तारापुर की हस्तकला ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया नीमच का मान- एक भारत, श्रेष्ठ भारत...
Updated : November 22, 2025 11:37 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- दिल्ली में आयोजित44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में नीमच जिले की पारंपरिक कला और कौशल ने एक बार फिर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। नीमच जिले की जावद तहसील के तारापुर गांव के मेसर्स बालाजी डाइंग, प्रो. उमेश मरकरा द्वारा निर्मित हैण्ड ब्लॉक (हस्त निर्मित) प्रिंटिंग उत्पादों ने मेले में खास आकर्षण बटोरा। उनकी नांदना प्रिंट एवं हैण्ड ब्लॉक प्रिंट की विविध डिजाइनों को देश-विदेश से आए आगंतुकों ने सराहा। तारापुर गांव लंबे समय से नांदना एवं हैण्ड ब्लॉक प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहां तैयार होने वाली मांडणा आर्ट (नांदना प्रिंट) की कलाकृतियाँ भी मेले का मुख्य केंद्र रहीं। उमेश मरकरा वर्षों से बालाजी डाइंग के नाम से हैण्ड ब्लॉक प्रिंट व बांधनी की साड़ियाँ एवं सलवार सूट तैयार कर स्थानीय कला को व्यापक मंच दे रहे हैं। मेले में इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य काश्यप और नीमच–मंदसौर क्षेत्र के सांसदश्री सुधीर गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने तारापुर की पारंपरिक कला को मिली सराहना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय कारीगरों के लिए गर्व का क्षण है। उमेश मरकरा द्वारा प्रदर्शित कला और उत्पाद न केवल नीमच जिले की पहचान को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्थानीय हुनर को नई दिशा भी दे रहे हैं।
और खबरे
बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता, 8 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट प्रकरण के 2 स्थाई वारंटी जिसमें एक थाना बघाना के रंगदारी अपराध में फरार को गिरफ्तार करने में बघाना पुलिस को मिली सफलता...
November 22, 2025 02:01 PM
माली ने जताया निर्माण डीएलसी बढ़ाने का विरोध...
November 22, 2025 01:41 PM
बरूखेड़ा में वीर तेजाजी महाराज का खेल संपन्न, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति....
November 22, 2025 01:37 PM
विशाल आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर कल से....
November 22, 2025 01:36 PM
श्रम संहिताओं का नोटिफिकेशन देश के मेहनतकश अवाम के साथ धोखा, ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मोर्चा 26 नवंबर को समूचे देश में करेगा जंगी प्रदर्शन....
November 22, 2025 01:30 PM
एम.डी.एम.ए. पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....
November 22, 2025 12:59 PM
लेन ड्राइविंग सिस्टम अभियान, नियमों के उल्लंघन पर किए 89 चालान, 44 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला....
November 22, 2025 12:57 PM
स्व. हरीश आंजना की 16 वीं पुण्य स्मृति पर विशाल रक्तदान शिविर सम्पन्न, 670 यूनिट रक्तदान, युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह, मानव सेवा को समर्पित आयोजन.....
November 22, 2025 12:56 PM
तारापुर की हस्तकला ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया नीमच का मान- एक भारत, श्रेष्ठ भारत...
November 22, 2025 11:37 AM
सरवानिया पुलिस को 15 वर्ष की नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली सफलता....
November 22, 2025 11:25 AM
कलेक्टर चंद्रा ने एसआईआर कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण, बीएलओ को सभी मतदाताओं के ईम्युरेशन फॉर्म संग्रहित कर बीएलओ एप पर तेजी से अपलोड करने के निर्देश दिए...
November 22, 2025 09:39 AM
चोरी के ट्रक का खरीददार गिरफ्तार....
November 22, 2025 06:57 AM
मध्यप्रदेश पुलिस परिवहन शोध संस्थान द्वारा वाहन बीमा संबंधी एडवाइजरी जारी....
November 22, 2025 03:25 AM
डायल -112 के त्वरित सीपीआर से सड़क किनारे अचेत पड़े व्यक्ति को मिला नया जीवन.....
November 22, 2025 03:19 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 22, 2025 03:18 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 22, 2025 03:17 AM
श्रीसांवलिया जी भंडार की गिनती 20 करोड़ पारः काउंटिंग के दूसरे राउंड में निकले 8 करोड़ 54 लाख, सोने-चांदी की गिनती बाकी..
November 21, 2025 03:00 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा द्वारा शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओं सम्मानित...
November 21, 2025 02:17 PM
जिले के सभी बीएलओं 26 नवंबर तक शतप्रतिशत ईम्युरेशन फार्म बीएलओं एप पर डिजिटाईज्ड करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की एस.आई.आर. कार्य की प्रगति की समीक्षा....
November 21, 2025 02:17 PM