बालकवि बैरागी महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस कार्यक्रम संपन्न....
Updated : September 15, 2025 12:40 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

आयोजन
नीमच :- बालकवि बैरागी टीचर्स रिसर्च एजुकेशन सेंटर नीमच में हिंदी दिवस का कार्यक्रम अत्यंत ही गरिमा पूर्ण वातावरण में मनाया गया ।इस अवसर पर ज्ञानोदय विश्वविद्यालय की चांसलर डॉ. माधुरी चौरसिया एवं संस्था की प्राचार्य श्रीमती रिचा सक्सैना एवं डी एड की प्राचार्य श्रीमती दुर्गा चौहान आईटीआई के प्राचार्य श्री हरि सिंह राठौर तथा ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज मानसा के प्राचार्य डॉक्टर दिनेश तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं हिंदी की महत्व के बारे में परिचित करवाना था। मुख्य वक्ता प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनने पर जोर दिया और साथ ही यह कहा कि हिंदी हमारी आन बान शान है हिंदी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है हिंदी वैश्विक भाषा भी है प्रोफेसर श्रीवास्तव ने बताया कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है केवल देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में हिंदी को वैज्ञानिक भाषा का दर्जा प्राप्त है और विश्व में यह भाषा तीसरे स्थान पर है यह मीठी सरल और सहज रूप से बोले जाने वाली भाषा है जो गुलामी की जंजीरों और दस्तानों से हमें मुक्त करती है और साथी एकता के सूत्र में बदलने का आह्वान करती है। कार्यक्रम की सम्मानित मुख्य अतिथि महोदय ज्ञानोदय विश्वविद्यालय की चांसलर डॉ माधुरी चौरसिया ने अपने ऊर्जावान उद्बोधन में यह कहा कि यह एक विडंबना है कि आज हम हिंदी को एक दिवस के रूप में राजभाषा के रूप में देख रहे हैं जबकि हिंदुस्तान में हिंदी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हो जाना चाहिए था आजादी की दास्तान से मुक्त हुए हमें अनेकों दशक बीत गए हैं बावजूद इसके आज तक हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं बन पाई है हिंदी हमारी सांस्कृतिक विरासत है हिंदी हमारी पहचान है सारे प्रशासनिक कार्य में हिंदी सर्वोपरि होती है अतः हिंदी ह भाषा का ज्ञान होना प्रत्येक भारतीय के लिए एक सम्मान का प्रतीक है चाहे वह प्रशासनिक सेवाओं में हो चाहे वह शैक्षणिक जगत में हो चाहे वह अन्य क्षेत्र में हो हिंदी हर एक क्षेत्र में अपना एक अमिट और अमूल्य स्थान रखती है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी हिंदी की ऊपर अपने व्याख्यान दिए और साथ-साथ कविता और मुहावरों का वाचन किया। कार्यक्रम में बीएससी बीएड बीए बीएड डीएड डीएलएड तथा B.Ed के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक किशन पुरोहित किया। जबकि आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ दिनेश तिवारी ने किया।
और खबरे
खनिजों का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जप्त.....
September 15, 2025 12:52 PM

पुलिस भर्ती तैयारियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करें बालिकाओं के लिए नीमच में नि:शुल्क प्रशिक्षण संचालित...
September 15, 2025 12:52 PM

बालकवि बैरागी महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस कार्यक्रम संपन्न....
September 15, 2025 12:40 PM

नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने प्रा. बसस्टैंड व नीमचसिटी पहुंच सफाई व्यवस्था देखी, यात्री प्रतीक्षालय से अतिक्रमण व राठौर पार्क के यहां से गुमटीयाँ हटाने के दिए निर्देश....
September 15, 2025 12:28 PM

टीम जीवनदाता नीमच को मिला सम्मान....
September 15, 2025 12:25 PM

प्रदेश में कचरे के निष्पादन के लिये नगरीय निकायों को किया जा रहा है प्रोत्साहित, पीपीपी मॉडल पर तैयार किया गया है अत्याधुनिक प्लांट...
September 15, 2025 03:59 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
September 15, 2025 03:56 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
September 15, 2025 03:54 AM

तंबोली समाज नवयुवक मंडल की प्रथम जिला बैठक नीलकंठ महादेव मंदिर पर आयोजित, सदस्यता अभियान 21 सितंबर से प्रारंभ.…
September 14, 2025 05:07 PM

पहले आप हिन्दी पर गर्व कीजिए दुनिया अपने आप करने लगेगी....
September 14, 2025 04:40 PM

वैंष्णव बेरागी समाज द्वारा आयोजित हुआ प्रथम रक्तदान शिविर...
September 14, 2025 04:38 PM

69वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो एंव बाक्सिंग प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग टीम ने किया शानदार प्रदर्शन, 2 स्वर्ण, 6 रजत, 10 कास्य पदक के साथ कुल 18 पदक जीते...
September 14, 2025 04:36 PM

नवरात्रि में केवल मूल स्वरूप में माता रानी की घट स्थापना की जाए - बजरंग दल ने गरबा आयोजकों के लिए निवेदन गाइडलाइन जारी की..
September 14, 2025 04:21 PM

खेलों को महत्व देने के उद्देश्य से श्री नवकार सेवा संस्थान ने विद्यालय को किये विभिन्न गेम्स भेंट...
September 14, 2025 04:17 PM

12.9 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
September 14, 2025 04:15 PM

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित, करीब 68 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए परीक्षा में शामिल.....
September 14, 2025 04:12 PM

विभागीय लेखा प्रशिक्षण परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर....
September 14, 2025 04:08 PM

विहिप मातृशक्ति भव्यता के साथ मनाएगी नवरात्रि त्योहार, हर दिन होगी शस्त्र पूजा अष्टमी पर निकलेगा शक्ति संचलन...
September 14, 2025 03:59 PM

गफूर मोहम्मद मंसूरी हुए सुपूर्द ए खाक....
September 14, 2025 01:45 PM
