विज्ञान के छात्रों का कुंभलगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण, कुंभलगढ़ में वन संपदा और जैव विविधता का अध्ययन....
Updated : November 21, 2025 12:36 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
आयोजन
भीलवाड़ा :- संगम यूनिवर्सिटी, भीलवाड़ा के बी.एससी. तथा एम.एससी. संकायों के कुल 35 विद्यार्थियों का कुंभलगढ़ क्षेत्र में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में डीन-इंचार्ज डॉ. गुणमाला गुगलिया, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. रीना मोदी तथा जयंत शर्मा ने सहभागिता की। इस संपूर्ण शैक्षणिक यात्रा का नेतृत्व डॉ. शाहदाब हुसैनद्वारा किया गया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सबसे पहले आसपास के वन क्षेत्र का अवलोकन किया, जहाँ उन्हें विभिन्न वनस्पतियों, जंगली पौधों एवं औषधीय पौधों के महत्व व उपयोगिता की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से जैव विविधता संरक्षण और स्थानीय वनस्पतियों की पारिस्थितिकी को समझा। डॉ. हुसैन ने यह भी समझाया कि पौधों का संग्रहण करते समय नैतिक और वैज्ञानिक विधि अपनाना अत्यंत जरूरी है—जैसे कि पौधे की केवल आवश्यक भाग का नमूना लेना, जड़ों को अनावश्यक रूप से न खोदना, परिपक्व पत्तियों/फूलों का चयन करना तथा संग्रहित नमूनों को सही लेबलिंग और प्रेसिंग तकनीक से हर्बेरियम के लिए तैयार करना।उन्होंने पौध संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि जंगली पौधे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं—ये जल, मिट्टी और जैव विविधता को संतुलित रखते हैं।इसके बाद विद्यार्थियों ने कुंभलगढ़ क्षेत्र स्थित फिश पॉइंट का निरीक्षण किया। यहाँ डॉ. मनोज जोशी द्वारा मछलियों के जीवन चक्र, प्रजनन प्रक्रियाओं और जल पारिस्थितिकी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। विद्यार्थियों ने जलीय जीवों के संरक्षण तथा उनके पर्यावरणीय महत्व को विस्तार से समझा।इस अवसर पर डीन-इंचार्ज डॉ. गुणमाला गुगलिया ने शैक्षणिक भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की फील्ड विज़िट विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाती हैं और उन्हें शोध एवं पर्यावरण संरक्षण की ओर प्रेरित करती हैं। समापन में विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। संगम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यह शैक्षणिक यात्रा विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ, पर्यावरणीय जागरूकता और व्यवहारिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।
और खबरे
कलेक्टर श्री चंद्रा द्वारा शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओं सम्मानित...
November 21, 2025 02:17 PM
जिले के सभी बीएलओं 26 नवंबर तक शतप्रतिशत ईम्युरेशन फार्म बीएलओं एप पर डिजिटाईज्ड करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की एस.आई.आर. कार्य की प्रगति की समीक्षा....
November 21, 2025 02:17 PM
तहसीलदार मनासा ने ग्राम कचौली में एस.आई.आर.कार्य का निरीक्षण किया...
November 21, 2025 02:16 PM
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा कल मनासा आंएगे....
November 21, 2025 02:15 PM
खाद्य सुरक्षा टीम ने नीमच में 3 फर्मों की आकस्मिक जांच की, खाद्य पदार्थों के 13 नमूने लिए....
November 21, 2025 02:15 PM
क्रामक के विरूद्ध 15 दिवस के सिविल जेल की कार्यवाही जेल वांरट जारी...
November 21, 2025 02:14 PM
कस्बा बिछोर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद....
November 21, 2025 02:03 PM
विज्ञान के छात्रों का कुंभलगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण, कुंभलगढ़ में वन संपदा और जैव विविधता का अध्ययन....
November 21, 2025 12:36 PM
कस्बा बिछोर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद....
November 21, 2025 12:34 PM
लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 31 चालान बना 15 हजार से अधिक जुर्माना किया....
November 21, 2025 12:31 PM
दिन दहाड़े चोरी की घटना के 29 दिन बाद भी पुलिस के चंगुल से दूर है शातिर बदमाश...
November 21, 2025 12:00 PM
रंभावली में 13 दिसंबर को भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का त्रिदिवसीय जन्म कल्याणक (पौष दशमी मेला) महोत्सव को लेकर बैठक संपन्न हुई....
November 21, 2025 11:59 AM
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत बघाना पुलिस द्वारा एक गुमशुदा महिला को अपने परिवार से मिलाने में मिली सफलता....
November 21, 2025 10:05 AM
शासकीय महाविद्यालय जीरन में मनाया गया कौमी एकता दिवस...
November 21, 2025 04:54 AM
स्व.श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान ने पत्रकार खान का किया सम्मान, उत्कृष्ट पत्रकारिता को निरंतर मिलना चाहिए सम्बल - खान, हर दो माह में दो पत्रकारों का होगा सम्मान - डॉ. सोडाणी...
November 21, 2025 04:45 AM
चीता परियोजना के अभूतपूर्व परिणाम, चीतों की संख्या बढ़कर हुई 32, मध्यप्रदेश में लौटा एशिया का गौरव...
November 21, 2025 03:08 AM
प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा आवासीय भूमि का पट्टा, अभियान की हुई शुरूआत...
November 21, 2025 02:56 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 21, 2025 02:48 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 21, 2025 02:45 AM