FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जल के बिना जीवन संभव नहीं, जल जीवन का अभिन्न अंग - सांसद श्री गुप्ता, गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना घाट पर हुआ सामूहिक श्रमदान...

  Updated : May 25, 2026 11:05 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मन्दसौर :- गंगा दशहरा के पावन अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, पर्यावरण प्रेमियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता कर शिवना नदी घाट की सफाई की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है और जल प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि नदी का स्वभाव ही ऐसा होता है जिसमें परम आनंद की अनुभूति होती है तथा सभ्यताओं का विकास भी नदियों के किनारे ही हुआ है। गंगा दशहरा का यह पावन दिवस समाज को जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश देने वाला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए वर्तमान समय में जल संरक्षण के लिए विशेष प्रयास आवश्यक हैं। शिवना नदी के किनारे श्रमदान करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि शिवना नदी में सामूहिक श्रमदान के माध्यम से प्रारंभ हुआ सफाई अभियान प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ अभियान घोषित हुआ था तथा देशभर में जल संवर्धन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का अवसर मिला। सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि आज चंबल का पानी खेतों तक पहुंच रहा है तथा माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ मिल रहा है। किसानों को ड्रिप सिंचाई अपनाने के लिए प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया जाना चाहिए ताकि जल की बचत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे आज लगभग 97 प्रतिशत इलेक्ट्रिक ऊर्जा पर आधारित हो चुका है तथा पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता लगभग समाप्त हो रही है। साथ ही मंदसौर-नीमच क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं को लेकर केंद्र सरकार द्वारा सर्वे कार्य भी कराया जा रहा है। सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि भारत स्वच्छता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता है तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। स्वच्छता केवल नदी और आसपास ही नहीं, बल्कि मन में भी होना आवश्यक है कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री गुप्ता ने सभी को शपथ भी दिलाई। शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि "मंदसौर नगर, प्रदेश और देश के पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं संरक्षित करने के लिए में शपथ लेता हूँ कि मैं अपने तन, मन और धन से अपना योगदान सहर्ष और स्वैच्छा से प्रदान करूँगा। मैं शपथ लेता हूँ कि माँ शिवना को प्रदूषण से बचाने के लिए और उसे स्वच्छ रखने के लिए मैं अपना संपूर्ण योगदान दूँगा और मित्रों को प्रेरित करूँगा।"

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रीवा में साध्वी दुर्घटना के बाद वाहन रैली निकाल कर सकल जैन समाज ने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर ज्ञापन सोपा...

May 25, 2026 11:35 AM

आर्यिका माताजी की दुर्घटना पर सिंगोली में जैन समाज का आक्रोश, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच की मांग....

May 25, 2026 11:12 AM

जल के बिना जीवन संभव नहीं, जल जीवन का अभिन्न अंग - सांसद श्री गुप्ता, गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना घाट पर हुआ सामूहिक श्रमदान...

May 25, 2026 11:05 AM

धनिया उत्पादन में नीमच बनेगा अग्रणी, 700 हेक्टेयर क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य, कलेक्टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में एक जिला एक उत्पाद के तहत समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न, जिले में ओडीओपी के तहत 65 धनियां प्रसंस्‍करण इकाईयां स्‍थापित...

May 25, 2026 10:42 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान, नपा ने श्रीमती जायसवाल की उपस्थिति में पारसी बावड़ी पार्क पर चलाया सफाई अभियान...

May 25, 2026 10:39 AM

सैलाना पुलिस का बड़ा धमाका, 9 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित अवैध हथियार बरामद...

May 25, 2026 10:34 AM

सरवानिया महाराज मण्डलम कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को लेकर कई कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....

May 25, 2026 10:16 AM

सरवानिया महाराज नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूती देने युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....

May 25, 2026 10:15 AM

सीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्न, निदेशक श्री दर्शन लाल गोला ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित, 12 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हुए भूतपूर्व सैनिक....

May 25, 2026 09:46 AM

जल है तो कल है, गंगा दशहरा पर नीमच में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, जल चौपाल में बोले राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर- जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान, कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया- तालाब गहरीकरण से बढ़ी जल भराव क्षमता, किसानों को मिली निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी...

May 25, 2026 09:45 AM

जब सुर मिले तो तस्वीर बदली, गंगा दशहरा पर श्रमदान की सुखद बयार से संवर गई सावन कुण्‍ड की प्राचीन बावड़ी सांसद श्री गुर्जर की अगुआई में कलेक्टर श्री चंद्रा से लेकर आम नागरिकों ने श्रमदान कर दिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश....

May 25, 2026 09:44 AM

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरडिया में आयोजित, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ....

May 25, 2026 09:30 AM

​जल गंगा संवर्धन अभियान, पालसोड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई जल गंगा कलश यात्रा....

May 25, 2026 09:25 AM

सरवानिया महाराज पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, पुलिस टीम का हुआ सम्मान....

May 25, 2026 09:17 AM

मध्यप्रदेश पुलिस का अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ रातभर चला प्रदेशव्यापी विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान, कॉम्बिंग गश्त में 2500 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान में उतरे, 2100 से अधिक वारंट तामील/वारंटी गिरफ्तार....

May 25, 2026 06:38 AM

पांच दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का समापन, यह शिविर दिव्यांगो को आत्म निर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा – विष्णुसेन कछावा....

May 25, 2026 06:34 AM

संस्था कृति , के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कवियत्री गोष्ठी सम्पन्न...

May 25, 2026 06:33 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 25, 2026 06:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 25, 2026 06:27 AM