के निर्देश पर 108 बदमाशों की हुई हाजिरी...
May 24, 2026 02:36 PM
नीमच यातायात पुलिस का विशेष अभियान, बसों, ब्लैक फिल्म वाहनों और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई....
May 24, 2026 02:14 PM
उतना ही ले थाली में की बहाना ना पड़े नाली में, शिवपुराण कथा पूर्णाहुति पर हुआ महा प्रसादी का आयोजन...
May 24, 2026 02:01 PM
मन का मैल धुल नहीं पाया कैसे आएंगे भगवान - शिव महापुराण कथा विश्राम दिवस....
May 24, 2026 01:57 PM
हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, खेत पर पानी की पाइप दबाने की बात को लेकर हुए विवाद में की थी मारपीट कर हत्या…..
May 24, 2026 01:46 PM
किसानों के खेतों से केबल व मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कपासन थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का किया खुलासा..
May 24, 2026 01:45 PM
साधु बनकर करते थे झाड़-फूंक, फिर उड़ाते थे जेवर, पिपलौदा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय ठग गिरोह...
May 24, 2026 11:40 AM
जितनी पवित्रता गौमाता में है उतनी किसी भी जीव मात्र में नहीं है - पं. डॉ बबलू वैष्णव...
May 24, 2026 11:38 AM
जिला कांग्रेस कमेटी नीमच की नई कार्यकारिणी घोषित, कांग्रेस के सच्चे सिपाही जगदीश राठौर को मिली सचिव की बड़ी जिम्मेदारी...
May 24, 2026 10:53 AM