गणना पत्रक भरने के लिए आवश्यक नहीं किसी भी प्रकार का ओटीपी, सीईओ श्री संजीव कुमार झा ने किया मतदाताओं को सतर्क....
Updated : November 23, 2025 02:29 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
एसआईआर-2026 के दौरान गणना पत्रक भरने के लिए बीएलओ या किसी भी अन्य अधिकारी द्वारा किसी भी माध्यम से ओटीपी मांगे जाने की आवश्यकता नहीं है। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने मतदाताओं को सतर्क करते हुए बताया है कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में स्वयं, माता-पिता या दादा-दादी संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ अथवा नजदीकी हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जानकारी ऑनलाइन voters.eci.gov.in या ceoelection.mp.gov.in पर भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि एसआईआर पत्रक भरते समय सुरक्षा उपायों का पालन करें। आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर ही एसआईआर भरें।
ये हैं सुरक्षा उपाय - ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। एसआईआर की प्रक्रिया में निर्वाचन विभाग या किसी अधिकारी द्वारा फोन/मैसेज पर ओटीपी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि मांगना प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है। यदि कोई इस तरह की जानकारी माँगता है तो वह 'साइबर फ्रॉड कॉल' हो सकता है।
एसआईआर भरते समय इन बातों का रखें ध्यान - एसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। किसी भी प्रकार की फीस, प्रोसेसिंग चार्ज या भुगतान करने के लिए कहे जाने पर ध्यान दें-ऐसे संदेश/कॉल धोखाधड़ी हो सकते हैं। व्हॉट्सऐप या सोशल मीडिया पर मिले लिंक न खोलें। 'आपका वोटर कार्ड रद्द हो जाएगा', 'तुरंत एसआईआर भरें' जैसे संदेश फर्जी हो सकते हैं। एसआईआर के लिये साइबर कैफे का उपयोग करते समय सतर्क रहें। ऑटो-सेव बंद रखें, कार्य समाप्त होने पर ब्राउजर इतिहास/कैश साफ़ करें और अनिवार्य रूप से लॉगआउट करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल: www.cybercrime.gov.in अथवा हेल्पलाइन: 1930 पर करें।
और खबरे
जाजू कन्या महाविद्यालय की होनहार छात्रा हर्षिता बोरीवाल का चयन...
November 23, 2025 04:59 AM
जाजू कॉलेज की समाज कार्य विभाग की छात्राओं ने किया हेमंत मूकबधिर विद्यालय और वृद्धा आश्रम का सामूहिक भ्रमण....
November 23, 2025 04:58 AM
गणना पत्रक भरने के लिए आवश्यक नहीं किसी भी प्रकार का ओटीपी, सीईओ श्री संजीव कुमार झा ने किया मतदाताओं को सतर्क....
November 23, 2025 02:29 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 23, 2025 02:27 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 23, 2025 02:26 AM
ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्कुलोें एवं कालेजों में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन...
November 22, 2025 02:38 PM
मनासा में माधवम हॉस्पिटल का वर्चुअल किया शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व मंत्री पटेल रहे उपस्थित...
November 22, 2025 02:20 PM
बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता, 8 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट प्रकरण के 2 स्थाई वारंटी जिसमें एक थाना बघाना के रंगदारी अपराध में फरार को गिरफ्तार करने में बघाना पुलिस को मिली सफलता...
November 22, 2025 02:01 PM
माली ने जताया निर्माण डीएलसी बढ़ाने का विरोध...
November 22, 2025 01:41 PM
बरूखेड़ा में वीर तेजाजी महाराज का खेल संपन्न, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति....
November 22, 2025 01:37 PM
विशाल आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर कल से....
November 22, 2025 01:36 PM
श्रम संहिताओं का नोटिफिकेशन देश के मेहनतकश अवाम के साथ धोखा, ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मोर्चा 26 नवंबर को समूचे देश में करेगा जंगी प्रदर्शन....
November 22, 2025 01:30 PM
एम.डी.एम.ए. पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार....
November 22, 2025 12:59 PM
लेन ड्राइविंग सिस्टम अभियान, नियमों के उल्लंघन पर किए 89 चालान, 44 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला....
November 22, 2025 12:57 PM
स्व. हरीश आंजना की 16 वीं पुण्य स्मृति पर विशाल रक्तदान शिविर सम्पन्न, 670 यूनिट रक्तदान, युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह, मानव सेवा को समर्पित आयोजन.....
November 22, 2025 12:56 PM
तारापुर की हस्तकला ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया नीमच का मान- एक भारत, श्रेष्ठ भारत...
November 22, 2025 11:37 AM
सरवानिया पुलिस को 15 वर्ष की नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली सफलता....
November 22, 2025 11:25 AM
कलेक्टर चंद्रा ने एसआईआर कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण, बीएलओ को सभी मतदाताओं के ईम्युरेशन फॉर्म संग्रहित कर बीएलओ एप पर तेजी से अपलोड करने के निर्देश दिए...
November 22, 2025 09:39 AM
चोरी के ट्रक का खरीददार गिरफ्तार....
November 22, 2025 06:57 AM