विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर झांसी रानी सम्मान से राठौड़ का अभिनन्दन, बालिकाओं को शिक्षा दो, संस्कार दो, डर निकाल कर निडरता दो - लक्ष्मण सिंह राठौड़...
Updated : November 25, 2025 12:50 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर आज मंगलवार को स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा द्वारा लाडो सेवा फाऊंडेशन भीलवाड़ा के संस्थापक लक्ष्मण सिंह राठौड़ का अभिनन्दन उन्हें " झांसी रानी सम्मान " भेंट कर स्थानीय गीता भवन सभागार में किया गया ! हर साल 25 नवम्बर को संयुक्त राष्ट्र महासभा UNO के आव्हान पर पूरे विश्व में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस " International Day for the Elimination of Violence Against Women मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकना और इस गंभीर समस्या के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। दो दशक बीते बीस वर्षों से भी बच्चियों व महिलाओं को आत्म रक्षा प्रशिक्षण दे रहे राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिकाओं को शिक्षा दो, संस्कार दो, उनके मन से डर निकाल कर निडरता दो ! महिलाओं को सुरक्षा देना केवल पुलिस का ही नहीं समाज का भी काम है ! लाडो सेवा फाऊंडेशन के माध्यम से हजारों बच्चियों व महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दे चुके एवं लगातार अपनी सेवाएं दे रहे राठौड़ ने कहा कि जहां नारी सुरक्षित है वहीं समाज विकसित हो सकता है ! उन्होंने कहा कि हमारे लाडो सेवा फाऊंडेशन का उद्देश्य ही यही है कि एक ऐसा भारत बनाएं जहां महिलाएं नीडर होकर जी सके !
इस अवसर पर स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के निदेशक डॉ अशोक सोडाणी ने यह प्रतिष्ठित " झांसी रानी सम्मान " भेंट करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान के माध्यम से हमारा यह छोटा सा प्रयास है कि जो भी व्यक्ति एवं संस्था समर्पित रूप से, निस्वार्थ भाव से महिला सुरक्षा एवं सम्मान हेतु कार्य कर रहे हैं, उनका अभिनंदन किया जाए ताकि समाज में अधिक से अधिक सकारात्मक कार्य करने को अन्य दूसरे लोग भी प्रेरित हो सके !
और खबरे
विधायक परिहार ने की स्व.भेरूलाल किलोरिया की स्मृति में 5 लाख की घोषणा
November 25, 2025 01:36 PM
26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ अल्टो कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार, रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
November 25, 2025 01:23 PM
कुमावत समाज ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, छात्रावास हेतु भूखंड निरस्तीकरण पर कड़ा विरोध...
November 25, 2025 12:53 PM
विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर झांसी रानी सम्मान से राठौड़ का अभिनन्दन, बालिकाओं को शिक्षा दो, संस्कार दो, डर निकाल कर निडरता दो - लक्ष्मण सिंह राठौड़...
November 25, 2025 12:50 PM
चीताखेडा के श्री चन्द प्रभु जिनालय के शिखर कलश पर चढ़ाई वार्षिय धर्म ध्वजा....
November 25, 2025 12:27 PM
ओरेंज द वर्ल्ड के अन्तर्गत इनरव्हील ने किया छात्राओं को जागरूक....
November 25, 2025 11:03 AM
एसआईआर अभियान में नीमच जिले ने हांसिल की बड़ी उपलब्धी, जिले में 79.07 प्रतिशत ईम्युरेशन फार्म हुए डिजिटाईज्ड- जावद वि.स.82.49 प्रतिशत फार्म डिजिटाईज कर पहले स्थान पर, जिले में 4 लाख 89 हजार से अधिक फार्म डिजिटाइज किए गए...
November 25, 2025 10:30 AM
तहसीलदार श्री निगम ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर, एस.आई.आर.कार्य की प्रगति का जायजा लिया...
November 25, 2025 10:29 AM
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 94 आवेदकों की सुनी समस्याएं..
November 25, 2025 10:29 AM
खिमला, नीमच में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान, 1920 मेगावाट की पम्प स्टोरेज परियोजना पर चल रहा है तेज गति से काम, मुख्यमंत्री ने अक्टूबर 2023 में किया था शिलान्यास...
November 25, 2025 10:28 AM
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश जोगा का 02 दिवसीय जिला नीमच भ्रमण, पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, पुलिस चोकियों का किया निरीक्षण....
November 25, 2025 10:05 AM
डंपर दुर्घटना में आदिवासी युवक की मौत के बाद चक्का जाम कर किया प्रदर्शन, प्रशासन की समझाइश के बाद खुला जाम...
November 25, 2025 08:14 AM
कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बूथ लेवल अधिकारी कुमारी नीलू गौड़, मातृ-वियोग के क्षणों में भी निभाया बूथ लेवल अधिकारी का दायित्व....
November 25, 2025 02:09 AM
डायल - 112 की त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई ने बचाया नागरिकों का जीवन....
November 25, 2025 02:06 AM
नीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, रात्रि मे कॉम्बिंग गश्त के दौरान 153 गैर जमानती वारंट तामील, मायनर एक्ट के अंतर्गत, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 18 प्रकरणों में की कार्यवाही....
November 25, 2025 02:04 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 25, 2025 02:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 25, 2025 01:59 AM
सर्वसमाज के हक अधिकारो के लिए करणी सेना परिवार 21 सूत्रीय मांगों को लेकर हरदा में करेगा जनक्रांति आंदोलन, 2 दिसम्बर को जनसम्पर्क हेतु जीवन सिंह शेरपुर आयेगे नीमच....
November 24, 2025 01:48 PM
बायोफोर्टीफाइड गेहूं की उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन..
November 24, 2025 11:51 AM