FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय वाहन चोरी के प्रकरणों में व्यापक कार्रवाई, अभियान के दौरान चार जिलों से 51 दुपहिया एवं 1 चार पहिया वाहन जब्‍त...

  Updated : November 20, 2025 03:26 AM

DESK NEWS

  अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत छतरपुर, खण्डवा और शिवपुरी जिलों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। सतत मॉनिटरिंग, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र की सक्रियता और त्वरित फील्ड कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी से जुड़े नेटवर्क पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 39 दोपहिया एवं 1 चार पहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 31 लाख रूपए से अधिक आंकी गई है।
प्रमुख कार्रवाई : रीवा- जिले की कोतवाली पुलिस ने मोटर साइकल चोरी में लिप्त एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 12 मोटर साइकलें बरामद की गईं, जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा रीवा सहित अन्य जिलों में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। छतरपुर- जिले में थाना सिविल लाइन एवं कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में छतरपुर, पन्ना, जालौन, दतिया एवं महोबा जिलों से चोरी की गई कुल 23 मोटरसाइकिलें, जिनकी कीमत लगभग 14 लाख रूपए है, बरामद हुईं। खण्डवा- जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रूपए है। इसके अलावा गुलमोहर कॉलोनी से चोरी हुई कार (6 लाख रूपए) का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शिवपुरी- जिले में थाना कोलारस पुलिस ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से चोरी की गई 06 मोटरसाइकिलें एवं विभिन्न वाहनों के इंजिन, चेसिस, टंकी और सीट कवर आदि सामान बरामद किया। जांच में सामने आया कि आरोपी वाहनों का रंग बदलकर और नकली नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेचने का प्रयास कर रहा था। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 3 लाख आंकी गई है। उल्‍लेखनीय है कि इससे पूर्व नवंबर माह में ही मध्यप्रदेश पुलिस ने विभिन्न जिलों से कुल 54 मोटरसाइकिलें बरामद की थीं, जिनमें छतरपुर, दमोह, अशोकनगर, मंडला, मंदसौर, शिवपुरी, बैतूल, ग्वालियर, छिंदवाड़ा और उज्जैन जिले शामिल हैं। यह उपलब्धि पुलिस की निरंतर मॉनिटरिंग, मजबूत मुखबिर तंत्र और समय पर की गई कार्रवाई का प्रत्यक्ष परिणाम है। इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट होता है कि मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया तथा फील्ड पर केंद्रित कार्यप्रणाली के चलते वाहन चोरी से जुड़े प्रकरणों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है। इस प्रकार की कार्रवाई से नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नर्मदा बेसिन में मछलियों की एक नई प्रजाति की हुई खोज....

November 20, 2025 03:33 AM

बाघ का शिकार करने वाले 9 आरोपियों को सजा सुनाई..

November 20, 2025 03:29 AM

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय वाहन चोरी के प्रकरणों में व्यापक कार्रवाई, अभियान के दौरान चार जिलों से 51 दुपहिया एवं 1 चार पहिया वाहन जब्‍त...

November 20, 2025 03:26 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 20, 2025 03:24 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 20, 2025 03:24 AM

सावलियां मित्र मंडल की सप्तम पदयात्रा की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन....

November 19, 2025 04:48 PM

श्रीसांवलियाजी मंदिर में 2 महीने बाद खुला भंडार, पहले दिन 12.35 करोड़ रुपए निकले, सत्संग भवन में हुई गिनती...

November 19, 2025 04:46 PM

केविके पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का किया आयोजन...

November 19, 2025 03:11 PM

बेटों ने रक्तदान कर बचाई मां की जान...

November 19, 2025 03:07 PM

माताजी ससघ के सानिध्य में ऐतिहासिक तीन दिवसीय पदयात्रा का हुआ शुभारंभ, पदयात्रा के दोरान जगह जगह प्रभावना के रूप में लड्डु वितरण किए गए...

November 19, 2025 02:32 PM

बी.एल.ओ.द्वारा घर-घर जाकर फार्म डिजीटलाईजेशनका कार्य किया जा रहा है....

November 19, 2025 01:58 PM

मतदाताओं की सहायता के लिए नीमच शहर में पांच स्‍थानों पर मतदाता सहायता केंद्र स्‍थापित..

November 19, 2025 01:58 PM

एम्‍युरेशन फार्म का बी.एल.ओ.एप पर डिजिटाईजेशन कार्य में तेजी से प्रगति लाए - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने सभी बी.एल.ओ.को दिए निर्देश. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के संबंध में वीसी के माध्यम से की समीक्षा....

November 19, 2025 01:55 PM

जाजू कॉलेज की समाज कार्य विभाग की छात्राओं ने किया हेमंत मूकबधिर विद्यालय और वृद्धा आश्रम का सामूहिक भ्रमण....

November 19, 2025 01:20 PM

महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी द्वारा गरिमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत छात्राओं को 100 सेनेटरी नैपकिन के पैकेट वितरित किए....

November 19, 2025 12:59 PM

सर्वग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्पल इस्सर ने उदयपुर की शाखाओं का निरीक्षण किया, उत्कृष्ट कार्य पर राजकुमार मेनारिया सम्मानित...

November 19, 2025 12:55 PM

जीरन कॉलेज में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...

November 19, 2025 12:43 PM

निराश्रितों को सर्दी से बचाने, अटल रेन बसेरा पर रात्रि में आश्रय हेतु 25बेड की व्यवस्था, सीएमओ श्रीमती बामनिया ने निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश...

November 19, 2025 10:56 AM

सिंहस्थ के विश्वस्तरीय आयोजन के लिए तैयारियां जारी - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सिंहस्थ मेला क्षेत्र के विकास के लिए किसानों की भावना और उनकी सहमति के अनुसार होंगी गतिविधियां.....

November 19, 2025 10:03 AM