FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नर्मदा बेसिन में मछलियों की एक नई प्रजाति की हुई खोज....

  Updated : November 20, 2025 03:33 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्यप्रदेश के नर्मदा नदी बेसिन से मीठे पानी की नेमाचिलिड लोच नदी-नालों के तल में रहने वाली मछलियों की एक नई प्रजाति इंडोरियोनेक्टीज़ महाडेओएन्सिस की खोज की गयी है। यह खोज वैज्ञानिक द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के दक्षिणी-पूर्वी भाग में महादेव पहाड़ी की धारा पचमढ़ी क्षेत्र में किये गये मछली सर्वेक्षण के दौरान हुई। भारतीय वन्य-जीव संस्थान देहरादून की वैज्ञानिक मेघना घोष और जयराज एंटनी जॉनसन और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान कोलकाता की वैज्ञानिक अनुराधा भट्ट द्वारा संयुक्त रूप से अध्ययन कर नई मछली प्रजाति की खोज की गयी है। सर्वेक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने एक ऐसी लोच मछली देखी, जिसकी शारीरिक आकृति मौजूदा ज्ञात प्रजातियों से अलग दिखायी दे रही थी। विस्तृत टैक्सोनोमिक और अनुवांशिक अध्ययन में यह पुष्टि हुई कि यह एक पूरी तरह नई अब तक की अवर्णित प्रजाति है। यह प्रजाति महादेव स्ट्रीम क्षेत्र में पायी गयी, इसलिये इसे महादेव पहाड़ी के नाम से इंडोरियोनेक्टीज़ महाडेओएन्सिस नाम दिया गया. मछली की नई प्रजाति में कई विशिष्ट गुण पाये गये हैं। इनमें पृष्ठीय पंख में 8 शाखित किरणें, गुदा पंख में 7 शाखित किरणें, लम्बी नासिका बार्बेल्स और शरीर के दोनों ओर विभाजित ऊर्ध्व पट्टियाँ पायी गयी हैं, जो अन्य सह-प्रजातियों से अत्यधिक भिन्न पायी गयी हैं। लोच मछलियाँ पारिस्थितिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं। तल आधारित जीव होने के कारण ये पोषक तत्व पुनर्चक्रण, जलीय पारिस्थितिकी तंत्र की सफाई तथा मीठे पानी के पर्यावरण की स्वस्थ स्थिति के जैव सूचक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इनके महत्व के बावजूद, कई लोच प्रजातियाँ आवास विनाश, बाँध निर्माण, प्रदूषण और अत्यधिक दोहन का सामना कर रही हैं, जिससे इनकी प्राकृतिक आबादी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
इंडोरियोनेक्टीज़ महाडेओएन्सिस मछली की खोज मध्य भारत की समृद्ध जल जैव-विविधता और सतपुड़ा पर्वतमाला के संवेदनशील पारिस्थितिक महत्व को उजागर करती है। यह खोज बताती है कि इस क्षेत्र में कई ऐसी प्रजातियाँ अभी भी मौजूद हैं, जिनके संरक्षण और आवास सुरक्षा के लिये वैज्ञानिक अध्ययन और प्रयासों की आवश्यकता है

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नर्मदा बेसिन में मछलियों की एक नई प्रजाति की हुई खोज....

November 20, 2025 03:33 AM

बाघ का शिकार करने वाले 9 आरोपियों को सजा सुनाई..

November 20, 2025 03:29 AM

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय वाहन चोरी के प्रकरणों में व्यापक कार्रवाई, अभियान के दौरान चार जिलों से 51 दुपहिया एवं 1 चार पहिया वाहन जब्‍त...

November 20, 2025 03:26 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 20, 2025 03:24 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 20, 2025 03:24 AM

सावलियां मित्र मंडल की सप्तम पदयात्रा की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन....

November 19, 2025 04:48 PM

श्रीसांवलियाजी मंदिर में 2 महीने बाद खुला भंडार, पहले दिन 12.35 करोड़ रुपए निकले, सत्संग भवन में हुई गिनती...

November 19, 2025 04:46 PM

केविके पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का किया आयोजन...

November 19, 2025 03:11 PM

बेटों ने रक्तदान कर बचाई मां की जान...

November 19, 2025 03:07 PM

माताजी ससघ के सानिध्य में ऐतिहासिक तीन दिवसीय पदयात्रा का हुआ शुभारंभ, पदयात्रा के दोरान जगह जगह प्रभावना के रूप में लड्डु वितरण किए गए...

November 19, 2025 02:32 PM

बी.एल.ओ.द्वारा घर-घर जाकर फार्म डिजीटलाईजेशनका कार्य किया जा रहा है....

November 19, 2025 01:58 PM

मतदाताओं की सहायता के लिए नीमच शहर में पांच स्‍थानों पर मतदाता सहायता केंद्र स्‍थापित..

November 19, 2025 01:58 PM

एम्‍युरेशन फार्म का बी.एल.ओ.एप पर डिजिटाईजेशन कार्य में तेजी से प्रगति लाए - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने सभी बी.एल.ओ.को दिए निर्देश. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के संबंध में वीसी के माध्यम से की समीक्षा....

November 19, 2025 01:55 PM

जाजू कॉलेज की समाज कार्य विभाग की छात्राओं ने किया हेमंत मूकबधिर विद्यालय और वृद्धा आश्रम का सामूहिक भ्रमण....

November 19, 2025 01:20 PM

महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी द्वारा गरिमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत छात्राओं को 100 सेनेटरी नैपकिन के पैकेट वितरित किए....

November 19, 2025 12:59 PM

सर्वग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्पल इस्सर ने उदयपुर की शाखाओं का निरीक्षण किया, उत्कृष्ट कार्य पर राजकुमार मेनारिया सम्मानित...

November 19, 2025 12:55 PM

जीरन कॉलेज में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...

November 19, 2025 12:43 PM

निराश्रितों को सर्दी से बचाने, अटल रेन बसेरा पर रात्रि में आश्रय हेतु 25बेड की व्यवस्था, सीएमओ श्रीमती बामनिया ने निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश...

November 19, 2025 10:56 AM

सिंहस्थ के विश्वस्तरीय आयोजन के लिए तैयारियां जारी - मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सिंहस्थ मेला क्षेत्र के विकास के लिए किसानों की भावना और उनकी सहमति के अनुसार होंगी गतिविधियां.....

November 19, 2025 10:03 AM