धर्म आचरण के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता -विजय मुनि जी महाराज साहब, महावीर दीक्षा कल्याणक जयंती समारोह में सहभागी बनें समाजजन...
Updated : November 15, 2025 11:20 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच। गुरुजनों की सेवा से जो अंश ज्ञान प्राप्त किया है वही आत्म कल्याण के लिए समाज को प्रदान कर रहे हैं। क्रोध के त्याग बिना तपस्या सार्थक नहीं होती है। जीव दया का पालन किए बिना तपस्या का फल पूरा नहीं मिलता है।धर्म आचरण के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है। यह बात प्रवर्तक कवि विजय मुनि जी महाराज साहब ने कही। वे वीर पार्क रोड जैन कॉलोनी स्थित जैन स्थानक भवन में महावीर स्वामी दीक्षा कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत प्रवचन श्रृंखला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि तपस्या की अनुमोदना करने से भी पाप कर्मों की निर्जरा होती है। महावीर स्वामी ने केवल ज्ञान के बाद संसार के कल्याण के लिए जियो और जीने दो का संदेश प्रदान किया और जीवन को अनुकंपा का मार्गदर्शन प्रदान किया था जो आज भी प्रेरणादाई प्रसंग है। जीव दया को जीवन में आत्मसात करें तो आत्मा का कल्याण हो सकता है। हम मनुष्य जीवन में इस प्रकार के कर्म करें कि सभी सुखी रहे ।रोग मुक्त रहे धर्म का आचरण का पालन करते रहे तभी हमारे जीवन के कल्याण का मार्ग मिल सकता है। चंद्रेश मुनि जी महाराज साहब ने कहा कि 48 मिनट की सामायिक तपस्या यदि एकाग्रता से करें तो आत्म कल्याण का मार्ग मिल सकता है। कविरत्न विजय मुनि जी महाराज साहब ने 75 से अधिक साहित्य की रचना का सम्पादन किया है। चिराग मुनि जी महाराज साहब ने कहा कि जिन शासन की रक्षा के लिए साधु संतों ने अनेक प्रेरणादाई त्याग तपस्या की है जो आज भी अविस्मरणीय है। जैन साधु साध्वी चार माह तक चातुर्मास में त्याग तपस्या का मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और आठ माह तक सभी धर्म के लोगों के साथ विहार कर उन्हें भी आत्म कल्याण का मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। जो व्यक्ति अहिंसा संयम तप का पालन करने वाला हो वह साधार्मिक बंधु कहलाता है। मां के बिना संसार अधूरा रहता है । कर्म कभी भी एक दूसरे को नहीं लगते हैं अपने ही कर्म का पुण्य फल मिलता है। भंवरलाल देश लहरा मनोहर शंभू बम, रवि वीरवाल हितेश जैन अनिल मांदरेचा, आदि समाज जन उपस्थित थे इस अवसर पर मास श्रवण की तपस्या करने वाले तपस्वी बहन मधु शौकीन चौधरी की मास श्रमण तपस्या की अनुमोदना की गई। मांगलिक श्रवण आशीर्वाद ग्रहण के बाद धर्म प्रभावना का वितरण किया गया धर्म सभा का संचालन प्रशांत श्रीमाल ने किया।इस अवसर पर श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ नीमच कैंट के तत्वाधान में शुक्रवार सुबह 9 बजे वीर पार्क रोड जैन कॉलोनी स्थित वर्धमान जैन स्थानक भवन में महावीर स्वामी का दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष्य में जैन दिवाकर श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज साहब का 62 वां दीक्षा दिवस सामायिक व्रत तपस्या के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर प्रवचन गुणानुवाद धर्म सभा भी आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रवर्तकश्री एवं श्री चिराग मुनि जी व श्री चंद्रेश मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा का सानिध्य भी मिला।
और खबरे
350 बच्चों ने ली करूणा शपथ, पशु कल्याण, शाकाहारी मूलक जीवन पद्धति, माता, पिता, गुरुजन और बुजुर्ग की सेवा और करुणा भाव के प्रचार प्रसार का लिया संकल्प....
November 15, 2025 12:07 PM
नपा द्वारा भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर 16.74 लाख के पेवर ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन कल...
November 15, 2025 11:36 AM
निर्मल टीचर्स एंड पैरंट्स कार्यक्रम कार्यशाला में सिखा कैसे यह में बच्चों को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाएं, कुंडली जागरण द्वारा आत्म साक्षात्कार सहज योग आज का महायोग में 150 लोगों ने लिया प्रक्षिशण,..
November 15, 2025 11:32 AM
धर्म आचरण के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता -विजय मुनि जी महाराज साहब, महावीर दीक्षा कल्याणक जयंती समारोह में सहभागी बनें समाजजन...
November 15, 2025 11:20 AM
स्वयं सिद्ध विनायक गणेश मंदिर अन्नकूट महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु....
November 15, 2025 11:18 AM
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पुलिस लाईन व थानों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम आयोजित....
November 15, 2025 07:45 AM
प्रदेश में वाहन चोरी नियंत्रण के प्रयासों को मिली महत्वपूर्ण सफलता, मध्यप्रदेश पुलिस का वाहन चोरियों पर सुदृढ़ प्रहार, 12 दिनों में 52 मोटरसाइकिलें, 1 ट्रैक्टर और 1 डंपर बरामद...
November 15, 2025 06:05 AM
भारतीय जैन संघटना म.प्र. जबलपुर रीजन द्वारा बाल दिवस पर चिल्लर पार्टी आयोजित की गई...
November 15, 2025 05:43 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 15, 2025 04:46 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 15, 2025 04:44 AM
जैन संगिनी भीलवाड़ा स्पार्क द्वारा दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित....
November 15, 2025 03:20 AM
पालसोड़ा में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने लगाए स्टॉल,शिक्षकों और अभिभावकों ने की खरीदारी....
November 14, 2025 04:06 PM
संगम यूनिवर्सिटी द्वारा विधिक सहायता शिविर का सफल आयोजन...
November 14, 2025 12:28 PM
पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्म-दिन, बाल दिवस के रूप में मनाया....
November 14, 2025 11:58 AM
न्यू इनोसेंट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में मनाया बाल दिवस...
November 14, 2025 11:48 AM
नीमच के केंट थाना क्षेत्र में जबलपुर से प्रतियोगी परीक्षा देने आए छात्र का डाक्यूमेंट्स बैग ऑटो में छूटा, डायल-112 स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बैग तलाश कर ,छात्र को एफआरव्ही वाहन से परीक्षा केंद्र छोड़ा....
November 14, 2025 10:59 AM
बाल दिवस के अवसर पर जन साहस संस्था द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय चपलाना में किया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन....
November 14, 2025 10:41 AM
स्पोटर्स ड्रेस का वितरण कर इनरव्हील ने मनाया बालदिवस....
November 14, 2025 10:21 AM
प्रभातफेरी निकालने वाले भक्त जनों का किया गया सम्मान....
November 14, 2025 08:22 AM