डायल -112 के त्वरित सीपीआर से सड़क किनारे अचेत पड़े व्यक्ति को मिला नया जीवन.....
Updated : November 22, 2025 03:19 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मध्यप्रदेश पुलिस की डायल -112 सेवा अब केवल आपातकालीन कॉल रिस्पॉन्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा, त्वरित सहायता और जीवन रक्षा का भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है। सड़क दुर्घटनाओं, हृदय गति रुकने जैसी गंभीर चिकित्सा आपात स्थितियों में जनता को समय पर सहायता उपलब्ध कराना आज की प्रमुख आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से डायल-112 के “फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स” को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वैज्ञानिक एवं उन्नत जीवनरक्षक तकनीकों - विशेषकर सीपीआर का प्रशिक्षण प्रदेश के सभी जिलों में प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे घटनास्थल पर ही तत्काल प्रभावी प्राथमिक उपचार दे सकें। इसी प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में हार्ट अटैक से गिरे स्कूटी सवार व्यक्ति को डायल-112 टीम ने समय रहते सीपीआर देकर जीवन बचाया जा सका। 20 नवंबर 2025 की शाम लगभग 6:10 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल–112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टीटी नगर क्षेत्र में एक स्कूटी सवार व्यक्ति अचानक सड़क किनारे गिर पड़ा है और अचेत अवस्था में है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम द्वारा क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। कुछ ही मिनटों में डायल-112 की एफआरव्ही टीम मौके पर पहुँची। टीम ने पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे गिरा हुआ है। व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। आसपास उपस्थित लोगों ने भी बताया कि व्यक्ति स्कूटी से अचानक गिर पड़ा और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एफआरव्ही स्टाफ ने बिना देर किए सीपीआर देना शुरू किया। कुछ ही मिनटों की सतर्कता और निरंतर प्रयासों से व्यक्ति की धड़कनें सामान्य हुईं। इसी दौरान पीड़ित के परिजन भी घटनास्थल पर पहुँच गए, जिन्हें डायल-112 टीम ने स्थिति से अवगत कराया। डायल-112 कर्मचारियों ने पीड़ित को परिजन के साथ तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
और खबरे
डायल -112 के त्वरित सीपीआर से सड़क किनारे अचेत पड़े व्यक्ति को मिला नया जीवन.....
November 22, 2025 03:19 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 22, 2025 03:18 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 22, 2025 03:17 AM
श्रीसांवलिया जी भंडार की गिनती 20 करोड़ पारः काउंटिंग के दूसरे राउंड में निकले 8 करोड़ 54 लाख, सोने-चांदी की गिनती बाकी..
November 21, 2025 03:00 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा द्वारा शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओं सम्मानित...
November 21, 2025 02:17 PM
जिले के सभी बीएलओं 26 नवंबर तक शतप्रतिशत ईम्युरेशन फार्म बीएलओं एप पर डिजिटाईज्ड करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की एस.आई.आर. कार्य की प्रगति की समीक्षा....
November 21, 2025 02:17 PM
तहसीलदार मनासा ने ग्राम कचौली में एस.आई.आर.कार्य का निरीक्षण किया...
November 21, 2025 02:16 PM
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा कल मनासा आंएगे....
November 21, 2025 02:15 PM
खाद्य सुरक्षा टीम ने नीमच में 3 फर्मों की आकस्मिक जांच की, खाद्य पदार्थों के 13 नमूने लिए....
November 21, 2025 02:15 PM
क्रामक के विरूद्ध 15 दिवस के सिविल जेल की कार्यवाही जेल वांरट जारी...
November 21, 2025 02:14 PM
कस्बा बिछोर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद....
November 21, 2025 02:03 PM
विज्ञान के छात्रों का कुंभलगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण, कुंभलगढ़ में वन संपदा और जैव विविधता का अध्ययन....
November 21, 2025 12:36 PM
कस्बा बिछोर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद....
November 21, 2025 12:34 PM
लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 31 चालान बना 15 हजार से अधिक जुर्माना किया....
November 21, 2025 12:31 PM
दिन दहाड़े चोरी की घटना के 29 दिन बाद भी पुलिस के चंगुल से दूर है शातिर बदमाश...
November 21, 2025 12:00 PM
रंभावली में 13 दिसंबर को भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का त्रिदिवसीय जन्म कल्याणक (पौष दशमी मेला) महोत्सव को लेकर बैठक संपन्न हुई....
November 21, 2025 11:59 AM
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत बघाना पुलिस द्वारा एक गुमशुदा महिला को अपने परिवार से मिलाने में मिली सफलता....
November 21, 2025 10:05 AM
शासकीय महाविद्यालय जीरन में मनाया गया कौमी एकता दिवस...
November 21, 2025 04:54 AM
स्व.श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान ने पत्रकार खान का किया सम्मान, उत्कृष्ट पत्रकारिता को निरंतर मिलना चाहिए सम्बल - खान, हर दो माह में दो पत्रकारों का होगा सम्मान - डॉ. सोडाणी...
November 21, 2025 04:45 AM