सावलियां मित्र मंडल की सप्तम पदयात्रा की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन....
Updated : November 19, 2025 04:48 PM
बबलु माली
धार्मिक
सरवानिया महाराज :- बुधवार को सावलियां मित्र मंडल की सप्तम पदयात्रा की तैयारी को लेकर लासूर धामनिया चौराया स्थिति कालभैरव मन्दिर पर पदयात्रा मित्र मंडल के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 21 दिसम्बर को दो दिवसीय निशुल्क पदयात्रा धूमधाम से निकाली जायेगी इसका निर्णय सब सदस्यों की उपस्थिति में लिया गया। मित्रमंडल के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पदयात्रा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 21 दिसम्बर को रावला चौक स्थित बालाजी मंदिर से ढोल, डीजे के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होते जावद के रास्ते डोरिया चौराया पहुँचेगी। जहा प्रथम दिवस की यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। दूसरे दिन की पदयात्रा डोरिया चोराया से प्रारंभ होकर आवरीमाता होते हुए मंडफिया स्थित सांवरिया सेठ के दरबार मे पहुँचेगी। जहा सभी भक्त दर्शन लाभ लेकर भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। यह दो दिवसीय पदयात्रा सावरियां मित्र मंडल की ओर से निशुल्क रहती है। यात्रा में समिति द्वारा सभी यात्रियों के रात्रि विश्राम व खाने पीने की पूर्ण व्यवस्था की जाती है जो पूर्णतः निशुल्क रहती है। पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिए समिति द्वारा पंजीयन की व्यवस्था की गई है, जिसमे सभी पदयात्री को अपना पंजीयन करवाना अनिवार्य है। पंजीयन के लिए समिति ने नगर में तीन स्थान रूपम स्टेशनरी हरिया भेरू चौक, सांवरिया दूध डेयरी बस स्टैंड के पास, लविश मोबाइल दरवाजे के पास तय किए है जहां आप अपना पंजीयन करवा सकते हो।
और खबरे
नर्मदा बेसिन में मछलियों की एक नई प्रजाति की हुई खोज....
November 20, 2025 03:33 AM
बाघ का शिकार करने वाले 9 आरोपियों को सजा सुनाई..
November 20, 2025 03:29 AM
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय वाहन चोरी के प्रकरणों में व्यापक कार्रवाई, अभियान के दौरान चार जिलों से 51 दुपहिया एवं 1 चार पहिया वाहन जब्त...
November 20, 2025 03:26 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 20, 2025 03:24 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 20, 2025 03:24 AM
सावलियां मित्र मंडल की सप्तम पदयात्रा की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन....
November 19, 2025 04:48 PM
श्रीसांवलियाजी मंदिर में 2 महीने बाद खुला भंडार, पहले दिन 12.35 करोड़ रुपए निकले, सत्संग भवन में हुई गिनती...
November 19, 2025 04:46 PM
केविके पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का किया आयोजन...
November 19, 2025 03:11 PM
बेटों ने रक्तदान कर बचाई मां की जान...
November 19, 2025 03:07 PM
माताजी ससघ के सानिध्य में ऐतिहासिक तीन दिवसीय पदयात्रा का हुआ शुभारंभ, पदयात्रा के दोरान जगह जगह प्रभावना के रूप में लड्डु वितरण किए गए...
November 19, 2025 02:32 PM
बी.एल.ओ.द्वारा घर-घर जाकर फार्म डिजीटलाईजेशनका कार्य किया जा रहा है....
November 19, 2025 01:58 PM
मतदाताओं की सहायता के लिए नीमच शहर में पांच स्थानों पर मतदाता सहायता केंद्र स्थापित..
November 19, 2025 01:58 PM
एम्युरेशन फार्म का बी.एल.ओ.एप पर डिजिटाईजेशन कार्य में तेजी से प्रगति लाए - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने सभी बी.एल.ओ.को दिए निर्देश. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के संबंध में वीसी के माध्यम से की समीक्षा....
November 19, 2025 01:55 PM
जाजू कॉलेज की समाज कार्य विभाग की छात्राओं ने किया हेमंत मूकबधिर विद्यालय और वृद्धा आश्रम का सामूहिक भ्रमण....
November 19, 2025 01:20 PM
महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी द्वारा गरिमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत छात्राओं को 100 सेनेटरी नैपकिन के पैकेट वितरित किए....
November 19, 2025 12:59 PM
सर्वग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्पल इस्सर ने उदयपुर की शाखाओं का निरीक्षण किया, उत्कृष्ट कार्य पर राजकुमार मेनारिया सम्मानित...
November 19, 2025 12:55 PM
जीरन कॉलेज में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...
November 19, 2025 12:43 PM
निराश्रितों को सर्दी से बचाने, अटल रेन बसेरा पर रात्रि में आश्रय हेतु 25बेड की व्यवस्था, सीएमओ श्रीमती बामनिया ने निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश...
November 19, 2025 10:56 AM
सिंहस्थ के विश्वस्तरीय आयोजन के लिए तैयारियां जारी - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सिंहस्थ मेला क्षेत्र के विकास के लिए किसानों की भावना और उनकी सहमति के अनुसार होंगी गतिविधियां.....
November 19, 2025 10:03 AM