जनता दर-दर भटके, अधिकारी गायब; फिर भी निशाने पर सिर्फ शिक्षक - मधु बंसल....
Updated : September 12, 2025 01:47 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

राजनीति
नीमच । वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधु बंसल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस अनिवार्य कर दी है अच्छा निर्णय है होना भी चाहिए लेकिन सिर्फ शिक्षकों पर ही क्यों अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर क्यों नहीं अन्य विभागों में बैठे अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाने से लगातार बचते आ रहे हैं। जिला मुख्यालय और तहसील दफ्तरों में जनता घंटों चक्कर काटती है, लेकिन अधिकारी अपनी टेबल पर मौजूद नहीं मिलते। हालत यह है कि जनता को प्रमाण पत्र से लेकर छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत गांवों का देश है। गांव-गांव में पंचायत सचिव समय पर उपलब्ध नहीं होते, पटवारी हल्के से गायब रहते हैं यहां तक की महिला एवं बाल विकास जैसे विशाल विभाग के कर्मचारी व अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग का अमला गांवमैं नहीं मिलता इन सबकी कोई जवाबदेही तय नहीं की जाती। ऐसे में सिर्फ शिक्षकों पर ई-अटेंडेंस का दबाव डालना साफ तौर पर सरकार की असल समस्याओं से आंखें मूंद लेने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि शिक्षक पहले से ही अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। 90% से ज्यादा शिक्षक रोज समय पर स्कूल पहुंचते हैं और बच्चों को पढ़ाते हैं। लेकिन व्यावहारिक कठिनाइयां भी कम नहीं हैं। ग्रामीण इलाकों में जहां नेटवर्क की सुविधा नहीं है, वहां ई-अटेंडेंस लागू करना अव्यवहारिक है। इसके विपरीत शहरों में जहां सारी सुविधाएं मौजूद हैं, वहां बैठे अधिकारी-कर्मचारी आराम से कामचोरी करते हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। कांग्रेस नेत्री ने यह भी कहा कि शिक्षा का काम ही शिक्षकों की असली जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार हर बार उन्हें ही चुनाव, योजनाओं और अब जनगणना जैसे कामों में भी झोंक देती है। पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। अब उपस्थिति पर भी सिर्फ शिक्षकों को निशाना बनाना न सिर्फ अन्याय है बल्कि शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाला कदम है।मधु बंसल ने सवाल उठाया कि जब तहसील और कलेक्ट्रेट जैसे बड़े कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीनें बंद पड़ी रहती हैं, जबकि सारे जिम्मेदार अधिकारी रोज इन्हीं कार्यालयों में मौजूद रहते हैं, तो फिर वहां कर्मचारियों की जवाबदेही क्यों तय नहीं होती? यह कैसी व्यवस्था है कि जिन कार्यालयों में रोज हजारों लोग अपने जरूरी काम लेकर आते हैं, वहां बायोमेट्रिक मशीनें धूल खा रही हैं और अधिकारियों का ध्यान इन चीज़ों पर नहीं है, जबकि शिक्षकों को कठघरे में खड़ा कर दिया जाता है? मधु बंसल ने स्पष्ट कहा कि ई-अटेंडेंस व्यवस्था का स्वागत तभी होगा, जब इसे सभी विभागों पर समान रूप से लागू किया जाए। सचिव से लेकर पटवारी तकतहसील व जिला मुख्यालय तक – हर स्तर के कर्मचारी इसमें शामिल किए जाएं। अगर जवाबदेही तय करनी है, तो सबके लिए एक समान नियम होना चाहिए श्रीमती बंसल ने कहा कि प्रशासन को इस भेदभावपूर्ण रवैये पर तुरंत पुनर्विचार करना चाहिए। शिक्षकों का सम्मान और अधिकार सुरक्षित करना कांग्रेस की प्राथमिकता है।
और खबरे
नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश....
September 12, 2025 02:04 PM

मध्यप्रदेश सरकार किसानों के साथ किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री ने जिले में खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे कराने के दिये निर्देश....
September 12, 2025 02:01 PM

स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच, उमंग - उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम शिविर का आयोजन, अग्रणी महाविद्यालय में नि:शुल्क दंत परीक्षण...
September 12, 2025 01:52 PM

केंद्र सरकार द्वारा घोषित अफीम नीति वर्ष 2025-26 अफीम काश्तकारों के लिए बड़ी राहत, काश्तकारों एवं भाजपा जनप्रतिनिधियों ने सांसद जोशी का किया स्वागत...
September 12, 2025 01:50 PM

जनता दर-दर भटके, अधिकारी गायब; फिर भी निशाने पर सिर्फ शिक्षक - मधु बंसल....
September 12, 2025 01:47 PM

सान्दीपनी शा.उ.मा.विद्यालय में हुआ उमंग दिवस का आयोजन....
September 12, 2025 01:36 PM

उमंग है तो जीवन में रंग है, उमंग दिवस पर हाई स्कूल उमर में आयोजित हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम....
September 12, 2025 01:02 PM

शासकीय हाई स्कूल हरवार में उमंग दिवस पर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा....
September 12, 2025 12:52 PM

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 14 सितंबर को, दो पारियों ने 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी आयोजित, 350 से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया डयूटी में....
September 12, 2025 12:46 PM

नीमच से प्रारंभ दुग्ध समृद्धि अभियान का सम्पूर्ण प्रदेश में हो रहा है शुभारंभ, पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं मैत्री पूरी मेहनत के साथ जिले में दुग्ध समृद्धि अभियान को सफल बनाए - श्री चंद्रा, दुग्ध समृद्धि अभियान के तहत नीमच में मैत्री कार्यशाला सम्पन्न...
September 12, 2025 11:32 AM

इनरव्हील बना छात्रों की खुशियों का माध्यम...
September 12, 2025 10:44 AM

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) की कार्यवाही, 2051.370 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ एक ट्रक कंटेनर जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
September 12, 2025 10:13 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
September 12, 2025 04:10 AM

प्रशासन ने की कुंडला खानखेड़ी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 8 फाइटर मशीन जप्त...
September 11, 2025 04:54 PM

भव्य श्रीजी शौभायात्रा के साथ क्षमावाणी पर्व मनाया गया, चांदी के रथ पर निकले भगवान आकर्षण का केन्द्र रहे...
September 11, 2025 04:40 PM

विकास कार्य हेतु प्रस्ताव ठहराव और राशि होते भी जानबूझकर सरपंच द्वारा नहीं किया जा रहा है विकास कार्य, जिला कलेक्टर को लिखित में की शिकायत...
September 11, 2025 04:34 PM

गाँव अरनिया में किसान खेत से 10 फिट लम्बे अजगर का वन विभाग ने सफल रेस्क्यू कर, सुरक्षित जंगल में छोड़ा...
September 11, 2025 03:07 PM

अब गौ रक्षा जिला नीमच के सदस्य खरीदेंगे गौमूत्र किसानों कि बढ़ेगी आय गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने का आसान तरीका....
September 11, 2025 02:54 PM

जीरन पुलिस को अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बड़ी सफलता, 550 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ पीकअप व मोटर सायकल जप्त...
September 11, 2025 02:49 PM
