FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

श्रीसांवलिया जी भंडार की गिनती 20 करोड़ पारः काउंटिंग के दूसरे राउंड में निकले 8 करोड़ 54 लाख, सोने-चांदी की गिनती बाकी..

  Updated : November 21, 2025 03:00 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  धार्मिक

चितौड़गढ़ :- मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर में भंडार के रुपयों की गिनती का काम लगातार जारी है। आज शुक्रवार को दूसरे राउंड की काउंटिंग हुई, जिसमें 8 करोड़ 54 लाख रुपयों की प्राप्ति हुई है। अब कुल 20 करोड़ 89 लाख रुपयों की गिनती हो चुकी है। इससे पहले मंदिर का भंडार 19 नवंबर को खोला गया था और पहले ही दिन बड़ी मात्रा में चढ़ावे की गिनती की गई थी। पहले राउंड में कुल 12 करोड़ 35 लाख रुपए निकले थे। भंडार की राशि की गिनती 20 करोड़ पार पहुंची. मंदिर मंडल की CEO प्रभा गौतम ने बताया कि 20 नवंबर को अमावस्या होने के कारण काउंटिंग का काम रोक दिया गया। अब शुक्रवार को राजभोग आरती के बाद फिर से गिनती शुरू की गई, जो शाम तक चली। दूसरे राउंड की गिनती में इस बार 8 करोड़ 54 लाख रुपए निकले हैं। इसके साथ ही अब तक मंदिर के भंडार से कुल 20 करोड़ 89 लाख रुपए की राशि गिनी जा चुकी है।
यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि काउंटिंग अभी भी बाकी है। इसके अलावा सोना-चांदी का तौल अभी बाकी है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि चढ़ावे की गिनती पूरी करने में अभी समय लगेगा, क्योंकि हर दान-दक्षिणा को सावधानी से खोलकर अलग-अलग बोरियों में रखा जाता है। पहले हाथों से फिर मशीनों की मदद से नोट गिने जाते हैं। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा रहा है। गिनती के दौरान स्थल पर पुलिस बल भी तैनात रहता है। शनिवार को फिर से काउंटिंग शुरू होगी। सांवलिया जी पर लोगों की आस्था साल-दर-साल बढ़ रही है, जिसका असर चढ़ावे की बढ़ती राशि में साफ दिखाई देता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

डायल -112 के त्वरित सीपीआर से सड़क किनारे अचेत पड़े व्यक्ति को मिला नया जीवन.....

November 22, 2025 03:19 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 22, 2025 03:18 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 22, 2025 03:17 AM

श्रीसांवलिया जी भंडार की गिनती 20 करोड़ पारः काउंटिंग के दूसरे राउंड में निकले 8 करोड़ 54 लाख, सोने-चांदी की गिनती बाकी..

November 21, 2025 03:00 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा द्वारा शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओं सम्‍मानित...

November 21, 2025 02:17 PM

जिले के सभी बीएलओं 26 नवंबर तक शतप्रतिशत ईम्‍युरेशन फार्म बीएलओं एप पर डिजिटाईज्‍ड करें - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने की एस.आई.आर. कार्य की प्रगति की समीक्षा....

November 21, 2025 02:17 PM

तहसीलदार मनासा ने ग्राम कचौली में एस.आई.आर.कार्य का निरीक्षण किया...

November 21, 2025 02:16 PM

उपमुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा कल मनासा आंएगे....

November 21, 2025 02:15 PM

खाद्य सुरक्षा टीम ने नीमच में 3 फर्मों की आकस्मिक जांच की, खाद्य पदार्थों के 13 नमूने लिए....

November 21, 2025 02:15 PM

क्रामक के विरूद्ध 15 दिवस के सिविल जेल की कार्यवाही जेल वांरट जारी...

November 21, 2025 02:14 PM

कस्बा बिछोर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद....

November 21, 2025 02:03 PM

विज्ञान के छात्रों का कुंभलगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण, कुंभलगढ़ में वन संपदा और जैव विविधता का अध्ययन....

November 21, 2025 12:36 PM

कस्बा बिछोर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद....

November 21, 2025 12:34 PM

लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 31 चालान बना 15 हजार से अधिक जुर्माना किया....

November 21, 2025 12:31 PM

दिन दहाड़े चोरी की घटना के 29 दिन बाद भी पुलिस के चंगुल से दूर है शातिर बदमाश...

November 21, 2025 12:00 PM

रंभावली में 13 दिसंबर को भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का त्रिदिवसीय जन्म कल्याणक (पौष दशमी मेला) महोत्सव को लेकर बैठक संपन्न हुई....

November 21, 2025 11:59 AM

ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत बघाना पुलिस द्वारा एक गुमशुदा महिला को अपने परिवार से मिलाने में मिली सफलता....

November 21, 2025 10:05 AM

शासकीय महाविद्यालय जीरन में मनाया गया कौमी एकता दिवस...

November 21, 2025 04:54 AM

स्व.श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान ने पत्रकार खान का किया सम्मान, उत्कृष्ट पत्रकारिता को निरंतर मिलना चाहिए सम्बल - खान, हर दो माह में दो पत्रकारों का होगा सम्मान - डॉ. सोडाणी...

November 21, 2025 04:45 AM