जाजू कॉलेज की समाज कार्य विभाग की छात्राओं ने किया हेमंत मूकबधिर विद्यालय और वृद्धा आश्रम का सामूहिक भ्रमण....
Updated : November 23, 2025 04:58 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच । श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के समाज कार्य विभाग की लगभग 30 छात्राओं के दल ने उनकी कक्षा शिक्षिका श्रीमती संगीता शर्मा व श्रीमती सिमरन खान के मार्गदर्शन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत संचालित हेमंत मुकबधिर व मानसिक विकलांग विद्यालय वृद्धाश्रम की संस्थाओं में सूक्ष्मतापूर्वक गतिविधियों का अवलोकन किया महाविद्यालय की छात्राएं प्राचार्य महोदया डॉ. प्रतिभा कालानी मैडम की अनुमति प्राप्त कर अपनी शिक्षिकाओं की अगुवाई में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में अपनी सर्वप्रथम उपस्थिति दर्ज करवाई व इसके पश्चात संस्था पर्यवेक्षक श्रीमती खुमान कुमार भारद्वाज व मुकेश शर्मा द्वारा बड़ी ही सूक्ष्मता से छात्राओं को संस्थाओं की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया तथा छात्राओं को प्रेरित किया कि समाज में जिन बालक बालिकाओं को हम पागल या मानसिक विकलांग की श्रेणी में मानते हैं वास्तव में यह बालक बालिकाएं सामान्य बालको से ज्यादा बुद्धिमान व चतुर होते हैं बस आवश्यकता है तो हमें सिर्फ इन्हें विशेष मानने की क्योंकि हम आत्मविश्वास के माध्यम से इन्हें जीवन को जीने के लिए प्रेरित करते हैं तो यह बालक बालिकाएं भी हम जैसा सामान्य जीवन यापन कर सकते हैं संस्था में दृष्टि बाधित व सुनने मे असमर्थ बोलने में असमर्थ छात्र छात्राओं के शिक्षण की विशिष्ट व्यवस्थाओं के अलावा शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि भोजन, हॉस्टल, मनोरंजनात्मक इत्यादि विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मैडम खुमान कुंवर द्वारा प्रदान की गई छात्राओं द्वारा बच्चों से साइन लैंग्वेज के माध्यम से प्रश्न उत्तर भी पूछे गए जिसमें श्री मुकेश जी शर्मा ने बच्चों की मदद की इसी क्रम में छात्राओं का दल वृद्धाश्रम परिसर में पहुंचा और वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धजनों से मिलकर बातचीत के माध्यम से अपने और उनके विचारों का आदान-प्रदान किया छात्रों का दल वृद्धो का जीवन के इस पड़ाव पर देखा जब बुजुर्ग लोगों को अपना घर छोड़ मजबूरन यहां शरण लेनी पड़ती है काफी विचलित हुआ परंतु वृद्धो की आत्म संतुष्टि तथा शासन द्वारा वृद्धाश्रम में उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने वह मानसिक शांति के लिए प्रयास व व्यवस्थाएं जो उन्हें इस संस्था के माध्यम से प्राप्त हो रही है उन्हें देखकर एक शांति भी प्राप्त हुई महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ प्रतिभा कॉलोनी जो हमेशा सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर अपनी अहम भूमिका निभाते हैं छात्राओं को इसी प्रकार समाज कार्य के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया व समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि वर्मा मैडम ने छात्राओं को और अधिक मेहनत करने का संदेश दिया।
और खबरे
जाजू कन्या महाविद्यालय की होनहार छात्रा हर्षिता बोरीवाल का चयन...
November 23, 2025 04:59 AM
जाजू कॉलेज की समाज कार्य विभाग की छात्राओं ने किया हेमंत मूकबधिर विद्यालय और वृद्धा आश्रम का सामूहिक भ्रमण....
November 23, 2025 04:58 AM
गणना पत्रक भरने के लिए आवश्यक नहीं किसी भी प्रकार का ओटीपी, सीईओ श्री संजीव कुमार झा ने किया मतदाताओं को सतर्क....
November 23, 2025 02:29 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 23, 2025 02:27 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 23, 2025 02:26 AM
ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्कुलोें एवं कालेजों में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन...
November 22, 2025 02:38 PM
मनासा में माधवम हॉस्पिटल का वर्चुअल किया शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व मंत्री पटेल रहे उपस्थित...
November 22, 2025 02:20 PM
बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता, 8 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट प्रकरण के 2 स्थाई वारंटी जिसमें एक थाना बघाना के रंगदारी अपराध में फरार को गिरफ्तार करने में बघाना पुलिस को मिली सफलता...
November 22, 2025 02:01 PM
माली ने जताया निर्माण डीएलसी बढ़ाने का विरोध...
November 22, 2025 01:41 PM
बरूखेड़ा में वीर तेजाजी महाराज का खेल संपन्न, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति....
November 22, 2025 01:37 PM
विशाल आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर कल से....
November 22, 2025 01:36 PM
श्रम संहिताओं का नोटिफिकेशन देश के मेहनतकश अवाम के साथ धोखा, ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मोर्चा 26 नवंबर को समूचे देश में करेगा जंगी प्रदर्शन....
November 22, 2025 01:30 PM
एम.डी.एम.ए. पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....
November 22, 2025 12:59 PM
लेन ड्राइविंग सिस्टम अभियान, नियमों के उल्लंघन पर किए 89 चालान, 44 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला....
November 22, 2025 12:57 PM
स्व. हरीश आंजना की 16 वीं पुण्य स्मृति पर विशाल रक्तदान शिविर सम्पन्न, 670 यूनिट रक्तदान, युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह, मानव सेवा को समर्पित आयोजन.....
November 22, 2025 12:56 PM
तारापुर की हस्तकला ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया नीमच का मान- एक भारत, श्रेष्ठ भारत...
November 22, 2025 11:37 AM
सरवानिया पुलिस को 15 वर्ष की नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली सफलता....
November 22, 2025 11:25 AM
कलेक्टर चंद्रा ने एसआईआर कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण, बीएलओ को सभी मतदाताओं के ईम्युरेशन फॉर्म संग्रहित कर बीएलओ एप पर तेजी से अपलोड करने के निर्देश दिए...
November 22, 2025 09:39 AM
चोरी के ट्रक का खरीददार गिरफ्तार....
November 22, 2025 06:57 AM