मध्यप्रदेश सरकार किसानों के साथ किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री ने जिले में खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे कराने के दिये निर्देश....
Updated : September 12, 2025 02:01 PM

DESK NEWS

प्रशासनिक
प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और हम किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को शाजापुर जिले की पोलायकलां तहसील के ग्राम खड़ी में विभिन्न कारणों से खराब हुई सोयाबीन की फसल के अवलोकन के बाद किसानों को यह भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाजापुर कलेक्टर सहित प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे कराने के निर्देश दिये। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, विधायक श्री घनश्याम चन्द्रवंशी, श्री अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया एवं डॉ. रवि पाण्डेय भी इस अवसर पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान चौपाल में कहा कि बारिश कम होने एवं कीट प्रकोप के कारण जहां-जहां भी सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है, उसका पूरा सर्वे कराया जायेगा, किसानों को नुकसान नहीं होने देंगे। किसानों को अधिकतम लाभ दिया जायेगा। किसानों की जिंदगी बेहतर हो, इसके लिए केन्द्र एवं राज्य की सरकार लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कलेक्टर शाजापुर को निर्देश दिये कि जिन किसानों को पिछले वर्षों की बीमा राशि प्राप्त नहीं हुई है, उनके प्रकरणों का निराकरण कराएं। आने वाले समय में शाजापुर जिले के किसानों को नर्मदा-पार्वती-चंबल-कालीसिंध लिंक परियोजना से पानी उपलब्ध कराया जायेगा। इससे गरीब किसानों के जीवन में बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देशी गाय पालन को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई कामधेनु योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना में किसानों से गाय का दूध क्रय किया जायेगा। उन्होंने 25 गाय के पालन पर लगने वाली राशि 40 लाख पर सरकार द्वारा 10 लाख रूपये का अनुदान भी दिया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में गायों के लिए गौशालाएं भी बनाई जायेगी। गौशालाओं को गायों के रखरखाव के लिए 40 रूपये प्रति गाय की दर से अनुदान दिया जायेगा। पांच हजार से अधिक पशु रखकर गौशाला संचालित करने पर भूमि भी उपलब्ध कराई जायेगी। इसी तरह क्षेत्र में विचरण कर रहे वन्यप्राणियों हिरण, नील गाय आदि के समुचित व्यवस्थापन के निर्देश भी वन विभाग को दिये। उन्होंने कहा कि किसान बिना किसी चिंता के अपनी फसलों का उत्पादन प्राप्त करें और खुशहाल बनें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “एक बगिया माँ के नाम” योजना के बारे में बताया और कहा कि किसानों को एक एकड़ जमीन में फलोद्यान लगाने पर प्रथम वर्ष 2 लाख रूपये तथा इसके अगले वर्ष 55 हजार रूपये इस प्रकार 3 वर्ष तक अनुदान दिया जायेगा। कपास उत्पादन को प्रदेश सरकार प्रोत्साहित करेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कपास उत्पादन को प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके लिए धार जिले के बदनावर में “पीएम मित्रा” औद्योगिक पार्क विकसित करने जा रहे हैं, जिसका 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि धार जिले सहित मालवा निमाड़ अंचल के कपास उत्पादक किसानों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगा। किसान से नुकसान की जानकारी ली मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम खड़ी के किसान श्री परवत सिंह बगाना के निवास पर जाकर उनसे सोयाबीन की खराब हुई फसल से हुए नुकसान की जानकारी ली।
और खबरे
नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश....
September 12, 2025 02:04 PM

मध्यप्रदेश सरकार किसानों के साथ किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री ने जिले में खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे कराने के दिये निर्देश....
September 12, 2025 02:01 PM

स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच, उमंग - उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम शिविर का आयोजन, अग्रणी महाविद्यालय में नि:शुल्क दंत परीक्षण...
September 12, 2025 01:52 PM

केंद्र सरकार द्वारा घोषित अफीम नीति वर्ष 2025-26 अफीम काश्तकारों के लिए बड़ी राहत, काश्तकारों एवं भाजपा जनप्रतिनिधियों ने सांसद जोशी का किया स्वागत...
September 12, 2025 01:50 PM

जनता दर-दर भटके, अधिकारी गायब; फिर भी निशाने पर सिर्फ शिक्षक - मधु बंसल....
September 12, 2025 01:47 PM

सान्दीपनी शा.उ.मा.विद्यालय में हुआ उमंग दिवस का आयोजन....
September 12, 2025 01:36 PM

उमंग है तो जीवन में रंग है, उमंग दिवस पर हाई स्कूल उमर में आयोजित हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम....
September 12, 2025 01:02 PM

शासकीय हाई स्कूल हरवार में उमंग दिवस पर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा....
September 12, 2025 12:52 PM

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 14 सितंबर को, दो पारियों ने 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी आयोजित, 350 से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया डयूटी में....
September 12, 2025 12:46 PM

नीमच से प्रारंभ दुग्ध समृद्धि अभियान का सम्पूर्ण प्रदेश में हो रहा है शुभारंभ, पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं मैत्री पूरी मेहनत के साथ जिले में दुग्ध समृद्धि अभियान को सफल बनाए - श्री चंद्रा, दुग्ध समृद्धि अभियान के तहत नीमच में मैत्री कार्यशाला सम्पन्न...
September 12, 2025 11:32 AM

इनरव्हील बना छात्रों की खुशियों का माध्यम...
September 12, 2025 10:44 AM

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) की कार्यवाही, 2051.370 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ एक ट्रक कंटेनर जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
September 12, 2025 10:13 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
September 12, 2025 04:10 AM

प्रशासन ने की कुंडला खानखेड़ी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 8 फाइटर मशीन जप्त...
September 11, 2025 04:54 PM

भव्य श्रीजी शौभायात्रा के साथ क्षमावाणी पर्व मनाया गया, चांदी के रथ पर निकले भगवान आकर्षण का केन्द्र रहे...
September 11, 2025 04:40 PM

विकास कार्य हेतु प्रस्ताव ठहराव और राशि होते भी जानबूझकर सरपंच द्वारा नहीं किया जा रहा है विकास कार्य, जिला कलेक्टर को लिखित में की शिकायत...
September 11, 2025 04:34 PM

गाँव अरनिया में किसान खेत से 10 फिट लम्बे अजगर का वन विभाग ने सफल रेस्क्यू कर, सुरक्षित जंगल में छोड़ा...
September 11, 2025 03:07 PM

अब गौ रक्षा जिला नीमच के सदस्य खरीदेंगे गौमूत्र किसानों कि बढ़ेगी आय गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने का आसान तरीका....
September 11, 2025 02:54 PM

जीरन पुलिस को अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बड़ी सफलता, 550 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ पीकअप व मोटर सायकल जप्त...
September 11, 2025 02:49 PM
