FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्कुलोें एवं कालेजों में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन...

  Updated : November 22, 2025 02:38 PM

बबलु माली

  प्रशासनिक

नीमच :- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में दिनांक 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक “ऑपरेशन मुस्कान” विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश के साथ-साथ बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का संचालन करना है। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित स्कुलों एवं कालेजों में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्रों को गुड टच-बैड टच की पहचान, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन सेवाओं की जानकारी (डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930) से संबंधित जानकारी दिये जाने संबंधी निर्देश दिये गये है।
“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नीमच पुलिस थाना नीमच केंट अन्तर्गत पुलिस द्वारा ज्ञानोदय इन्टरनेशनल स्कुल कनावटी नीमच, पुलिस थाना बघाना अन्तर्गत पी.एम.श्री शासकीय कन्या विघालय बघाना, पुलिस थाना जावद स्थित सीएम राईस स्कुल चौकी सरवानिया महाराज, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय जावद, ओसियन स्कुल सरवानिया महाराज, पुलिस थाना रतनगढ स्थित एमराल्ड ऐकेडमी चौकी डीकेन, सुप्रीम विघालय रतनगढ़, शासकीय हाई स्कुल रामपुरा में जागरूकता कार्यक्रमोें का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच की पहचान, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन सेवाओं (डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930) एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस टीम द्वारा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस, परिजनों या शिक्षकों को देने संबंधी समझाईश दी गई। उक्त कार्यक्रमों के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री रोहित राठौर, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री निकीता सिंह सहित संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राए तथा स्कुल स्टॉफ उपस्थित रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 23, 2025 02:27 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 23, 2025 02:26 AM

ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्कुलोें एवं कालेजों में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन...

November 22, 2025 02:38 PM

मनासा में माधवम हॉस्पिटल का वर्चुअल किया शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व मंत्री पटेल रहे उपस्थित...

November 22, 2025 02:20 PM

बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता, 8 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट प्रकरण के 2 स्थाई वारंटी जिसमें एक थाना बघाना के रंगदारी अपराध में फरार को गिरफ्तार करने में बघाना पुलिस को मिली सफलता...

November 22, 2025 02:01 PM

माली ने जताया निर्माण डीएलसी बढ़ाने का विरोध...

November 22, 2025 01:41 PM

बरूखेड़ा में वीर तेजाजी महाराज का खेल संपन्न, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति....

November 22, 2025 01:37 PM

विशाल आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर कल से....

November 22, 2025 01:36 PM

श्रम संहिताओं का नोटिफिकेशन देश के मेहनतकश अवाम के साथ धोखा, ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मोर्चा 26 नवंबर को समूचे देश में करेगा जंगी प्रदर्शन....

November 22, 2025 01:30 PM

एम.डी.एम.ए. पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....

November 22, 2025 12:59 PM

लेन ड्राइविंग सिस्टम अभियान, नियमों के उल्लंघन पर किए 89 चालान, 44 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला....

November 22, 2025 12:57 PM

स्व. हरीश आंजना की 16 वीं पुण्य स्मृति पर विशाल रक्तदान शिविर सम्पन्न, 670 यूनिट रक्तदान, युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह, मानव सेवा को समर्पित आयोजन.....

November 22, 2025 12:56 PM

तारापुर की हस्तकला ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया नीमच का मान- एक भारत, श्रेष्ठ भारत...

November 22, 2025 11:37 AM

सरवानिया पुलिस को 15 वर्ष की नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली सफलता....

November 22, 2025 11:25 AM

कलेक्टर चंद्रा ने एसआईआर कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण, बीएलओ को सभी मतदाताओं के ईम्युरेशन फॉर्म संग्रहित कर बीएलओ एप पर तेजी से अपलोड करने के निर्देश दिए...

November 22, 2025 09:39 AM

चोरी के ट्रक का खरीददार गिरफ्तार....

November 22, 2025 06:57 AM

मध्यप्रदेश पुलिस परिवहन शोध संस्थान द्वारा वाहन बीमा संबंधी एडवाइजरी जारी....

November 22, 2025 03:25 AM

डायल -112 के त्वरित सीपीआर से सड़क किनारे अचेत पड़े व्यक्ति को मिला नया जीवन.....

November 22, 2025 03:19 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 22, 2025 03:18 AM