FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

एसआईआर... तकलीफों और परेशानी के बीच डटे बीएलओ, ठंड में भी बीएलओ के छूट रहे हैं पसीने, कहीं नेटवर्क तो कहीं लोग नही मिल रहे, फिर भी कुछ बीएलओ अपने लक्ष्य तक पहुंच गये.....

  Updated : November 20, 2025 11:36 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  प्रशासनिक

चीताखेड़ा :- जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण( एस.आई.आर. -26) का कार्य जिला कलेक्टर डॉ हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में लगातार प्रगति पर चल रहा है। इस दौरान बीएलओ 4 नवंबर से लोगों के घर-घर पहुंच रहे हैं। यह सर्वे अभियान आगामी 4 दिसंबर तक चलेगा, लेकिन इस दौरान बीएलओ को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों मौहल्लों में मोबाइल कवरेज नहीं मिलने से एप नहीं चल पाता, ऐसे में बीएलओ और लोग खासे परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी समस्या रोजगार के अभाव में पलायन की भी सामने आ रही है, हालांकि इसके बावजूद नीमच विधानसभा क्षेत्र के चीताखेड़ा के वार्ड क्रमांक 15,16 और 17 के पोलिंग बूथ क्रमांक 232 के बीएलओ कमलेश शर्मा व बीएलओ सहायक अर्पिता शर्मा ने अपने विवेक और सुझबुझ से सुबह से देर रात तक कार्य कर घर-घर जाकर गणना पत्रक (फार्म) भरकर मिले लक्ष्य के नजदीक पहुंच गये है। पोलिंग बूथ क्रमांक 232 पर कुल 781 मतदाता हैं जिनमें से अभी तक 550 गणना पत्रक फार्म भर चुके हैं। पलायन कर चुके परिवारों के रिश्तेदारों के माध्यम से ऐसे लोगों को सूचना दी गई है कि वह तय तारीख से पहले ही एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करा लें। वही गांवों में बीएलओ को एक समस्या लोगों के नहीं मिलने की है। दरअसल अधिकांश गांवों में सुबह से ही मजदूर परिवार घरों से निकलकर मजदूरी के लिए चले जाते हैं। ऐसे बीएलओ को बार-बार उनके घरों के चक्कर लगना पढ़ रहे हैं। फार्म वितरण का काम जारी है। लेकिन जो चुनौतियां आ रही है उससे बीएलओ को परेशान भी होना पड रहा है। आमजन को जागरूकता के अभाव में बीएलओ को बड़ी दिक्कत आ रही है । गहन पुनरीक्षण (sir-26) के जागरूक कार्य में पंचायत पूरी तरह से निष्क्रिय है। वहीं राजनीतिक स्तर पर भी कांग्रेस खेमे से चीताखेड़ा में छ: पोलिंग बूथों पर छः बीएलए नियुक्त किए गए हैं लेकिन सभी बीएलए अभी तक वार्डों में नहीं गए हैं। एसआईआर की प्रक्रिया में नीमच विधानसभा क्षेत्र के चीताखेड़ा में वार्ड क्रमांक 15,16 और 17 के पोलिंग बूथ क्रमांक 232 के बीएलओ कमलेश शर्मा और बीएलओ सहायक अर्पिता शर्मा अच्छे से कार्य रहे है। इन्होंने लगभग लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। चीताखेड़ा में 20 वार्डों में छह पोलिंग बूथ हैं जहां शत-प्रतिशत फीसदी गणना पत्र बंट गए है। इसके बाद फार्म एकत्र कर मौके पर ही फार्म भरने की प्रक्रिया की जा रही है । 4 दिसंबर तक एसआईआर की प्रक्रिया चलेगी।
पलायन सबसे बड़ी समस्या - एसआईआर प्रक्रिया में सबसे बड़ी समस्या पलायन है।क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन कर गए हैं।अलग अलग कार्य को लेकर बडी संख्या में लोग शहरी क्षेत्र जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, कपासन, चित्तौड़गढ़ सहित अन्य राज्यों में मजदूरी करने पलायन कर गए हैं। बीएलओ घर-घर जा रहे हैं,लेकिन पलायन कर जाने से गांवों, गलियों में लोग नहीं मिल रहे हैं। पलायन कर गए लोगों से बीएलओ और परिवार के सदस्य रिस्तेदारों से संपर्क कर उन्हें निर्धारित समय से पहले गांव, गलियों में आकर प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वेबसाइट पर देख सकते हैं 2003 की मतदाता सूची - एसआईआर के दौरान सबसे महत्वपूर्ण 2003 की मतदाता सूची है। मतदाता 2003 की मतदाता सूची मात्र निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं। खुद और परिजन की जानकारी सूची से आसानी से पता किया जा सकता है। मतदाताओं को बीएलओ गणना पत्रक दे रहे हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सांसद अग्रवाल ने कोटा पश्चिमी मध्य रेल्वे मण्डल की बैठक में रखे प्रस्ताव, जलिन्द्रि नसीराबाद व मांडलगढ़ से भीलवाडा नई रेल्वे लाइन की मांग को प्रमुखता से रखा....

