नीमच सिटी में विधायक तथा नपाध्यक्ष ने किया सीसी रोड व बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन, भाजपा जिलाध्यक्ष, शिवशक्ति मठ के महंत, नपा उपाध्यक्ष व नगर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भी रहे उपस्थित...
Updated : September 25, 2025 01:07 PM

DESK NEWS

राजनीति
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत बुधवार को सायं 4 बजे वार्ड क्रमांक 03 में मठ के सामने 13. 34 लाख की लागत से सीसी रोड का एवं वार्ड क्रमांक 14 के अंतर्गत आने वाले योगी नाथ समाज शमशान की 8.38 लाख लागत वाली बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार व नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, शिव शक्ति मठ के महंत भास्करानंद जी गिरी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया,नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करणसिंह परमाल, नगर मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव की उपस्थिति में दोनों विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नीमच सिटी वासियो को 22 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात प्रदान की। कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमलता धाकड़, पार्षद श्री रामचंद्र धनगर श्रीमती किरण शर्मा श्री राकेश किलोरिया, श्री आलोक सोनी, श्री रूपेंद्र लोक्स, श्री दुर्गा शंकर भील, मंडल महामंत्री श्री दुर्गेश शर्मा, श्री अनिल माली, श्री हुसैन कारपेंटर आदि भी मंचासीन थे। कार्यक्रम में विधायक श्री परिहार व नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहनजी यादव के नेतृत्व में देश व प्रदेश में चल रही जनहितेषि योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास करते हुए गरीब वर्ग के आंसू पोंछने का काम कर रही है। विधायक व नपाध्यक्ष ने नीमच शहर में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही नीमच सिटी पुलिया से फव्वारा चौक तक डिवाइडरयुक्त टू लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसकी शासन से स्वीकृत हो चुकी है। स्वागत भाषण पार्षद श्री रामचंद्र धनगर ने दिया। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष श्री दारासिंह यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश पप्पू मंगल ने किया व आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने व्यक्त किया। इस दौरान नपा के पूर्व एल्डरमेन लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, एडवोकेट विनोद शर्मा, नाथ योगी समाज के अध्यक्ष शिवनाथ योगी, दिनेश योगी, मंगूभाई परमार, महेश चौधरी, पूर्व पार्षद मुरली कुंगर, भगवती प्रसाद कौशल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित थे।
और खबरे
प्रदेश सरकार गौवंश संरक्षण एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर तेजी से कार्य कर रही है - श्री परिहार, गोवर्धन पूजा हमारी प्राचीन परंपरा का उत्सव है विधायक, भाटखेड़ा गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा संपन्न...
October 22, 2025 11:44 AM

गौशाला में हुआ गौमाता का पूजन, हुआ अन्नकूट व आतिशबाजी....
October 22, 2025 11:40 AM

दीपावली सजावट में बालाजी मार्केट रहा प्रथम, यूनेस्को द्वारा दीपावली सजावट प्रतियोगिता...
October 22, 2025 11:33 AM

गोवर्धन पूजा पर दिखा भक्ति का अनुपम दृश्य, सारड़ा परिवार ने लगाया ठाकुर जी महाराज को छप्पन भोग....
October 22, 2025 11:21 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 22, 2025 06:00 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 22, 2025 05:23 AM

सीआरपीएफ ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस...
October 21, 2025 11:38 AM

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत.…
October 21, 2025 11:34 AM

दीपावली के दूसरे दिन सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अल सुबह खड़े रहकर करवाई प्रमुख बाजारों की सफाई नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने भी किया निरीक्षण...
October 21, 2025 11:31 AM

दीपोत्सव पर्व पर अनार,फूलझडी, जमीन चक्री, पटाखे और मिठाइयां उपहार मिलते ही आंगनबाड़ी बच्चों के खिल उठे चेहरे...
October 21, 2025 11:03 AM

भक्ति भावपूर्वक मनाया गया महावीर निर्वाणोत्सव...
October 21, 2025 10:44 AM

महावीर भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया, 64 मंडलीय वर्धमान स्तोत्र विधान सम्पन्न...
October 21, 2025 10:39 AM

दीपो का महापर्व, धनऔर वैभव की दात्री महालक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर मनाया दीपोत्सव पर्व....
October 21, 2025 08:38 AM

पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस समारोह, अतिथियों व अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि...
October 21, 2025 07:29 AM

पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद, शस्त्र और शीश झुका शहीदों को किया नमन, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया...
October 21, 2025 07:11 AM

कपड़े के शोरूम में आग से लाखों का नुकसान, नगर पालिका की फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची, नागरिकों में आक्रोश, 3 घंटे में आग पर नियंत्रण...
October 21, 2025 06:26 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 21, 2025 05:20 AM

मेष राशि :- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्ट के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वृष राशि :- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास भी करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में कठिनाई आ सकती हैं। परिवार की समस्याओं से चिंतित रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। मिथुन राशि :- मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी। कर्क राशि :- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि होगी। सिंह राशि :- नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रहीं हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। कन्या राशि :- संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। तुला राशि :- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परन्तु किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यक्रम होंगे। वृश्चिक राशि :- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धनु राशि :- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर तो रहेगा परन्तु क्रोध की अधिकता भी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी। मकर राशि :- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज भी हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। कुंभ राशि :- नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के वाद-विवादों से दूर रहें। मंगल राशि परिवर्तन 2021: 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक इन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें मीन राशि :- वाणी में तो मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता भी बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भवन सुख का विस्तार हो सकता है। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
October 21, 2025 05:19 AM

विधायक सखलेचा ने की नगर में दीपावली की रामा शामी, आमजन से मिलकर दी बधाई शुभकामनाएं...
October 21, 2025 12:58 AM
