एस.आई.आर. अभियान में आई तेजी, नीमच जिले में 70.98 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, जावद विधानसभा शीर्ष पर, जिले में 4 लाख 39 हजार से अधिक फॉर्म डिजिटाइज किए गए...
Updated : November 24, 2025 11:47 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में नीमच जिले ने विशेष गहन पुनरीक्षण में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले ने कुल 70.98 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर, इस अभियान को सफल बनाया है। मतदान प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी और पारदर्शी कदम उठाने के लिए, जिलेभर में 745 बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही हैं। पुनरीक्षण के दौरान गणना फॉर्म (ईएफ) वितरण से लेकर डिजिटाइजेशन तक, प्रत्येक स्तर पर संतोषजनक प्रदर्शन दर्ज किया गया है।अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.एस.कलेश ने बताया, कि सोमवार सुबह प्रात: 10 बजे तक की स्थिति में नीमच जिले में कुल 6 लाख 19 हजार 141 मतदाताओं में से 4 लाख 39 हजार 654 मतदाताओं के इम्युरेशन फार्म डिजिटाईज्ड किए जा चुके है, जो कि 70.98 प्रतिशत है। नीमच जिले की विधानसभा क्षेत्र मनासा में कुल 203128 मतदाताओं में से 145252 गणना फॉर्मो का डिजिटाइजेशन पूरा किया गया है, जो 71.51 प्रतिशत की सफलता दर्शाता है। जावद विधानसभा ने जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यहां 183826 मतदाताओं में से 136930 फॉर्मो का डिजिटाइजेशन किया गया है। यहॉं 74.49 प्रतिशत की सफलता के साथ जिले का सर्वोच्च प्रदर्शन रहा। नीमच विधानसभा में 232887 मतदाताओं में से 157468 फॉर्म डिजिटाइज कर, 67.73 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया गया है कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी बीएलओ को बधाई देते हुए कहा, कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होने ने शेष बचे डिजिटाइजेशन कार्य को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मतदाता सूची अद्यतन और शुद्धिकरण की प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो सके।
और खबरे
तहसीलदार ने नीमच शहर में एस.आई.आर.कार्य का निरीक्षण किया....
November 24, 2025 11:49 AM
एस.आई.आर. अभियान में आई तेजी, नीमच जिले में 70.98 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, जावद विधानसभा शीर्ष पर, जिले में 4 लाख 39 हजार से अधिक फॉर्म डिजिटाइज किए गए...
November 24, 2025 11:47 AM
गोवंश तस्करी के मामले में 12 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार....
November 24, 2025 11:44 AM
नीमच बना सौर ऊर्जा उत्पादन में प्रदेश का अग्रणी जिला, सिंगोली परियोजना से प्रदेश में हरित ऊर्जा उत्पादन को मिली नई गति, प्रदेश में 30% से अधिक हरित ऊर्जा उत्पादन, देश के हरित ऊर्जा लक्ष्य में बड़ा योगदान....
November 24, 2025 02:29 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 24, 2025 02:20 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 24, 2025 02:18 AM
नीमच के चार सटोरियो को पुलिस ने रात्रि को कार में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया, 2.38 लाख रुपए नकदी व 6 लाख रुपए का हिसाब किताब जप्त किया....
November 23, 2025 04:38 PM
पुशपति नाथ मेला परिसर में जुआ खेलते 09 जुआरियोँ को पकडने में मिली सफलता...
November 23, 2025 03:37 PM
सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 11 में से 9 महिला बीएलओ ने किया शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण....
November 23, 2025 03:24 PM
प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राजपूत ने किया जिला जेल का निरीक्षण
November 23, 2025 03:22 PM
प्रतापपूरा को मिला नई पंचायत का दर्जा, ग्रामीणों में खुशी की लहर.…
November 23, 2025 03:20 PM
बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, कोई जनहानि नही....
November 23, 2025 03:18 PM
अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, फव्वारा चौक पर शव रखकर किया चक्काजाम....
November 23, 2025 03:06 PM
ग्राम झातला आयोजित होने वाले द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर धाकड़ समाज की बैठक संपन्न, समाजहित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय....
November 23, 2025 02:53 PM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मल्हारगढ़ विधानसभा के 6 बीएलओ को एसआईआर कार्य की शत प्रतिशत उपलब्धि पर किया सम्मानित
November 23, 2025 09:32 AM
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत रामपुरा पुलिस द्वारा एक गुमशुदा पुरुष को अपने परिवार से मिलाया...
November 23, 2025 05:04 AM
जाजू कन्या महाविद्यालय की होनहार छात्रा हर्षिता बोरीवाल का चयन...
November 23, 2025 04:59 AM
जाजू कॉलेज की समाज कार्य विभाग की छात्राओं ने किया हेमंत मूकबधिर विद्यालय और वृद्धा आश्रम का सामूहिक भ्रमण....
November 23, 2025 04:58 AM
गणना पत्रक भरने के लिए आवश्यक नहीं किसी भी प्रकार का ओटीपी, सीईओ श्री संजीव कुमार झा ने किया मतदाताओं को सतर्क....
November 23, 2025 02:29 AM