जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चीता खेड़ा आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत....
Updated : September 08, 2025 12:54 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

राजनीति
चीताखेड़ा :- जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती का जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद पहली बार चीताखेड़ा पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों के साथ साफा बांधकर शाल श्रीफल भेंट कर फूलमालाओं से स्वागत किया। वहीं उनके चहेतों ने फलों से तोलकर आत्मीय स्वागत किया। रविवार को इंदिरा कालोनी आवरी माताजी दरवाजे से गांव के विभिन्न मार्गों से ढोल ढमाकों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती का पटाखों की आतिशबाजी के साथ स्वागत रैली निकाली वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित सत्ता समर्थकों ने भी फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाबा रामदेव रेगर समाज धर्मशाला में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक अकेला राहुल गांधी हमारे देश हित के लिए वोट चोरी करके बनी सरकार के जनविरोधी भाजपा सरकार को समय-समय पर मुंह तोड जवाब दे रहा है। भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए सत्ता का जोर लगा रहा है। वोटर अधिकार यात्रा एक क्रांति है, जो पूरे देश में फैल चुकी है युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने करोड़ों नकली मतदाता जोड़कर लोगों से उनके मतदान के अधिकार को छीनने का काम किया है। अभी चुनाव दूर है और हमें अभी से पोलिंग बूथों स्तर तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। बिना संगठन के हम कोई भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकते हैं। श्री बाहेती ने कहा कि वर्तमान में खरीफ सीजन की मुख्य फसल सोयाबीन में अल्प वर्षा से पीला मोजेक वायरस और अब अतिवृष्टि से भारी नुक़सान हुआ है नुकसानी सर्वे तक नहीं करवाया जा रहा है और ना ही किसानों को फसल का बीमा कंपनी से बीमा राशि व मुआवजा हेतु कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। आज हमारा अन्नदाता खून के आंसू रो रहा है। वोट चोरी करके बनी भाजपा सरकार किसानों का कभी भला नहीं कर सकती हैं। जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मैं पहले भी प्रयास रत था और आज भी हूं। हमें संगठन को मजबूत करना है। पूर्व सरपंच मोहनसिंह तोमर, मंडी समिति पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर, अकबर खां पठान,सीताराम मांगरिया, उप-सरपंच विकास प्रजापत ने भी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। कराड़िया महाराज सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह राणावत, महूडिया पूर्व सरपंच पृथ्वीराज जाट, हरनावदा सरपंच प्रतिनिधि...जाट , अमावली जागीर सेक्टर प्रमुख लखमी चंद रावत,घसुण्डी जागीर सेक्टर प्रमुख अनिल रावत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मंडलम अध्यक्ष राजेश जैन ने और अंत में सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर ने आभार व्यक्त किया।
और खबरे
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
September 09, 2025 04:01 AM

चमत्कारी शनिदेव का साप्ताहिक भंडार खोला गया। जिसमें संपूर्ण गणना पर 5,91,628 रूपयों की नगद राशि प्राप्त हुई....
September 08, 2025 03:10 PM

शासकीय स्कूलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी - डॉ.अर्चना पंचोली, निजी स्कूलों में पढाना स्टेटस सिम्बल बन गया है - अजय भटनागर, कृति की सरकारी बनाम निजी स्कूलों पर परिचर्चा...
September 08, 2025 01:21 PM

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चीता खेड़ा आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत....
September 08, 2025 12:54 PM

जावद क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में आज 9 सितंबर से शुरू होगी ए.आई. शिक्षा, 6 माह का बेसिक प्रशिक्षण, के बाद स्पेशलाइजेशन का मिलेगा मौका....
September 08, 2025 12:06 PM

आर.टी.ओ.विभाग की सब इंस्पेक्टर बनने के बाद दिव्या पाटीदार पहली बार अपने पैत्रिक गांव पहुंची तो स्वागत करने उमड़ पड़ा गांव, फूलमाला पहनाकर स्वागत कर किया लाड़ प्यार.....
September 08, 2025 12:00 PM

यूनेस्को का प्लास्टिक छोड़ो अभियान, प्लास्टिक में उपयोग किये जाने वाले रसायन शरीर के लिए हानिकारक - माली...
September 08, 2025 11:20 AM

डी.एम.द्वारा आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रख जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी...
September 08, 2025 11:14 AM

कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी विभाग सभी विभागीय योजनाओं में इस माह अंत तक शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की ए.पी.सी.संबंद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा....
September 08, 2025 11:11 AM

जयमल राठौर नगर के पांसल गाँव में निकला भव्य पथ संचलन....
September 08, 2025 05:05 AM

खाना बनाते समय नली से गैस रिसाव से लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं...
September 08, 2025 04:27 AM

जावद में विकास की दोहरी किरण, शिक्षा में प्रोजेक्ट दीप तथा स्वास्थ्य में AI की मदद से स्वास्थ्य परीक्षण....
September 08, 2025 04:25 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
September 08, 2025 04:22 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
September 08, 2025 04:20 AM

जोरावरपुरा (मांडल) में 69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा हॉकी प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम....
September 07, 2025 04:57 PM

माता सावित्री बाई फुले के सम्मान को लेकर उपमुख्यमंत्री को आग्रह पत्र सौंपा....
September 07, 2025 04:55 PM

बिसायती कम्युनिटी बोर्ड द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह, महिलाओं का रहा विशेष योगदान...
September 07, 2025 04:54 PM

अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोषों से गुंजा विद्यालय डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा से किया गणपति विसर्जन...
September 07, 2025 04:50 PM

बहुजन समाज पार्टी में मेवाड़ को मिला गौरव, एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल बने राजस्थान स्टेट कोऑर्डिनेटर.….
September 07, 2025 04:47 PM
