जल गंगा संवर्धन अभियान, पालसोड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई जल गंगा कलश यात्रा....
Updated : May 25, 2026 09:25 AM
समरथ सेन पालसोड़ा
प्रशासनिक
नीमच / पालसोडा - जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नीमच के निर्देशानुसार एक विशेष पहल की गई। नवांकुर संस्था 'हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी' नीमच के तत्वाधान में प्रस्फुटन समिति पालसोड़ा द्वारा सोमवार, 25 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे ग्राम पंचायत परिसर पालसोड़ा में भव्य गंगा कलश यात्रा एवं जल स्रोत पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधि-विधान से हुआ शुभारंभ, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्री घनश्याम शास्त्री द्वारा पूरी विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। इस पावन अवसर पर ग्राम की महिलाओं द्वारा अत्यंत उत्साह के साथ 'जल गंगा कलश यात्रा' निकाली गई। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सुप्रसिद्ध श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पहुँची। जहाँ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और महाआरती कर विश्व कल्याण की कामना की।
जल स्रोतों का पूजन और संरक्षण का संकल्प - कलश यात्रा और जलाभिषेक के पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों द्वारा स्थानीय जल स्रोत की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान प्रस्फुटन समिति के सचिव सत्यनारायण राठौर ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने संस्था द्वारा चलाई जा रही साफ-सफाई, जल स्रोतों के संरक्षण और जन-जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और उनके जीर्णोद्धार के लिए जागरूकता लाने का सामूहिक संकल्प लिया।
जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति आम जनता की सहभागिता बेहद जरूरी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को बचाना और उन्हें प्रदूषित होने से रोकना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। — रामनारायण 'गुड्डू' जाट (सरपंच प्रतिनिधि, पालसोड़ा)
कार्यक्रम में ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित - इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण 'गुड्डू' जाट, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष समरथ सेन, एवं विशेष अतिथि के रूप में उपसरपंच शांतिलाल 'पप्पू' पाटीदार उपस्थित थे। इसके साथ ही मोहनलाल भगत धनगर, मदन पाटीदार, मुकेश कच्छावा, सत्यनारायण सेन, अर्जुन मोदी, मानु राठौर, समिति सदस्य अनीता सेन सहित क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह की दीदियाँ और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
और खबरे
सरवानिया महाराज नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूती देने युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी....
May 25, 2026 10:15 AM
सीटीसी नीमच में 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड संपन्न, निदेशक श्री दर्शन लाल गोला ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित, 12 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हुए भूतपूर्व सैनिक....
May 25, 2026 09:46 AM
जल है तो कल है, गंगा दशहरा पर नीमच में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प, जल चौपाल में बोले राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर- जन आंदोलन बना जल गंगा संवर्धन अभियान, कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया- तालाब गहरीकरण से बढ़ी जल भराव क्षमता, किसानों को मिली निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी...
May 25, 2026 09:45 AM
जब सुर मिले तो तस्वीर बदली, गंगा दशहरा पर श्रमदान की सुखद बयार से संवर गई सावन कुण्ड की प्राचीन बावड़ी सांसद श्री गुर्जर की अगुआई में कलेक्टर श्री चंद्रा से लेकर आम नागरिकों ने श्रमदान कर दिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश....
May 25, 2026 09:44 AM
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरडिया में आयोजित, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ....
May 25, 2026 09:30 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान, पालसोड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई जल गंगा कलश यात्रा....
May 25, 2026 09:25 AM
सरवानिया महाराज पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, पुलिस टीम का हुआ सम्मान....
May 25, 2026 09:17 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ रातभर चला प्रदेशव्यापी विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान, कॉम्बिंग गश्त में 2500 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान में उतरे, 2100 से अधिक वारंट तामील/वारंटी गिरफ्तार....
May 25, 2026 06:38 AM
पांच दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का समापन, यह शिविर दिव्यांगो को आत्म निर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा – विष्णुसेन कछावा....
May 25, 2026 06:34 AM
संस्था कृति , के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कवियत्री गोष्ठी सम्पन्न...
May 25, 2026 06:33 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 25, 2026 06:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 25, 2026 06:27 AM
तरुण बाहेती की नई टीम घोषित, दिग्गजों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा पर संगठन दांव, वरिष्ठों के अनुभव के साथ युवा चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी....
May 24, 2026 05:55 PM
भाजपा युवा मोर्चा की घोषणा में धाकड़ समाज की उपेक्षा से आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी
May 24, 2026 04:50 PM
मौसी के यहां घूमने आया 8 वर्षीय मासूम नहाने के दौरान तलाई में डूबा, दर्दनाक हादसे में हुई मौत
May 24, 2026 04:45 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य सचिव ने दिए पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश.....
May 24, 2026 04:39 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य सचिव ने दिए पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश.....
May 24, 2026 04:38 PM
नीमच के जंगलों में दिखा आसमान का राजा, ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026 में 285 गिद्ध दर्ज, रामपुरा रेंज में दिखा अत्यंत दुर्लभ राज गिद्ध, नौतपा की भीषण गर्मी में 92 बीटों में चला तीन दिवसीय सर्वे अभियान
May 24, 2026 04:37 PM
नीमच जिले के थानों में गुंडों की परेड, एसपी राजेश व्यास के निर्देश पर 108 बदमाशों की हुई हाजिरी...
May 24, 2026 02:36 PM