FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जावद क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में आज 9 सितंबर से शुरू होगी ए.आई. शिक्षा, 6 माह का बेसिक प्रशिक्षण, के बाद स्पेशलाइजेशन का मिलेगा मौका....

  Updated : September 08, 2025 12:06 PM

DESK NEWS

  आयोजन

नीमच :- पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा के प्रयासों से जावद क्षेत्र में अब शिक्षा के साथ, स्वास्थ्य एवं कृषि में AI Technology के इंटीग्रेशन के नवाचारों का शुभारंभ आज 09 सितंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे कृषि उपज मंडी, जावद में किया जा रहा है विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि नवाचारों के क्रम में प्रोजेक्ट दीप – 1500 बच्चों के लिए कौशल प्रशिक्षण,हेल्थ ऐप – फेस स्कैनिंग से 14 प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण,सेवा से प्रसन्नता अभियान – द्वितीय चरण,कृषि उपज मंडी में डोम का लोकार्पण, ₹1.25 करोड़ लागत से किसान भवन का भूमिपूजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में मुख्‍यअतिथि के रूप में श्री विनय सहस्त्रबुद्धे एवं डॉ. विजय भटकर (सुपर कंप्यूटर के जनक) उपस्थित रहेगे। विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आव्‍हान किया है। जावद विस क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को इसी माह से ए.आई. की शिक्षा दी जाएगी। 9 सितंबर को जावद कृषि मंडी में योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके लिए जावद के 30 सरकारी स्कूलों में विशेष आईसीटी लैब भी तैयार की गई है। विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के अतिरिक्त आनॅलाइन व ऑफलाइन शिक्षा दी जाएगी। जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बताया, कि वे लंबे समय से बच्चों को आधुनिक शिक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। क्षेत्र के इच्छुक बच्चों को जापानी शिक्षा दी जा रही है। इसी क्रम में अब सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक एआई की शिक्षा देने की तैयारी है। इसके लिए प्रसिद्ध कम्प्यूटर वैज्ञानिक, आईटी लीडर पद्मश्री विजय भटकर की महाराष्ट्र नॉलेज ऑफ कॉरपोरेशन के साथ मिलकर विशेष कोर्स तैयार किए हैं। शुभारंभ 9 सितंबर सुबह 11.30 बजे कृषि मंडी परिसर में होगा. करीब 30 स्कूलों में आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला) लैब भी तैयार है। जहां पुणे के विशेषज्ञ बच्चों को ऑनलाइन व ऑफलाइन आधुनिक रोजगार मूलक कम्प्यूटर, एआई, साइबर सिक्योरिटी सहित 150 से अधिक विषयों की शिक्षा देंगे। विधायक श्री सखलेचा ने बताया कि हमारा लक्ष्य है बच्चों को 18 साल की उम्र तक स्वयं के पैरों पर खड़ा करना। ऑनलाइन रोजगार के लिए कई कोर्स हैं। इसमें बच्चों को ऑनलाइन बिजनेस, डिजिटल फ्री लॉसिंग, ट्रैक्स रिटर्न, नेटवर्क लिंक डेवलप करने, लैंग्वेज लर्निंग जैसी कई शिक्षा दी जाएगी। प्रसिद्ध कम्प्यूटर वैज्ञानिक, आईटी लीडर पद्मश्री विजय भटकर की महाराष्ट्र नॉलेज ऑफ कॉर्पोरेशन के अनुबंध किया है । वह भी शिक्षा देने के बाद प्लेसमेंट देंगे। भविष्य में जावद के विद्यार्थी आधुनिक शिक्षा का उपयोग कर जमाने के साथ आगे बढ़ने एवं देश को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। सॉफ्टवेयर का दिया जाएगा प्रशिक्षण- कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। प्रथम चरण में 1500 बच्चों को शिक्षा देने की योजना है। स्कूली समय के बाद दिन में दो घंटे विशेष क्लासेस लगेंगी। इसमें बच्चों को पहले के 6 माह बेसिक कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अगले छह माह में विषय विशेष की शिक्षा दी जाएगी। इसमें 150 करीब कोर्स तैयार किए हैं। इसमें एआई से हेल्थ सेक्टर, एग्रीकल्चर, रोजगारमूलक कोर्स हैं। इस दौरान कई तरह की जानकारी भी दी जाएंगी। इस तरह आधुनिक सॉफ्टवेयर तैयार करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ नीमच का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न...

January 11, 2026 02:12 PM

सैलाना पुलिस ने जिला बदर संदीप जाट समेत दो शराब तस्करों को धर दबोचा...

January 11, 2026 02:10 PM

रेल सुरक्षा बल की तत्परता से यात्री को लौटा 50,000 का छूटा बैग...

January 11, 2026 01:41 PM

तंबोली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, वार्षिक कैलेंडर विमोचन मनासा में सम्पन्न, ऐतिहासिक आयोजन में उमड़े समाजजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिरकत...

January 11, 2026 01:34 PM

राम राज बैठे त्रैलोका, हरषित भए गए सब सोका, श्री गंगेश्वर महादेव में नौ दिवसीय राम कथा का भव्य पूर्णाहुति समारोह सम्पन्न....

January 11, 2026 01:31 PM

ग्रामीणो को रोजगार एवं आजिविका गांरटी कानून की दी जानकारी....

January 11, 2026 01:21 PM

झांतला में सर्व सनातन समाज का हिंदू सम्मेलन संपन्न, संघ शताब्दी वर्ष के तहत हिंदू सर्व समाज को जोड़ना संघ का मूल उद्देश्य, महंत श्री रामप्रिय दास जी महाराज, हीन, भाव को जो नहीं मानता वह हिंदू है...

January 11, 2026 01:15 PM

रतलाम में गोमांस तस्करी के दावे पर हिंदू संगठनों का चक्काजाम, RSS सम्मेलन के बीच तनाव....

January 11, 2026 11:53 AM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रामपुरा में भव्य कलश यात्रा का आयोजन....

January 11, 2026 10:36 AM

सैलाना में संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन भव्य शोभा यात्रा और नगर भोज का आयोजन....

January 11, 2026 10:31 AM

रात के सन्नाटे में सरवानिया महाराज के वार्ड क्रमांक एक में चोरी, चोरों ने चाकू दिखाकर महिला को डराया, नकदी-जेवर ले उड़े....

January 11, 2026 10:23 AM

जैन सोशल ग्रुप क्लासिक नीमच ने आवरी माता जी मन्दिर पर लकवाग्रस्त रोगियों को गर्म ऊनी कंबल वितरण किए...

January 11, 2026 10:12 AM

जीरन खण्ड के कराड़िया महाराज मंडल में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न...

January 11, 2026 09:40 AM

रामपुरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा उत्पादन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, करीब 5 हजार गांजे के हरे पौधे किये जप्त...

January 11, 2026 04:59 AM

लग्जरी लाइफ जीने वाले रहमान डकैत का साम्राज्य खत्म, 20 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, 14 राज्यों में था खौफ...

January 11, 2026 04:16 AM

भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में एमपी देगा पूरा योगदान, प्री-बजट बैठक में रखा पक्ष, सिंहस्थ 2028 के लिए 20 हजार करोड़ के विशेष पैकेज का आग्रह....

January 11, 2026 02:35 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जीरो टॉलरेंस के साथ व्यापक कार्रवाई और जन-जागरूकता जारी..

January 11, 2026 02:21 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 11, 2026 02:16 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 11, 2026 02:15 AM