FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जल है तो कल है, गंगा दशहरा पर नीमच में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, जल चौपाल में बोले राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर- जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान, कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया- तालाब गहरीकरण से बढ़ी जल भराव क्षमता, किसानों को मिली निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी...

  Updated : May 25, 2026 09:45 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'हर हाथ को काम एवं हर खेत पर पानी' पहुंचाने के संकल्प के साथ प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। जल संरचनाओं के निर्माण, संरक्षण एवं जीर्णोद्धार से भू-जल स्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत सावन में जिला स्तरीय जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर थे। मुख्य अतिथि का संबोधन: सांसद श्री गुर्जर ने कहा कि जिला प्रशासन नीमच द्वारा जनसहयोग से चलाया जा रहा तालाबों का गहरीकरण अभियान सराहनीय है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को सुविधा के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया है। 'हर घर नल से जल' योजना से हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। उन्होंने सावन में स्टॉप डेम निर्माण हेतु राज्यसभा निधि से राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बताया कि जनभागीदारी से किए गए तालाब गहरीकरण कार्यों से जल संरचनाओं की जल भराव क्षमता में वृद्धि हुई है। साथ ही किसानों को उनके खेतों के लिए निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी उपलब्ध कराई गई है। आगामी वर्षा ऋतु में प्रत्येक ग्राम पंचायत में वृहद पौधारोपण किया जाएगा। स्टॉप डेम एवं चेकडेम के कार्य प्राथमिकता से स्वीकृत किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा बाई धनगर, पूर्व जनपद सदस्य श्री प्रेमसिंह परिहार, श्री अर्जुन सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। सरपंच श्री जितेंद्र कुमार माली व ग्रामीणों ने साफा बांधकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री महेंद्र गुर्जर ने किया। पूर्व सरपंच श्री मानसिंह गुर्जर ने भी संबोधित किया। अंत में सरपंच श्री माली ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उपरांत मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर ने बीसभुजा माता मंदिर के समीप स्थित तालाब के गहरीकरण एवं घाट साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। प्रारंभ में जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम में वृहद जल कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में मुख्‍य अतिथि राज्‍यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, एवं अति‍थियों, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा व अधिकारियों तथा बडी संख्‍या में महिलाओं एवं ग्रामीणें ने सहभागिता की। कलश यात्रा गांव का भ्रमण कर, बीसभुजा माता मंदिर पहुंची। जहां जल चौपाल का कार्यक्रम हुआ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जल गंगा संवर्धन अभियान, नपा ने श्रीमती जायसवाल की उपस्थिति में पारसी बावड़ी पार्क पर चलाया सफाई अभियान...

May 25, 2026 10:39 AM

सैलाना पुलिस का बड़ा धमाका, 9 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित अवैध हथियार बरामद...

May 25, 2026 10:34 AM

सरवानिया महाराज मण्डलम कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को लेकर कई कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....

May 25, 2026 10:16 AM

सरवानिया महाराज नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूती देने युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....

May 25, 2026 10:15 AM

सीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्न, निदेशक श्री दर्शन लाल गोला ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित, 12 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हुए भूतपूर्व सैनिक....

May 25, 2026 09:46 AM

जल है तो कल है, गंगा दशहरा पर नीमच में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, जल चौपाल में बोले राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर- जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान, कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया- तालाब गहरीकरण से बढ़ी जल भराव क्षमता, किसानों को मिली निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी...

May 25, 2026 09:45 AM

जब सुर मिले तो तस्वीर बदली, गंगा दशहरा पर श्रमदान की सुखद बयार से संवर गई सावन कुण्‍ड की प्राचीन बावड़ी सांसद श्री गुर्जर की अगुआई में कलेक्टर श्री चंद्रा से लेकर आम नागरिकों ने श्रमदान कर दिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश....

May 25, 2026 09:44 AM

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरडिया में आयोजित, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ....

May 25, 2026 09:30 AM

​जल गंगा संवर्धन अभियान, पालसोड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई जल गंगा कलश यात्रा....

May 25, 2026 09:25 AM

सरवानिया महाराज पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, पुलिस टीम का हुआ सम्मान....

May 25, 2026 09:17 AM

मध्यप्रदेश पुलिस का अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ रातभर चला प्रदेशव्यापी विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान, कॉम्बिंग गश्त में 2500 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान में उतरे, 2100 से अधिक वारंट तामील/वारंटी गिरफ्तार....

May 25, 2026 06:38 AM

पांच दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का समापन, यह शिविर दिव्यांगो को आत्म निर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा – विष्णुसेन कछावा....

May 25, 2026 06:34 AM

संस्था कृति , के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कवियत्री गोष्ठी सम्पन्न...

May 25, 2026 06:33 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 25, 2026 06:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 25, 2026 06:27 AM

तरुण बाहेती की नई टीम घोषित, दिग्गजों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा पर संगठन दांव, वरिष्ठों के अनुभव के साथ युवा चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी....

May 24, 2026 05:55 PM

भाजपा युवा मोर्चा की घोषणा में धाकड़ समाज की उपेक्षा से आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी

May 24, 2026 04:50 PM

मौसी के यहां घूमने आया 8 वर्षीय मासूम नहाने के दौरान तलाई में डूबा, दर्दनाक हादसे में हुई मौत

May 24, 2026 04:45 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्‍य सचिव ने दिए पेयजल समस्‍याओं के त्‍वरित समाधान के निर्देश.....

May 24, 2026 04:39 PM