सैलाना पुलिस का बड़ा धमाका, 9 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित अवैध हथियार बरामद...
Updated : May 25, 2026 10:34 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम/सैलाना :- थाना सैलाना पुलिस ने जिले की चर्चित “शत्रुंजय ज्वेलर्स” चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा मशरूका, वारदात में प्रयुक्त औजार, बिना नंबर की बाइक तथा एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और खाली राउंड बरामद किए हैं। करीब 9 लाख रुपए की इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा पुलिस की तकनीकी जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी प्रेम जैन निवासी सैलाना ने थाना सैलाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ज्वेलरी दुकान “शत्रुंजय ज्वेलर्स” जो बड़ा जैन मंदिर के पास चन्द्रशेखर मार्ग सैलाना पर स्थित है, उसे 20 मई 2026 की रात बंद कर वे घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे जैन मंदिर के पुजारी ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान के शटर के ताले ग्राइंडर मशीन से कटे मिले तथा दुकान से करीब 4.5 किलो चांदी के आभूषण और लगभग 15 ग्राम सोने के फैंसी आभूषण चोरी होना पाए गए। चोरी गए माल की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार एवं एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में थाना सैलाना, बिलपांक, रावटी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई।
पुलिस टीम ने घटना स्थल से लेकर संभावित भागने के रूट तक करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक आरोपी दुकान के अंदर घुसकर पीले रंग के प्लास्टिक कट्टे में ज्वेलरी भरता दिखाई दिया, जबकि दूसरा आरोपी बाहर खड़ा होकर निगरानी करता नजर आया। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम झाबुआ जिले के ग्राम झकनावदा पहुंची।
मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम करिया से दौलतपुरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आनंद पिता सुंदरलाल गुर्जर (25 वर्ष) एवं विकास उर्फ फरीद हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन (30 वर्ष), निवासी झकनावदा जिला झाबुआ बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने शत्रुंजय ज्वेलर्स में चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद कर लिया। आरोपियों ने चोरी के बाद आभूषणों को ग्राम करिया-दौलतपुरा मार्ग स्थित नाले के पास झाड़ियों में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था। पुलिस ने मौके से लगभग 4.5 किलो चांदी के आभूषण, 15 ग्राम सोने के फैंसी आभूषण, ग्राइंडर मशीन, पेचकस, प्लायर सहित अन्य औजार, एक बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस एवं एक खाली राउंड बरामद किया। पुलिस अब आरोपियों से बरामद हथियारों और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर पृथक विवेचना कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है। आरोपियों ने थाना सैलाना क्षेत्र के कीर्तिविहार में चोरी, थाना बिलपांक क्षेत्र में मंदिर चोरी, पेटलावद एवं झाबुआ क्षेत्र में कई चोरी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। इसके अलावा आरोपियों ने मंदसौर जिले के दलौदा से पल्सर मोटरसाइकिल तथा राजस्थान के सांवरिया सेठ मंदिर क्षेत्र से प्लेटिना बाइक चोरी करना भी कबूल किया है। संबंधित थाना क्षेत्रों से समन्वय स्थापित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश, निरीक्षक सुरेंद्रसिंह गडरिया, निरीक्षक अय्यूब खान, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, सउनि शंकरसिंह शक्तावत, सीताराम तेनीवार, हितेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, तुषार सिसोदिया, प्रधान आरक्षक संदीप भदौरिया, दिलीप रावत, आतिश धानक, निरंजन त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक नारायणसिंह जादौन, आरक्षक माखन, अवधेश परमार, अभिषेक पाठक, अर्चित दुबे, प्रधान आरक्षक चालक पप्पू वाघेला, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी, तूफान भूरिया सहित साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है। सैलाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों पर शिकंजा कसने की मजबूत रणनीति एक बार फिर सामने आई है। इलाके के व्यापारियों और आमजन ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
और खबरे
जल के बिना जीवन संभव नहीं, जल जीवन का अभिन्न अंग - सांसद श्री गुप्ता, गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना घाट पर हुआ सामूहिक श्रमदान...
May 25, 2026 11:05 AM
धनिया उत्पादन में नीमच बनेगा अग्रणी, 700 हेक्टेयर क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य, कलेक्टर श्री चंद्रा की अध्यक्षता में एक जिला एक उत्पाद के तहत समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिले में ओडीओपी के तहत 65 धनियां प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित...
May 25, 2026 10:42 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान, नपा ने श्रीमती जायसवाल की उपस्थिति में पारसी बावड़ी पार्क पर चलाया सफाई अभियान...
May 25, 2026 10:39 AM
सैलाना पुलिस का बड़ा धमाका, 9 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित अवैध हथियार बरामद...
May 25, 2026 10:34 AM
सरवानिया महाराज मण्डलम कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को लेकर कई कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....
May 25, 2026 10:16 AM
सरवानिया महाराज नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूती देने युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....
May 25, 2026 10:15 AM
सीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्न, निदेशक श्री दर्शन लाल गोला ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित, 12 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हुए भूतपूर्व सैनिक....
May 25, 2026 09:46 AM
जल है तो कल है, गंगा दशहरा पर नीमच में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, जल चौपाल में बोले राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर- जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान, कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया- तालाब गहरीकरण से बढ़ी जल भराव क्षमता, किसानों को मिली निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी...
May 25, 2026 09:45 AM
जब सुर मिले तो तस्वीर बदली, गंगा दशहरा पर श्रमदान की सुखद बयार से संवर गई सावन कुण्ड की प्राचीन बावड़ी सांसद श्री गुर्जर की अगुआई में कलेक्टर श्री चंद्रा से लेकर आम नागरिकों ने श्रमदान कर दिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश....
May 25, 2026 09:44 AM
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरडिया में आयोजित, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ....
May 25, 2026 09:30 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान, पालसोड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई जल गंगा कलश यात्रा....
May 25, 2026 09:25 AM
सरवानिया महाराज पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, पुलिस टीम का हुआ सम्मान....
May 25, 2026 09:17 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ रातभर चला प्रदेशव्यापी विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान, कॉम्बिंग गश्त में 2500 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान में उतरे, 2100 से अधिक वारंट तामील/वारंटी गिरफ्तार....
May 25, 2026 06:38 AM
पांच दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का समापन, यह शिविर दिव्यांगो को आत्म निर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा – विष्णुसेन कछावा....
May 25, 2026 06:34 AM
संस्था कृति , के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कवियत्री गोष्ठी सम्पन्न...
May 25, 2026 06:33 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 25, 2026 06:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 25, 2026 06:27 AM
तरुण बाहेती की नई टीम घोषित, दिग्गजों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा पर संगठन दांव, वरिष्ठों के अनुभव के साथ युवा चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी....
May 24, 2026 05:55 PM
भाजपा युवा मोर्चा की घोषणा में धाकड़ समाज की उपेक्षा से आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी
May 24, 2026 04:50 PM