November 20, 2025 12:51 PM

जिले में 14 से 20 नवम्‍बर तक मनाया गया अखिल भारतीय सहकारी सप्‍ताह, सहकारी सप्‍ताह के समापन पर संगोष्‍ठी सम्‍पन्‍न....

November 20, 2025 12:42 PM

बी.एल.ओ. की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम और समर्पण से एस.आई.आर. का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा - श्री कलेश, बीएलओ को औसतन 150–200 फॉर्म प्रतिदिन अपलोड करने का लक्ष्य निर्धारित....

November 20, 2025 12:41 PM

ए.डी.एम.श्री कलेश ने किया कलेक्‍टोरेट में विभिन्‍न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति का लिया जायजा.....

November 20, 2025 12:36 PM

परोत पिपलिया एवं पिपलोन में राजस्‍व टीम ने हटाया अतिक्रमण....

November 20, 2025 12:35 PM

नीमच जिले के हस्तशिल्प उत्पादों को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में मिल रही पहचान....

November 20, 2025 12:27 PM

जिलो की 10 बैकों के 77 निष्क्रीय बैंक खातों के 81 लाख रूपये की राशि का निराकरण हुआ कलेक्‍टोरेट में शिविर सम्‍पन्‍न....

November 20, 2025 12:27 PM

ग्रामीणों से अशोभनीय व्‍यवहार करने पर आलोरी के सचिव श्री शर्मा निलंबित, जि.प.सी.ई.ओ.ने जारी किया निलंबन आदेश....

November 20, 2025 12:25 PM

एसआईआर... तकलीफों और परेशानी के बीच डटे बीएलओ, ठंड में भी बीएलओ के छूट रहे हैं पसीने, कहीं नेटवर्क तो कहीं लोग नही मिल रहे, फिर भी कुछ बीएलओ अपने लक्ष्य तक पहुंच गये.....

November 20, 2025 11:36 AM

मारूति सुजुकी कम्पनी की स्वीफ्ट कार में भरा 30 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित एक आरोपी को पकडने में नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता....

November 20, 2025 11:26 AM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं डेढ़ लाख रू के अर्थदण्ड से दण्डित....

November 20, 2025 09:23 AM

नाबालिक बच्चो के वाहन चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात नही करने संबंधी यातायात जारूगकता कार्यक्रम हुआ आयोजित...

November 20, 2025 09:01 AM

ए.डी.एम.श्री कलेश ने किया कलेक्‍टोरेट में विभिन्‍न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति का लिया जायजा...

November 20, 2025 08:33 AM

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्यवाही, 3.080 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक होंडा लिवो मोटरसाइकिल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार….

November 20, 2025 06:26 AM

चीताखेड़ा कांग्रेसी भूले इन्दिरा गांधी को,उंग तक नहीं उड़ रही है पदाधिकारीयों की..

November 20, 2025 04:44 AM

नर्मदा बेसिन में मछलियों की एक नई प्रजाति की हुई खोज....

November 20, 2025 03:33 AM

बाघ का शिकार करने वाले 9 आरोपियों को सजा सुनाई..

November 20, 2025 03:29 AM

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय वाहन चोरी के प्रकरणों में व्यापक कार्रवाई, अभियान के दौरान चार जिलों से 51 दुपहिया एवं 1 चार पहिया वाहन जब्‍त...

November 20, 2025 03:26 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 20, 2025 03:24 AM