FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

माली ने जताया निर्माण डीएलसी बढ़ाने का विरोध...

  Updated : November 22, 2025 01:41 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  सामाजिक

भीलवाड़ा :- राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही आरसीसी निर्मित पक्के मकानों व फ्लेटों की डीएलसी रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी की हैं। निर्माण डीएलसी की दरों में एक साथ 50 प्रतिशत बढ़ोतरी को लेकर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने विरोध दर्ज कराते हुए राज्य सरकार के निर्णय को गलत बताया। उन्होंने बताया कि आम आदमी जो मकान व फ्लेट खरीदना चाहते हैं उन पर निर्माण डीएलसी दरें बढ़ाने से दोहरी मार पड़ेगी। एक तरफ केंद्र सरकार प्रत्येक परिवार को घर मुहैया कराने के लिए रियायतें दे रही हैं दूसरी तरफ निर्माण डीएलसी रेट में 50 प्रतिशत से भी अधिक वृद्धि आम आदमी की जेब पर भारी पड़ेगी। वहीं माली ने राज्य सरकार से डीएलसी दरें बढ़ाने के निर्णय पर पुर्नविचार करने की मांग के साथ कहा कि आज भी कोई भी सरकारी हो या प्राइवेट कहीं पर भी 1800 रुपए की लागत का निर्माण नहीं किया जा रहा है। आज भी अधिकतम निर्माण के लागत हजार से ₹1200 तक की ही आती है। और सरकारी टेंडर भी ईसी रेट में या इससे भी कम लगाये जा रहे हैं, तो फिर अचानक एक साथ 1800 सो रुपए डीएलसी करने का राज्य सरकार द्वारा लिया गया निर्णय उचित नहीं है। माली ने यह भी कहा कि एक साल में दो बार पहले ही जमीन व प्लाटों की डीएलसी दरें राज्य सरकार बढ़ा चुकी है। अब निर्माण डीएलसी बढ़ाना सीधे-सीधे जनता की जेब काटने जैसा है। प्रदेश और देश की जनता पहले ही महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से परेशान है। हर चीज महंगी हो चुकी है। अब डीएलसी दरें बढ़ने से मकान, दुकान, फ्लैट खरीदना आम आदमी के लिए महंगा हो गया है। राज्य सरकार द्वारा निर्माण (मकान) डीएलसी के साथ व्यावसायिक और औद्योगिक शेड की रेट बढ़ाने को लेकर आम जन में भी भारी रोष व्याप्त है
पहले और अब में अंतर - जैसा कि पहले 1000 फीट निर्मित मकान की रजिस्ट्री 1200 रुपये फिट के हिसाब से कराने पर 8 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन फीस से 96,000 रूपये लगते थे, अब उसी 1000 फीट निर्मित मकान की रजिस्ट्री कराने पर 1,44,000 हजार रूपये देने होंगे, जो कि किसी भी हाल में व्यवहारिक नहीं है।
राज्य सरकार की दोहरी नीति - सरकार द्वारा जब कोई भी सिविल (निर्माण) कार्य का टेंडर दिया जाता है तो वह 800 से ₹1000 के बीच ही रहता है। और इस रेट के अंदर वर्तमान में भी सरकार के कई कार्य चल रहे हैं जब सरकार ठेकेदारों को हजार 800 रुपए से ज्यादा निर्माण लागत नहीं मानती तो फिर यह 1800 सो रुपए आम आदमी से निर्माण रजिस्ट्री चार्ज करना सरकार की दोहरी नीति है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मनासा में माधवम हॉस्पिटल का वर्चुअल किया शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व मंत्री पटेल रहे उपस्थित...

November 22, 2025 02:20 PM

बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता, 8 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट प्रकरण के 2 स्थाई वारंटी जिसमें एक थाना बघाना के रंगदारी अपराध में फरार को गिरफ्तार करने में बघाना पुलिस को मिली सफलता...

November 22, 2025 02:01 PM

माली ने जताया निर्माण डीएलसी बढ़ाने का विरोध...

November 22, 2025 01:41 PM

बरूखेड़ा में वीर तेजाजी महाराज का खेल संपन्न, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति....

November 22, 2025 01:37 PM

विशाल आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर कल से....

November 22, 2025 01:36 PM

श्रम संहिताओं का नोटिफिकेशन देश के मेहनतकश अवाम के साथ धोखा, ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मोर्चा 26 नवंबर को समूचे देश में करेगा जंगी प्रदर्शन....

November 22, 2025 01:30 PM

एम.डी.एम.ए. पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....

November 22, 2025 12:59 PM

लेन ड्राइविंग सिस्टम अभियान, नियमों के उल्लंघन पर किए 89 चालान, 44 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला....

November 22, 2025 12:57 PM

स्व. हरीश आंजना की 16 वीं पुण्य स्मृति पर विशाल रक्तदान शिविर सम्पन्न, 670 यूनिट रक्तदान, युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह, मानव सेवा को समर्पित आयोजन.....

November 22, 2025 12:56 PM

तारापुर की हस्तकला ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया नीमच का मान- एक भारत, श्रेष्ठ भारत...

November 22, 2025 11:37 AM

सरवानिया पुलिस को 15 वर्ष की नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली सफलता....

November 22, 2025 11:25 AM

कलेक्टर चंद्रा ने एसआईआर कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण, बीएलओ को सभी मतदाताओं के ईम्युरेशन फॉर्म संग्रहित कर बीएलओ एप पर तेजी से अपलोड करने के निर्देश दिए...

November 22, 2025 09:39 AM

चोरी के ट्रक का खरीददार गिरफ्तार....

November 22, 2025 06:57 AM

मध्यप्रदेश पुलिस परिवहन शोध संस्थान द्वारा वाहन बीमा संबंधी एडवाइजरी जारी....

November 22, 2025 03:25 AM

डायल -112 के त्वरित सीपीआर से सड़क किनारे अचेत पड़े व्यक्ति को मिला नया जीवन.....

November 22, 2025 03:19 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 22, 2025 03:18 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 22, 2025 03:17 AM

श्रीसांवलिया जी भंडार की गिनती 20 करोड़ पारः काउंटिंग के दूसरे राउंड में निकले 8 करोड़ 54 लाख, सोने-चांदी की गिनती बाकी..

November 21, 2025 03:00 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा द्वारा शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओं सम्‍मानित...

November 21, 2025 02:17 PM