lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान विभिन्न रुपों में अवतार लेकर है - पं. डॉ. बबलू वैष्णव

  Updated : May 25, 2026 12:00 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेते हैं। कंस का पाप बढ़ा और उसने अपने पिता को ही जेल में डाल दिया। यज्ञ - हवन, मंदिर की आरती बंद हो गई, तब पृथ्वी ने गाय का रूप लेकर ब्रह्माजी से प्रार्थना की।भगवान शिव ने भी प्रार्थना की,भगवान नारायण ने कहा कि आप सभी अपने-अपने अंश से शरीर धारण करें। ब्रज में वसुदेव - देवकी ने विवाह किया और वसुदेव देवकी को जेल में डाल दिया। कंस ने 6 पुत्रों की निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी और सातवां पुत्र देवकी के गर्भ से रोहिणी मां के गर्भ में स्थापित किया जिससे बलदेव महाराज प्राप्त हुए। आठवें गर्भ के रूप में साक्षात भगवान श्री हरि पधारे, और भगवान गोकुल भगवान नंद यशोदा जी के घर आते हैं, जो दूसरे को आनंद देगा सुख देगा प्रसन्नता देगा उसके घर भगवान आएंगे। ये प्रेरक उद्‌गार पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आरोग्य देवी आवरी माताजी मंदिर परिसर चीताखेड़ा (माताकाखेडा)में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन सोमवार को कथाकार पंडित डॉ बबलू वैष्णव जलोदिया केलूखेडा ने व्यक्त किए। भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। दिव्य कथा के दौरान श्रद्धालुओं की उपस्थिति से कारोबार रहा।बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन।रासलीला आत्मा और परमात्मा के मिलन की कथा है उन्होंने कहा कि जीवन को भगवान के साथ जोड़िए। भगवान हर मुसीबत में मदद करते है। भगवान कृष्ण ने बृजवासियों की रक्षा के लिए गिरिराज को धारण किया ,जब इंद्र के द्वारा मूसलाधार बारिश हुई तो भगवान स्वयं गिरिराज को उठाते हैं और बृजवासियों की रक्षा करते हैं। ईश्वर ही हम सब का सच्चा साथी है। भगवान कृष्ण ने सात दिवस तक सात कोस के बड़े भारी पर्वत को अपनी कनिष्टिका उंगली पर धारण किया । रासलीला की कथा कामलीला की कथा नहीं है, रासलीला आत्मा और परमात्मा के मिलन की कथा है। यह जीवन और ब्रह्मा के मिलन वाली कथा है। जैसे दूध और पानी दोनों एक हो जाते हैं, भक्त भगवान में अपना मन लगाए तो ईश्वर रूप हो जाता है। कथा वाचक पंडित डॉ बबलू वैष्णव ने भगवान श्री कृष्ण के दिव्य अवतार एवं उनकी मनमोहक बाल लीलाओं का अत्यंत रसप्रद और भावपूर्ण वर्णन किया। कहा कि ब्रह्म ने माया को पैदा किया ताकि ब्रह्म का विस्तार हो सके। माया ने ब्रह्म को ही ठग लिया और विश्व को स्वयं के वश में कर लिया, सृष्टि की चाल उल्टी हो गई।माया के कारण मन चंचल होता है, मन की चंचलता ही भटकाव है। माया होशियार है, झूठी है, ठगिनी है । जीव को जाल में ऐसे बांधती है कि जीव बंधन को अपनी विजय यात्रा मानकर गोरवान्वित होता जाता है। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन 20 से 27 मई 2026तक प्रतिदिन सुबह 11से दोपहर 3 बजे तक आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर परिसर में जनसहयोग से चल रही है। कथा समिति ने समस्त धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 422 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन प्रकरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता....

June 18, 2026 11:30 AM

स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...

June 18, 2026 11:24 AM

स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...

June 18, 2026 11:19 AM

प्रदेश सरकार जनकल्‍याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्‍पन्‍न....

June 18, 2026 11:18 AM

डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...

June 18, 2026 11:17 AM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....

June 18, 2026 11:12 AM

निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....

June 18, 2026 11:08 AM

नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:05 AM

सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:01 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...

June 18, 2026 10:57 AM

सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..

June 18, 2026 09:16 AM

तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....

June 18, 2026 05:41 AM

भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...

June 18, 2026 03:03 AM

विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...

June 18, 2026 02:59 AM

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 02:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 18, 2026 02:47 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 18, 2026 02:44 AM

चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...

June 17, 2026 04:52 PM

रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....

June 17, 2026 04:50 PM