हर हाल में खुशहाल कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आनंद से हुए सराबोर, बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में लिया भाग...
Updated : October 26, 2025 02:03 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच। कोई व्यक्ति जो किसी हीरो-हिरोइन का फेन होता है तो उनके जैसा हेयर स्टाइल, ड्रेस या टैटू बनवाकर उनको फॉलो करने की कोशिश करता है। हम भी 33 करोड़ देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा भावना रखते हुए पूजा पाठ तो करते हैं किंतु उनके जैसी चेहरे पर मुस्कुराहट अथवा उनका एक भी गुण क्या अपने में धारण करने की कोशिश करते हैं। जो कमियां हमारे अंदर हैं वही हमारी खुशी को नष्ट करती हैं। खुशी किसी देवता के वरदान या आशीर्वाद से नहीं मिलती। यह अपने कारणों को जानकर उसका निवारण खुद को ही करना होगा तो हमारा जीवन खुशहाल बन जाएगा। यह बात विश्व विभूति प्रोफेसर ईवी गिरीश ने नीमच सद्भावना सभागार में सभा को संबोधित करते हुए कही।खुशी देने वाले अनमोल पलों को याद रखे उन्होंने बताया कि मनुष्य की 80 प्रतिशत बीमारियेंा कारण मनोस्थिति से संबंध रखती है। यदि हम राजयोग मेडिटेशन से अपने मनोभावों को नियंत्रण करना सीख जाए तो अनेकानेक रोगों से बचा जा सकता है। प्रोफेसर गिरीश ने बीच-बीच में अनेक हंसी खुशी के फव्वारे छोड़ते हुए कहा कि दिन की खुशहाली और रात को चेन की नींद के लिए हमें अपने मस्तिष्क में डिपॉजिट होने वाली स्मृतियों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। जैसे छोटे मासूम बच्चे कोई भी अच्छी या बुरी घटना जल्दी ही भूल जाते हैं और अपना सामान्य व्यवहार करने लगते हैं ंठीक इसी प्रकार हर युवा या बुजूर्ग को भी अपने अंदर अपना बचपन जरूर जिंदा रखना है ताकि हम कष्टदायक स्मृतियों को अपने मस्तिष्क रूपी हार्ड डिस्क से डिलीट कर सके और खुशी देने वाले अनमोल पलों को याद कर सेव कर सके। प्रोफेसर गिरीश ने एकाग्रता का मंत्र देते हुए कहा कि हमारा मन और बुद्धि ये दोनों एक ही दिशा में कार्य करेंगे तभी हमारी एकाग्रता से हमारे संकल्पों की सफलता मिलेगी। शुरुआत में फैमिली कोर्ट के जज कुलदीप जैन, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, मेडिकल कॉलेज के डीन आदित्य बरेड, ज्ञानोदय विश्व विद्यालय की कुलाधिपति माधुरी चौरडिय़ा, डॉ. अशोक जैन, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल,ं समाजेसेवी संतोष चौपड़ा, प्रमोद साहू, विजय कुमार आदि ने राजयोगिनी बीके सविता दीदी, गिरीश एवं बीके सुरेंद्र भाई के साथ मिलकर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुरू किया। स्वाति चौपड़ा ने स्वागत किया। स्वागत भाषण बीके सविता दीदी ने दिया।
और खबरे
लसुडिय़ा आंतरी में बंजारा व बांछड़ा समाज में विवाद, युवक को खंबे से बांधकर पीटा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़वाया, दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची.....
October 27, 2025 02:57 AM
ग्वालटोली में आज छठ महापर्व की धूम, दिनभर चला तैयारियों का दौर, अस्त होते सूर्य को अघ्र्य देकर महिलाओं करेगी पूजा.....
October 27, 2025 02:52 AM
मुख्यमंत्री ने मंत्री, सांसदों एवं विधायकों से किया संवाद, स्वदेशी को बढ़ावा देने और शासन की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का किया आहवान...
October 27, 2025 02:43 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 27, 2025 02:25 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 27, 2025 02:24 AM
हर हाल में खुशहाल कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आनंद से हुए सराबोर, बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में लिया भाग...
October 26, 2025 02:03 PM
सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया ध्वजारोहण, जावद में होगा सेवादल का तीन दिवसीय कार्यक्रम - यादव....
October 26, 2025 01:59 PM
इस बार रबी में मूंगफली एवं सूरजमुखी की बुवाई करेगा किसान, बीज भी निशुल्क मिलेगा....
October 26, 2025 12:34 PM
पं. श्री भीमाशंकर जी शास्त्री के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 31 अक्टूबर से.....
October 26, 2025 12:26 PM
पर्यावरण मित्रों ने अभियान स्वच्छता की दिवाली के तहत किया 2 घंटे श्रमदान, कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई कर प्लास्टिक पोलेथिन थैलियों एवं गंदे कचरे के लगाए ढेर....
October 26, 2025 12:19 PM
ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं का असीम भंडार है - श्रीवास्तव., श्री आईजी माताजी मन्दिर अल्हेड़ में मंच की रांगोली प्रतियोगिता संपन्न...
October 26, 2025 12:16 PM
पुश्तैनी जमीन को परिवारजन की सहमति के बिना दान करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार...
October 26, 2025 12:14 PM
अजयराज सिंह हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार...
October 26, 2025 11:42 AM
टमाटर उत्पादन में देश में नंबर-1 है मध्यप्रदेश, टमाटर के बीज पर किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान....
October 26, 2025 04:12 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 26, 2025 04:10 AM
152 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार स्कोडा कार जब्त...
October 25, 2025 12:28 PM
नाबालिक लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व फर्जी आधार कार्ड एंव स्टाम्प शपथपत्र बरामद...
October 25, 2025 12:24 PM
स्वच्छता, साहित्य और संस्कृति का समन्वय - कृति की कार्तिक काव्य गोष्ठी एवं दीपावली मिलन में गूंजे काव्य स्वर...
October 25, 2025 11:51 AM
समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए 8 लाख 53 हजार 911 किसानों ने कराया पंजीयन, गत वर्ष 7 लाख 84 हजार 845 किसानों ने कराया था पंजीयन....
October 25, 2025 03:43 AM