प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा आवासीय भूमि का पट्टा, अभियान की हुई शुरूआत...
Updated : November 21, 2025 02:56 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
अवैध अधिपत्य, धोखाधड़ी या गलत जानकारी के आधार पर पट्टा प्राप्त करने जैसे मामलों में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर ब्लैकलिस्ट तैयार की जाएगी
राज्य सरकार ने नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले भूमिहीन और आवासहीन परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टाधिकार प्रदान करने के लिए 20 नवम्बर गुरूवार से व्यापक अभियान शुरू किया है। आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री संकेत भोंडवे ने बताया कि यह अभियान 13 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा राजस्व विभाग ने संयुक्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत बीएलसी और एएचपी घटकों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार ने वर्ष 1984 के मध्यप्रदेश नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति (पट्टाधिकार) अधिनियम में संशोधन करते हुए पात्रता तिथि को 31 दिसम्बर 2020 निर्धारित किया है। इस तिथि तक सरकारी, नगर निकाय या विकास प्राधिकरण की भूमि पर वास्तविक रूप से काबिज ऐसे आवासहीन परिवार पट्टाधिकार प्राप्त करने के पात्र होंगे। राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य 20 नवम्बर से 13 दिसम्बर तक चलेगा। सूची 14 दिसम्बर को प्रकाशित की जाएगी। किसी भी आपत्ति या सुझाव के निराकरण के बाद 29 दिसम्बर को अंतिम सूची संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा जारी की जाएगी। यह सूची संबंधित जिला कार्यालय की वेबसाइट और विभागीय वेबसाइट www.mpurban.gov.in पर भी उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक जिले में सर्वेक्षण दल गठित किए जाएंगे, जिनमें राजस्व अधिकारी प्रमुख होंगे और सर्वेक्षण के दौरान आधार e-KYC आधारित समग्र ID अनिवार्य रहेगी। नगरीय विकास आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित की जाएगी। अंतिम सूची जारी होने के बाद पात्र हितग्राहियों को आवासीय भूमि के स्थाई एवं अस्थायी पट्टों का वितरण 4 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 के मध्य किया जाएगा। स्थाई पट्टे लाल रंग में और अस्थायी पट्टे पीले रंग में प्रदान किए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों का अन्यत्र पुनर्व्यवस्थापन आवश्यक है, वहां समिति के निर्णय के अनुसार हितग्राहियों को वैकल्पिक स्थान पर व्यवस्थित किया जाएगा। स्थाई रूप से पट्टा प्राप्त क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, नालियां, बिजली और अन्य आवश्यक अधोसंरचना का विकास नगरीय निकाय एवं विकास प्राधिकरणों द्वारा प्राथमिकता से किया जाएगा। राज्य शासन ने पट्टा वितरण की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जन-जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। अवैध अधिपत्य, धोखाधड़ी या गलत जानकारी के आधार पर पट्टा प्राप्त करने जैसे मामलों में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर ब्लैकलिस्ट तैयार की जाएगी। राज्य सरकार का यह अभियान शहरी गरीबों को सुरक्षित आवासीय अधिकार प्रदान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के सुचारू क्रियान्वयन और “सबके लिए आवास” के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार का यह प्रयास शहरी गरीबों के लिए स्थायी समाधान प्रदान करने वाला है।
और खबरे
प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा आवासीय भूमि का पट्टा, अभियान की हुई शुरूआत...
November 21, 2025 02:56 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 21, 2025 02:48 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 21, 2025 02:45 AM
चन्देरिया खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मै सहायक तकनीकी अधिकारी होंगे....
November 20, 2025 01:12 PM
सांसद अग्रवाल ने कोटा पश्चिमी मध्य रेल्वे मण्डल की बैठक में रखे प्रस्ताव, जलिन्द्रि नसीराबाद व मांडलगढ़ से भीलवाडा नई रेल्वे लाइन की मांग को प्रमुखता से रखा....
November 20, 2025 12:51 PM
जिले में 14 से 20 नवम्बर तक मनाया गया अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह, सहकारी सप्ताह के समापन पर संगोष्ठी सम्पन्न....
November 20, 2025 12:42 PM
बी.एल.ओ. की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम और समर्पण से एस.आई.आर. का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा - श्री कलेश, बीएलओ को औसतन 150–200 फॉर्म प्रतिदिन अपलोड करने का लक्ष्य निर्धारित....
November 20, 2025 12:41 PM
ए.डी.एम.श्री कलेश ने किया कलेक्टोरेट में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति का लिया जायजा.....
November 20, 2025 12:36 PM
परोत पिपलिया एवं पिपलोन में राजस्व टीम ने हटाया अतिक्रमण....
November 20, 2025 12:35 PM
नीमच जिले के हस्तशिल्प उत्पादों को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में मिल रही पहचान....
November 20, 2025 12:27 PM
जिलो की 10 बैकों के 77 निष्क्रीय बैंक खातों के 81 लाख रूपये की राशि का निराकरण हुआ कलेक्टोरेट में शिविर सम्पन्न....
November 20, 2025 12:27 PM
ग्रामीणों से अशोभनीय व्यवहार करने पर आलोरी के सचिव श्री शर्मा निलंबित, जि.प.सी.ई.ओ.ने जारी किया निलंबन आदेश....
November 20, 2025 12:25 PM
एसआईआर... तकलीफों और परेशानी के बीच डटे बीएलओ, ठंड में भी बीएलओ के छूट रहे हैं पसीने, कहीं नेटवर्क तो कहीं लोग नही मिल रहे, फिर भी कुछ बीएलओ अपने लक्ष्य तक पहुंच गये.....
November 20, 2025 11:36 AM
मारूति सुजुकी कम्पनी की स्वीफ्ट कार में भरा 30 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित एक आरोपी को पकडने में नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता....
November 20, 2025 11:26 AM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं डेढ़ लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित....
November 20, 2025 09:23 AM
नाबालिक बच्चो के वाहन चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात नही करने संबंधी यातायात जारूगकता कार्यक्रम हुआ आयोजित...
November 20, 2025 09:01 AM
ए.डी.एम.श्री कलेश ने किया कलेक्टोरेट में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति का लिया जायजा...
November 20, 2025 08:33 AM
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्यवाही, 3.080 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक होंडा लिवो मोटरसाइकिल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार….
November 20, 2025 06:26 AM
चीताखेड़ा कांग्रेसी भूले इन्दिरा गांधी को,उंग तक नहीं उड़ रही है पदाधिकारीयों की..
November 20, 2025 04:44 AM