ग्वालटोली में आज छठ महापर्व की धूम, दिनभर चला तैयारियों का दौर, अस्त होते सूर्य को अघ्र्य देकर महिलाओं करेगी पूजा.....
Updated : October 27, 2025 02:52 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच। पूर्वांचल के मान्यता वाला छठ महापर्व जिले में भी आज आस्था व परंपरा के साथ मनाया जाएगा। रविवार को दिनभर ग्वालटोली तालाब क्षेत्र में तैयारियों का दौर चला। आज यहां पर छठ माता की पूजा के बाद छठ घाट पर शाम के समय पूजा होगी। महिलाएं तालाब के पानी में खड़े होकर सूर्य की उपासना करेगी। ग्वालटोली में छठ महापर्व भक्तिभाव से मनाया जाएगा। सार्वजनिक तालाब के समीप पंडित दीनदयाल वाटिका स्थित छठ माता मंदिर परिसर में चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन सोमवार को शाम को सूर्य की उपासना की जाएगी। सूर्य भगवान को अघ्र्य अर्पित किया जाएगा। आयोजन समिति ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। यह पर्व नहाय, खाय, खरना, संध्या अघ्र्य और उषा अघ्र्य के चार चरणों में मनाया जाता है। इसका शुभारंभ 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ हुआ था। इसमें श्रद्धालु महिलाओं ने पवित्रता के साथ घरों में पर्व की शुरुआत की। इसके बाद रविवार को खाय का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर संध्या के समय गुड़-चावल की खीर का प्रसाद ग्रहण किया। 27 अक्टूबर को पर्व का सबसे मुख्य दिन है। जब सूर्य भगवान को अस्ताचल में जाने से पहले पहला अघ्र्य दिया जाएगा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजा सामग्री के साथ छठ घाट पर पहुंचेंगी और जल में खड़े होकर सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और कल्याण की कामना करेंगी। आयोजन समिति के सदस्य अनिल कुशवाह ने बताया कि परिसर में साफ-सफाई, सजावट और सुरक्षा की व्यवस्था कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था और प्रसाद वितरण की भी विशेष तैयारी की गई है। महापर्व के अंतिम दिन 28 अक्टूबर की सुबह सुबह उगते हुए सूर्य को अघ्र्य अर्पित किया जाएगा। इसके बाद उपवास रखने वाली महिलाएं व्रत खोलेगी और प्रसाद वितरण के साथ इस लोक आस्था के पर्व का समापन किया जाएगा। ग्वालटोली क्षेत्र में छठ पूजा धार्मिक आयोजन के साथ सामूहिक एकता, श्रद्धा और लोक परंपरा का उदाहरण है।
और खबरे
लसुडिय़ा आंतरी में बंजारा व बांछड़ा समाज में विवाद, युवक को खंबे से बांधकर पीटा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़वाया, दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची.....
October 27, 2025 02:57 AM
ग्वालटोली में आज छठ महापर्व की धूम, दिनभर चला तैयारियों का दौर, अस्त होते सूर्य को अघ्र्य देकर महिलाओं करेगी पूजा.....
October 27, 2025 02:52 AM
मुख्यमंत्री ने मंत्री, सांसदों एवं विधायकों से किया संवाद, स्वदेशी को बढ़ावा देने और शासन की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का किया आहवान...
October 27, 2025 02:43 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 27, 2025 02:25 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 27, 2025 02:24 AM
हर हाल में खुशहाल कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आनंद से हुए सराबोर, बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में लिया भाग...
October 26, 2025 02:03 PM
सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया ध्वजारोहण, जावद में होगा सेवादल का तीन दिवसीय कार्यक्रम - यादव....
October 26, 2025 01:59 PM
इस बार रबी में मूंगफली एवं सूरजमुखी की बुवाई करेगा किसान, बीज भी निशुल्क मिलेगा....
October 26, 2025 12:34 PM
पं. श्री भीमाशंकर जी शास्त्री के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 31 अक्टूबर से.....
October 26, 2025 12:26 PM
पर्यावरण मित्रों ने अभियान स्वच्छता की दिवाली के तहत किया 2 घंटे श्रमदान, कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई कर प्लास्टिक पोलेथिन थैलियों एवं गंदे कचरे के लगाए ढेर....
October 26, 2025 12:19 PM
ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं का असीम भंडार है - श्रीवास्तव., श्री आईजी माताजी मन्दिर अल्हेड़ में मंच की रांगोली प्रतियोगिता संपन्न...
October 26, 2025 12:16 PM
पुश्तैनी जमीन को परिवारजन की सहमति के बिना दान करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार...
October 26, 2025 12:14 PM
अजयराज सिंह हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार...
October 26, 2025 11:42 AM
टमाटर उत्पादन में देश में नंबर-1 है मध्यप्रदेश, टमाटर के बीज पर किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान....
October 26, 2025 04:12 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 26, 2025 04:10 AM
152 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार स्कोडा कार जब्त...
October 25, 2025 12:28 PM
नाबालिक लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व फर्जी आधार कार्ड एंव स्टाम्प शपथपत्र बरामद...
October 25, 2025 12:24 PM
स्वच्छता, साहित्य और संस्कृति का समन्वय - कृति की कार्तिक काव्य गोष्ठी एवं दीपावली मिलन में गूंजे काव्य स्वर...
October 25, 2025 11:51 AM
समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए 8 लाख 53 हजार 911 किसानों ने कराया पंजीयन, गत वर्ष 7 लाख 84 हजार 845 किसानों ने कराया था पंजीयन....
October 25, 2025 03:43 AM