FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पुलिस लाईन व थानों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम आयोजित....

  Updated : November 15, 2025 07:45 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  आयोजन

चित्तौड़गढ़ :- राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 15 नवम्बर 2025 को जिले के सभी पुलिस थानों सहित पुलिस लाइन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।  पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बंकिमचंद्र चटोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राज्य के समस्त पुलिस थानों में दिनांक 15 नवम्बर 2025 को "वंदे मातरम्" कार्यकम एवं "स्वदेशी संकल्प" आयोजित करने हेतु पुलिस मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हुये। उक्त निर्देशों की पालना में दिनांक 15 नवम्बर 2025 को प्रातः 9.30 बजे जिले के समस्त पुलिस थानों व पुलिस लाईन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् कार्यक्रम एवं स्वदेशी संकल्प आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त करना था। इस दौरान जिले के सभी वृत्त पुलिस कार्यालयों, थानों और पुलिस लाईन पर विशेष समारोहों का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कार्मिको के साथ सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्रों एवं स्कूल के विद्यार्थियों को भी सम्मिलित किया गया।
इन आयोजनों में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर स्वयं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय पर पुलिस लाईन में तथा जिले के वृत्त कार्यालय व थानों पर वृत्ताधिकारी व थानाधिकारियों ने उपस्थित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रहित, कानून-व्यवस्था और जन-सेवा के प्रति उसी उत्साह, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया, जिसकी प्रेरणा वंदे मातरम् के भाव से मिलती है। पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर कहा कि वंदे मातरम् गीत देशभक्ति, जनजागरण और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। कार्यक्रम की सफलता और व्यापकता को दर्शाने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक विशेष पोर्टल तैयार किया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

350 बच्चों ने ली करूणा शपथ, पशु कल्याण, शाकाहारी मूलक जीवन पद्धति, माता, पिता, गुरुजन और बुजुर्ग की सेवा और करुणा भाव के प्रचार प्रसार का लिया संकल्प....

November 15, 2025 12:07 PM

नपा द्वारा भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर 16.74 लाख के पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन कल...

November 15, 2025 11:36 AM

निर्मल टीचर्स एंड पैरंट्स कार्यक्रम कार्यशाला में सिखा कैसे यह में बच्चों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाएं, कुंडली जागरण द्वारा आत्म साक्षात्कार सहज योग आज का महायोग में 150 लोगों ने लिया प्रक्षिशण,..

November 15, 2025 11:32 AM

धर्म आचरण के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता -विजय मुनि जी महाराज साहब, महावीर दीक्षा कल्याणक जयंती समारोह में सहभागी बनें समाजजन...

November 15, 2025 11:20 AM

स्वयं सिद्ध विनायक गणेश मंदिर अन्नकूट महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु....

November 15, 2025 11:18 AM

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पुलिस लाईन व थानों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम आयोजित....

November 15, 2025 07:45 AM

प्रदेश में वाहन चोरी नियंत्रण के प्रयासों को मिली महत्वपूर्ण सफलता, मध्यप्रदेश पुलिस का वाहन चोरियों पर सुदृढ़ प्रहार, 12 दिनों में 52 मोटरसाइकिलें, 1 ट्रैक्टर और 1 डंपर बरामद...

November 15, 2025 06:05 AM

भारतीय जैन संघटना म.प्र. जबलपुर रीजन द्वारा बाल दिवस पर चिल्लर पार्टी आयोजित की गई...

November 15, 2025 05:43 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 15, 2025 04:46 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 15, 2025 04:44 AM

जैन संगिनी भीलवाड़ा स्पार्क द्वारा दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित....

November 15, 2025 03:20 AM

पालसोड़ा में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने लगाए स्टॉल,शिक्षकों और अभिभावकों ने की खरीदारी....

November 14, 2025 04:06 PM

संगम यूनिवर्सिटी द्वारा विधिक सहायता शिविर का सफल आयोजन...

November 14, 2025 12:28 PM

पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्म-दिन, बाल दिवस के रूप में मनाया....

November 14, 2025 11:58 AM

न्यू इनोसेंट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में मनाया बाल दिवस...

November 14, 2025 11:48 AM

नीमच के केंट थाना क्षेत्र में जबलपुर से प्रतियोगी परीक्षा देने आए छात्र का डाक्यूमेंट्स बैग ऑटो में छूटा, डायल-112 स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बैग तलाश कर ,छात्र को एफआरव्ही वाहन से परीक्षा केंद्र छोड़ा....

November 14, 2025 10:59 AM

बाल दिवस के अवसर पर जन साहस संस्था द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय चपलाना में किया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन....

November 14, 2025 10:41 AM

स्पोटर्स ड्रेस का वितरण कर इनरव्हील ने मनाया बालदिवस....

November 14, 2025 10:21 AM

प्रभातफेरी निकालने वाले भक्त जनों का किया गया सम्मान....

November 14, 2025 08:22 AM