ग्राम झातला आयोजित होने वाले द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर धाकड़ समाज की बैठक संपन्न, समाजहित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय....
Updated : November 23, 2025 02:53 PM
राजेश कोठारी सिंगोली
सामाजिक
सिंगोली :- आगामी 8 फरवरी 2026 को ग्राम झातला में आयोजित होने वाले द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर धाकड़ समाज की आवश्यक बैठक मोडेश्वर महादेव धाम, शिवपुरा (उमर) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष छीतमल धाकड़ (सिंगोली) ने की। इस दौरान समाज के सचिव शोभालाल धाकड़ (शेहनातलाई) और कोषाध्यक्ष घनश्याम धाकड़ (नीम का खेड़ा) सहित समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - वर एवं वधु पक्ष से ₹35,501 पंजीयन शुल्क तय किया गया। सम्मेलन में केवल वयस्क वर–वधु का ही पंजीयन किया जाएगा। यदि वधू (कन्या) के पिता जीवित नहीं हैं, तो पंजीयन शुल्क में 50% की छूट दी जाएगी। माता–पिता दोनों के जीवित न होने पर विवाह निशुल्क किया जाएगा। एक ही परिवार की दो बहनों का विवाह सम्मेलन में होने पर पंजीयन शुल्क में ₹5,000 की छूट का निर्णय लिया गया। मायरा–मोसारा समिति द्वारा घोषित समय के अनुसार ही वस्त्र पहनाने की व्यवस्था रहेगी और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पंजीयन के बाद किसी कारणवश जोड़ा निरस्त होने पर शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को विवाह के अवसर पर वस्त्र, साफा, चांदी के पायजेब बिछिया, पलंग बिस्तर-तकिया, बर्तन सेट और दो कुर्सियाँ उपहारस्वरूप प्रदान की जाएंगी। बैठक में टेंट, हलवाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के साथ ही आयोजन की कार्यकारिणी का चयन भी किया गया। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और समाज बंधुओं ने सम्मेलन के लिए शक्कर, आटा, दाल आदि दान देने की घोषणा की। सम्मेलन में 51 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया।
बैठक में पूर्व सम्मेलन अध्यक्ष नानालाल धाकड़ (झातला), रामचंद्र धाकड़ (उमर), बंसीलाल धाकड़ (महुपुरापुरण), राधेश्याम धाकड़ (अथवा खुर्द), जगदीश धाकड़ (कबरिया), पूर्व सचिव आसाराम धाकड़ (किशनपुरा), ओम धाकड़ (इंदौर) सहित समाजजन और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
और खबरे
सरवानिया महाराज पुलिस को ST/SC act में 4 साल से फरार ईनामी स्थाई वारंटी को पकडने में मिली सफलता...
January 21, 2026 04:47 PM
शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां से रेप करने वाले कलेक्ट्रेट लिपिक को उम्रकैद की सजा...
January 21, 2026 03:44 PM
दिनदहाड़े रिवाल्वर की नोक पर लूट, इलाज के बहाने आए बदमाश सोने-चांदी व नगदी ले उड़े, जीरन थाना क्षेत्र के चीताखेड़ा गांव में महिला को अकेला पाकर बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस की निष्क्रियता से ग्रामीणों में दहशत....
January 21, 2026 03:31 PM
श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगांठ पर कल नीमच सिटी में निकलेगा भव्य चल समारोह..
January 21, 2026 02:36 PM
खण्डेलवाल वैश्य समाज मनाएगा तीन दिवसीय ब संत पंचमी पर्व (खण्डेलवाल दिवस)....
January 21, 2026 02:17 PM
पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है सनातन धर्म - पंडित नागर, भोलियावास में संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न....
January 21, 2026 01:58 PM
मनरेगा पर हमला बर्दाश्त नहीं, गांव-गांव उठेगी मजदूरों की आवाज – मीनाक्षी नटराजन, बासखेड़ा में ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ व पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन, कांग्रेस ने ग्रामीण हक की लड़ाई का किया शंखनाद...
January 21, 2026 01:56 PM
युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बंधक बना कर गंभीर मारपीट की थी...
January 21, 2026 01:55 PM
विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक....
January 21, 2026 01:37 PM
नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व पर संस्कृति विभाग के कलाकार देंगे प्रस्तुति, भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्य एवं कबीर भजनों की प्रस्तुति देंगे कलाकार...
January 21, 2026 12:57 PM
ग्राम चम्पी में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 100 ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
January 21, 2026 12:50 PM
विशेष गहन पुनरीक्षण के उत्कृष्ट कार्य के लिए महामहिम राज्यपाल श्री पटेल भोपाल में कलेक्टर श्री चंद्रा को पुरूस्कृत करेंगे, मतदाता दिवस समारोह में होंगे सम्मानित....
January 21, 2026 12:46 PM
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पर्व गौ सेवा के साथ 22को , गौ माता का वार्षिक छप्पन भोग बफर डिनर...
January 21, 2026 12:33 PM
श्री नवकार सेवा संस्थान ने श्री राज राजेश्वरी गुरुकुल में किया सेवा प्रकल्प...
January 21, 2026 12:26 PM
सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति व्यापक जनजागरूकता जरूरी, मुख्य सचिव ने वी.सी. के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर कांफ्रेंस के बिंदुओं की समीक्षा की...
January 21, 2026 12:24 PM
पिपलिया हाडी में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न....
January 21, 2026 12:23 PM
अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित
January 21, 2026 12:22 PM
कलेक्टर द्वारा नीमच जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित...
January 21, 2026 12:20 PM
पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत..
January 21, 2026 12:18 PM