FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में विधायक श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश.…

  Updated : November 26, 2025 12:11 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच/ जावद :- कलेक्टर कार्यालय नीमच में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने फोरलेन निर्माण, जमुनिया से जावद (सुवाखेड़ा फंटा) सड़क निर्माण और गांधीसागर पेयजल पाइपलाइन परियोजना से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश और सुझाव दिए। विधायक ने कहा कि जहां भी फोर लेन का कार्य चल रहा है, वहां पहले दो लेन को पूरी तरह मोटरेबल बनाया जाए, उसके बाद ही दूसरी दिशा की खुदाई की जाए। उन्होंने लेन परिवर्तन की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया कि जिगजैग लेन परिवर्तन के लिए 50–100 मीटर की न्यूनतम दूरी निर्धारित की जाए, ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना की आशंका न रहे। बैठक में जमुनिया से जावद के सुवाखेड़ा फंटा मार्ग के निर्माण की भी समीक्षा की गई। विधायक ने कहा कि इस मार्ग पर निर्माण एजेंसी पहले एक तरफ के निर्माण को सुचारू रूप से पूरा करे तथा आवश्यक डायवर्जन, साइनेज और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करे, जिससे यातायात प्रभावित न हो। गांधीसागर से ग्रामीण क्षेत्रों तक चल रही पेयजल पाइपलाइन परियोजना पर उन्होंने कहा कि विभागीय रिकॉर्ड में 80–90% कार्य पूर्ण दर्शाया जा रहा है, जबकि जिले की एक भी पंचायत में कार्य वास्तव में पूर्ण नहीं हुआ। इस पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने संबंधित एमडी को पत्र लिखकर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि पाइपलाइन डालने के दौरान जहां-जहां सड़कें काटी गई हैं, उन्हें शीघ्र दुरुस्त किया जाए। पाइपलाइन बिछाने के तरीके पर महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए विधायक ने कहा कि सड़क को बीच में गहरे खोदने की बजाय, टेलीकॉम कंपनियों की तरह आधुनिक कटिंग मशीन से किनारे नियंत्रित कटिंग कर पाइपलाइन डाली जाए। इस पद्धति से सड़क के किनारे ही नालीनुमा पटरियां तैयार हो सकेंगी, जिससे , सड़क धंसने की संभावना कम होगी,भारी वाहनों का दबाव सड़क के बीच भाग पर सुरक्षित रहेगा, और पाइपलाइन का रखरखाव भी आसान होगा। सकलेचा ने सड़क मरम्मत में हो रही देरी पर नाराज़गी जताई और कहा कि कई स्थानों पर सड़कें एक वर्ष से अधिक समय पहले काटी गई थीं, लेकिन आज तक उन्हें ठीक नहीं किया गया। उन्होंने ऐसे सभी स्थानों की सूची बनाकर त्वरित मरम्मत के निर्देश देने का आग्रह किया। सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि की स्थिति में विधायक ने प्रस्ताव रखा कि पीड़ित परिवारों को न्यूनतम 12 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता मिल सके। बैठक में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग और एमपीआरडीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में विधायक श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश.…

November 26, 2025 12:11 PM

नीमच में कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कर संविधान के मूल्यों की शपथ ली...

November 26, 2025 11:32 AM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने शतप्रतिशत इम्‍यूरेशन फार्म डिजिटाईज्‍ड कार्य पूर्ण करने पर जिले के 50 बी.एल.ओ. का सम्‍मान किया, बीस महिला बीएलओं भी सम्‍मानित किया....

November 26, 2025 11:03 AM

सरवानिया पुलिस को गुम इंसान दस्तयाब करने में मिली सफलता....

November 26, 2025 10:24 AM

मध्यप्रदेश ने एसआईआर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंचा, समन्वित प्रयास और सतत संवाद से पुनरीक्षण कार्य में आई उल्लेखनीय तेजी....

November 26, 2025 12:53 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 26, 2025 12:46 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 26, 2025 12:43 AM

सांवलिया सेठ: दान पात्र राशि की गणना का चौथा चरण पूरा, अब तक 36 करोड़ निकले, सांवलिया सेठ के दान पात्र में चढ़ावा राशि की चार चरणों में गणना मंगलवार शाम तक पूरी हो गई. अगला चरण अगले बुधवार को होगा....

November 25, 2025 05:22 PM

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर शिखर पर फहराई धर्म ध्वजा...

November 25, 2025 03:58 PM

संविधान दिवस पर संगम विश्वविद्यालय में होगा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन...

November 25, 2025 03:55 PM

सांसद खेल महोत्सव में आठ प्रकार की खेल गतिविधियां होगी आयोजित - सांसद श्री गुप्ता...

November 25, 2025 01:44 PM

विधायक परिहार ने की स्व.भेरूलाल किलोरिया की स्मृति में 5 लाख की घोषणा

November 25, 2025 01:36 PM

26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ अल्टो कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार, रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...

November 25, 2025 01:23 PM

कुमावत समाज ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, छात्रावास हेतु भूखंड निरस्तीकरण पर कड़ा विरोध...

November 25, 2025 12:53 PM

विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर झांसी रानी सम्मान से राठौड़ का अभिनन्दन, बालिकाओं को शिक्षा दो, संस्कार दो, डर निकाल कर निडरता दो - लक्ष्मण सिंह राठौड़...

November 25, 2025 12:50 PM

चीताखेडा के श्री चन्द प्रभु जिनालय के शिखर कलश पर चढ़ाई वार्षिय धर्म ध्वजा....

November 25, 2025 12:27 PM

ओरेंज द वर्ल्ड के अन्तर्गत इनरव्हील ने किया छात्राओं को जागरूक....

November 25, 2025 11:03 AM

एसआईआर अभियान में नीमच जिले ने हांसिल की बड़ी उपलब्‍धी, जिले में 79.07 प्रतिशत ईम्‍युरेशन फार्म हुए डिजिटाईज्‍ड- जावद वि.स.82.49 प्रतिशत फार्म डिजिटाईज कर पहले स्‍थान पर, जिले में 4 लाख 89 हजार से अधिक फार्म डिजिटाइज किए गए...

November 25, 2025 10:30 AM

तहसीलदार श्री निगम ने विभिन्‍न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर, एस.आई.आर.कार्य की प्रगति का जायजा लिया...

November 25, 2025 10:29 AM