FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बूथ लेवल अधिकारी कुमारी नीलू गौड़, मातृ-वियोग के क्षणों में भी निभाया बूथ लेवल अधिकारी का दायित्व....

  Updated : November 25, 2025 02:09 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

लोकतांत्रिक प्रणाली के प्रति सच्ची निष्ठा, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण कैसा होता है, यह उदाहरण इंदौर जिले की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी और विक्रम अवार्ड प्राप्त कुमारी नीलू गौड़ ने पेश किया है। वर्तमान में वे वाणिज्यिक कर कार्यालय इंदौर में सहायक ग्रेड-III के पद पर कार्यरत हैं। निर्वाचन कार्यों के दौरान उन्हें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक इंदौर-5 के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) का दायित्व सौंपा गया है। नीलू गौड़ ने न केवल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में अपना नाम स्थापित किया है, बल्कि उन्होंने यह भी सिद्ध कर दिया कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, लगनशील और समर्पित बूथ लेवल अधिकारी भी हैं। कुमारी गौड़ ने जब BLO के रूप में कार्यभार ग्रहण किया, तब उनकी माताजी कैंसर की अंतिम अवस्था से जूझते हुए इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती थीं। परिवार पर संकट के बादल मंडरा रहे थे, लेकिन नीलू गौड़ ने अपने कर्तव्य से समझौता नहीं किया। दिनभर अपने दायित्वों का निर्वहन और अस्पताल में माताजी की देखभाल, दोनों मोर्चों पर वे अदम्य साहस के साथ डटी रहीं। वह सुबह से लेकर रात 9–10 बजे तक लगातार घर–घर जाकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य फॉर्म पहुँचाना, भरवाना, कलेक्ट करना और डिजिटाइजेशन कराना आदि कार्यों में जुटी रहीं। कुमारी गौड़ की लगन को देखकर सभी पर्यवेक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी प्रशंसा की है. डॉक्टरों ने उन्हें पहले ही सूचित कर दिया था कि उनकी माताजी अंतिम स्टेज पर हैं और किसी भी पल स्थिति गंभीर हो सकती है, परंतु कुमारी गौड़ ने इस भावनात्मक पीड़ा को भी अपनी जिम्मेदारी की राह में बाधा नहीं बनने दिया।

22 नवम्बर को आया सबसे दुखद पल, माताजी का निधन - कुमारी गौड़ के जीवन में 22 नवम्बर को सबसे दुखद पल आया, उनकी माताजी का निधन हो गया। अवर्णनीय पीड़ा के उस क्षण में भी उनका पहला विचार कर्तव्य था। सुबह 6 बजे उन्होंने रोते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर सूचित किया और कहा “सर, अभी माताजी के पार्थिव शरीर को अस्पताल से लाने में समय लगेगा… तब तक मैं मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के कार्य में करती रहूँगी और फॉर्म कलेक्ट करके घरों से लाती रहूँगी। उनकी बात सुनकर प्रशासनिक व निर्वाचन विभाग के अधिकारी भावुक हो उठे। मातृ-वियोग की पीड़ा के बीच भी अपने दायित्व को सर्वोपरि रखना, कुमारी गौड़ के अद्भुत संकल्प और श्रद्धा को दर्शाता है। आज तक वे 540 से अधिक मतदाताओं के घरों तक फॉर्म पहुँचा चुकी हैं और लगभग 125 से अधिक फॉर्म कलेक्ट कर डिजिटाइज़ भी कर चुकी हैं। यह उपलब्धि किसी भी बूथ लेवल अधिकारी के लिए प्रेरणादायक है।

कुमारी गौड़ - केवल एक खिलाड़ी नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा की मिसाल - कुमारी गौड़ का यह समर्पण हर सरकारी कर्मचारी, खिलाड़ी और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कर्तव्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले ऐसे कर्मयोद्धा राष्ट्र की लोकतांत्रिक प्रणाली की सच्ची ताकत है। जिला प्रशासन, निर्वाचन विभाग तथा सहयोगी अधिकारी उनकी हिम्मत, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

एसआईआर अभियान में नीमच जिले ने हांसिल की बड़ी उपलब्‍धी, जिले में 79.07 प्रतिशत ईम्‍युरेशन फार्म हुए डिजिटाईज्‍ड- जावद वि.स.82.49 प्रतिशत फार्म डिजिटाईज कर पहले स्‍थान पर, जिले में 4 लाख 89 हजार से अधिक फार्म डिजिटाइज किए गए...

November 25, 2025 10:30 AM

तहसीलदार श्री निगम ने विभिन्‍न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर, एस.आई.आर.कार्य की प्रगति का जायजा लिया...

November 25, 2025 10:29 AM

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 94 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं..

November 25, 2025 10:29 AM

खिमला, नीमच में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान, 1920 मेगावाट की पम्प स्टोरेज परियोजना पर चल रहा है तेज गति से काम, मुख्यमंत्री ने अक्टूबर 2023 में किया था शिलान्यास...

November 25, 2025 10:28 AM

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश जोगा का 02 दिवसीय जिला नीमच भ्रमण, पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, पुलिस चोकियों का किया निरीक्षण....

November 25, 2025 10:05 AM

डंपर की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत, परिजन व ग्रामीणों ने नीमच - सिंगोली मार्ग किया जाम, पुलिस प्रशासन मौके पर....

November 25, 2025 08:14 AM

कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बूथ लेवल अधिकारी कुमारी नीलू गौड़, मातृ-वियोग के क्षणों में भी निभाया बूथ लेवल अधिकारी का दायित्व....

November 25, 2025 02:09 AM

डायल - 112 की त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई ने बचाया नागरिकों का जीवन....

November 25, 2025 02:06 AM

नीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, रात्रि मे कॉम्बिंग गश्त के दौरान 153 गैर जमानती वारंट तामील, मायनर एक्ट के अंतर्गत, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 18 प्रकरणों में की कार्यवाही....

November 25, 2025 02:04 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 25, 2025 02:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 25, 2025 01:59 AM

सर्वसमाज के हक अधिकारो के लिए करणी सेना परिवार 21 सूत्रीय मांगों को लेकर हरदा में करेगा जनक्रांति आंदोलन, 2 दिसम्बर को जनसम्पर्क हेतु जीवन सिंह शेरपुर आयेगे नीमच....

November 24, 2025 01:48 PM

बायोफोर्टीफाइड गेहूं की उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन..

November 24, 2025 11:51 AM

तहसीलदार ने नीमच शहर में एस.आई.आर.कार्य का निरीक्षण किया....

November 24, 2025 11:49 AM

एस.आई.आर. अभियान में आई तेजी, नीमच जिले में 70.98 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, जावद विधानसभा शीर्ष पर, जिले में 4 लाख 39 हजार से अधिक फॉर्म डिजिटाइज किए गए...

November 24, 2025 11:47 AM

गोवंश तस्करी के मामले में 12 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार....

November 24, 2025 11:44 AM

नीमच बना सौर ऊर्जा उत्पादन में प्रदेश का अग्रणी जिला, सिंगोली परियोजना से प्रदेश में हरित ऊर्जा उत्पादन को मिली नई गति, प्रदेश में 30% से अधिक हरित ऊर्जा उत्पादन, देश के हरित ऊर्जा लक्ष्य में बड़ा योगदान....

November 24, 2025 02:29 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 24, 2025 02:20 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 24, 2025 02:18 AM